Ranchi. स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदान जारी है। सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार, राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) अलका तिवारी ने रांची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तिवारी ने पत्रकारों को बताया, राज्य भर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और सभी शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) से अब तक की रिपोर्ट अच्छी हैं। मैं मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करती हूं। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने बताया कि 48 शहरी स्थानीय निकायों में महापौरों और अध्यक्षों के पदों के लिए तथा…
Author: News Desk
Adityapur. नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत आज सरायकेला-खरसावां जिले के तीन प्रमुख निकायों में लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला प्रशासन द्वारा जारी सुबह 9:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में मतदान की औसत गति मध्यम रही है, जिसमें सरायकेला नगर पंचायत ने बढ़त बनाई हुई है।सरायकेला नगर पंचायत के मतदाताओं में शुरुआती घंटों में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। सुबह 9 बजे तक यहाँ 13.68% वोटिंग दर्ज की गई है, जो जिले में अब तक सर्वाधिक…
Jamahedpur: जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव बेहद ही रोमांचक हो चुका है। ऐसे में सोमवार सुबह बूथों पर धीरे-धीरे मतदाताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जुगसलाई में मतदान से एक दिन पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी को टक्कर दे रही बलविंदर कौर और इंदु देवी ने अचानक से चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में अब यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी बनाम झारखंड मुक्ति मोर्चा हो गया है।जिसमें भाजपा प्रत्याशी के रूप में रिंकू सिंह हैं, तो वहीं झामुमो प्रत्याशी के रूप में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायत खान की पत्नी नौशीन खान हैं। दोनों प्रत्याशियों…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में आज लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हो रही हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग की प्रक्रिया अब अपनी पूरी रफ्तार में आ चुकी है। मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया नगर पंचायत के साथ-साथ पड़ोसी जिले के आदित्यपुर नगर निगम और कपाली नगर परिषद में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान के शुरुआती घंटों में मिला-जुला रुझान देखने को मिल रहा है। मानगो, कपाली और जुगसलाई के मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं…
Mumbai. एशियाई बाजारों में तेजी के अनुरूप सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजार की भावना अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के उस फैसले से प्रभावित हुई है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए शुल्क को रद्द कर उन्हें ‘‘अवैध’’ करार दिया गया है। इस कदम से वैश्विक व्यापार के रुख में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 572.10 अंक या 0.69 प्रतिशत चढ़कर 83,386.81 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 190.65 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,761.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल…
Kolakata. पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 71 वर्ष के थे। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने बताया कि मुकुल रॉय ने एक निजी अस्पताल में देर रात डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले कई दिनों से कोमा में थे। रॉय 1998 में तृणमूल कांग्रेस के गठन के समय उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। पार्टी से मतभेद होने के बाद वह 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो…
Jamahedpur. कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को मानगो, जुगसलाई, आदित्यपुर समेत झारखंड के सभी 48 शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी है। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जमशेदपुर डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नगरपालिका चुनाव 2026 में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है। जिला अंतर्गत तीन नगर निकायों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुबह 7 से ही मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव में 43 लाख से अधिक मतदाता 6,000 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के पात्र हैं अधिकारी ने बताया कि…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से बन्ना गुप्ता अश्लील सीडी प्रकरण में विधानसभा में गलत जवाब देने के लिए अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। यहां जारी एक बयान में विधायक सरयू राय ने कहा कि अश्लील सीडी प्रकरण में खुद बन्ना गुप्ता ने 2023 में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जब विधानसभा में उन्होंने सवाल उठाया तो विभाग का जवाब आया कि जांच जारी है। अश्लील वीडियो क्लिप को एफएसएल में जांच के लिए भेजा गया था। सरयू राय ने कहा कि विगत 21 फरवरी 2026 को उन्होंने विधानसभा…
New Delhi. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठनों के इशारे पर दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने के आरोप में आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा। गिरफ्तार किए गए कुछ व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। इससे पहले इसी मामले से संबंधित कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने यह सूचना दी थी…
Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। राष्ट्रपति के दौरे को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन, पुलिस और नगर निकायों के बीच लगातार समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बारीडीह क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले, खोमचे और अवैध निर्माण को हटाया गया। बुलडोजर की सहायता से की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद…
