सरायकेला–खरसावाँ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सामुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सुरक्षा तंत्र की गहन जांच निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता तथा अग्निशमन यंत्रों की तत्परता का अवलोकन किया। इसके साथ ही अन्य आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की भी बारीकी से जांच की गई, ताकि ईवीएम–वीवीपैट की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो सके। सुरक्षा बलों को दिए निर्देश उपायुक्त ने सुरक्षा में तैनात बलों को सतर्क एवं…
Author: News Desk
जमशेदपुर।कक्षा अधिगम और औद्योगिक अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए National Institute of Technology Jamshedpur के क्वालिटी क्लब के सदस्यों ने पदमपुर स्थित Adhunik Power and Natural Resources Limited में शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को बड़े पैमाने पर विद्युत उत्पादन प्रक्रियाओं और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। 540 मेगावाट क्षमता का संयंत्र पदमपुर स्थित इस तापीय विद्युत संयंत्र की स्थापित क्षमता 540 मेगावाट (2×270 मेगावाट) है, जो क्षेत्र की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संयंत्र पहुंचने पर…
जमशेदपुर।शहर में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए Jamshedpur Notified Area Committee (जेएनएसी) ने सोनारी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सोनारी के 152 बी ब्लॉक, सोनारी पोस्ट ऑफिस के समीप अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। पहले जारी किया गया था नोटिस जानकारी के अनुसार, संबंधित संपत्ति के मालिक सुलेमान केरकेट्टा को जेएनएसी की ओर से पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उनसे निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने और अनधिकृत निर्माण को स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था।हालांकि निर्धारित समयसीमा के भीतर न तो दस्तावेज…
जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम तथा पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोटा ने वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट और रूट लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारकेड रिहर्सल में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कदमा स्थित Shri Jagannath Spiritual and Cultural Charitable Center तथा बारीडीह स्थित Manipal Tata Medical College…
जमशेदपुर। सूर्यधाम सिदगोड़ा में श्री शिवलिंग की पुनर्स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय अनुष्ठान से पूर्व बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बागुनहातु डोंगा घाट से सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई कलश यात्रा में हजारों महिलाएं जय श्री राम का उद्घोष करते हुए सिर पर कलश एवं नारियल लेकर शामिल हुई। बैंड-बाजे, भक्तिमय डीजे संगीत के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं, बच्चे एवं युवा श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में नाचते-झूमते हुए एक साथ सिदगोड़ा सूर्यधाम पहुंचे।…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर (जोन-05) स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार को लेकर राज्य सरकार से ठोस पहल की मांग की है। उन्होंने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को उनके विधानसभा स्थित कक्ष में पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण एवं चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बिरसानगर, जोन-05 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्तमान में भवन तो उपलब्ध है, किन्तु बढ़ती मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर…
Ranchi.. झारखंड में एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी संचालक कंपनी रेडबर्ड एयरवेज ने मंगलवार को दावा किया कि विमान में कोई खराबी नहीं थी और उड़ान का संचालन करने वाले पायलट अनुभवी थे। एयर एम्बुलेंस के रूप में संचालित बीचक्राफ्ट सी90 विमान वीटी-एजेवी सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रहे वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने राष्ट्रीय राजधानी में रेडबर्ड एयरवेज के पंजीकृत कार्यालय का दौरा किया और अपने साथ दस्तावेजों के कार्टन ले गया। रांची से दिल्ली आ रहा यह…
Ranchi. होली के ठीक पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। सुधा ने दूध के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। लोगों को सुधा दूध के लिए अधिक कीमतें चुकानी होंगी। कंपनी का कहना है कि विभिन्न कच्चे पदार्थों, सामग्रियों एवं परिवहन खर्च में वृद्धि के कारण यह बढ़ोतरी की गयी है. 500 एमएल सुधा हेल्दी 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये और एक लीटर हेल्दी 53 रुपये से बढ़ कर 55 रुपये हो गया है। 500 एमएल सुधा शक्ति दूध 30 से बढ़ कर 31 रुपये और एक लीटर शक्ति 60 से बढ़कर 61 रुपये प्रति लीटर हो…
Ranchi.सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में सुनवाई पर रोक लगा दी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने सोरेन की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया। याचिका में सोरेन ने मामले को रद्द करने का अनुरोध किया था। शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में सोरेन ने ईडी द्वारा उन्हें बार बार समन जारी किए जाने को भी चुनौती दी थी। सोरेन ने अपनी याचिका में झारखंड उच्च न्यायालय के हालिया फैसले को चुनौती दी है जिसमें…
Rourkela. भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार, ओडिशा खान विभाग के एक अधिकारी के घर से ट्रॉली बैग में पैक नोटों के बंडल कथित तौर पर बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर में खान उप निदेशक देवव्रत मोहंती के स्वामित्व वाले एक फ्लैट से कुल चार करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। मोहंती को सतर्कता विभाग ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी द्वारा यह अब तक की सबसे बड़ी नकद ज़ब्ती है। 30,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गये थे अधिकारियों ने बताया कि मोहंती को लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से उसके काम…
