Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, अतिरिक्त भवन व चहारदीवारी निर्माण की शीघ्र स्वीकृति मांगी
    Breaking News

    Jamshedpur News:बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, अतिरिक्त भवन व चहारदीवारी निर्माण की शीघ्र स्वीकृति मांगी

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर (जोन-05) स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार को लेकर राज्य सरकार से ठोस पहल की मांग की है। उन्होंने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को उनके विधानसभा स्थित कक्ष में पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण एवं चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बिरसानगर, जोन-05 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्तमान में भवन तो उपलब्ध है, किन्तु बढ़ती मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार के कारण मौजूदा भवन अब अपर्याप्त साबित हो रहा है। विशेषकर भीड़भाड़ के समय मरीजों को समुचित स्थान उपलब्ध कराने, स्वास्थ्यकर्मियों को व्यवस्थित ढंग से कार्य संपादित करने तथा विभागीय बैठकों और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पत्रांक NUHM/2023/789 दिनांक 20 सितंबर 2025 के माध्यम से भी अतिरिक्त भवन निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान भवन के सामने पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिस पर नए भवन का निर्माण संभव है।

    पूर्णिमा साहू ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र की संपत्ति को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बिरसानगर क्षेत्र की बड़ी आबादी इस स्वास्थ्य केन्द्र पर निर्भर है, ऐसे में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ होना आवश्यक है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    वहीं, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सभी आवश्यकताओं पर शीघ्र पहल का भरोसा दिया है।

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news विधायक पूर्णिमा साहू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    September 13, 2026
    Recent Post

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    September 13, 2026

    Tatanagar Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन की ड्रॉपिंग लाइन अब मुफ़्त, पार्किंग शुल्क भी घटा, जानें अब कितना लगेगा चार्ज?

    September 13, 2026

    Jamshedpur: टेल्को क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला, अनजान कॉल आई, ओटीपी शेयर करते ही बैंक खाते से निकल गए 63,200 रुपये

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group