Jamshedpur. शहर और आसपास के प्राइवेट स्कूलों में शुक्रावार से दुर्गापूजा की छुट्टी दे दी गई है. वहीं, गुरुवार को अन्य दिनों की ही तरह स्कूलों में गतिविधियां संचालित हुईं. छुट्टी की घोषणा एक ही साथ सभी आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों में की गयी है. मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आशु तिवारी ने बताया कि स्कूलों में छुट्टी 30 अक्तूबर तक रहेगी. 31 अक्तूबर को स्कूल फिर से खुल जायेंगे और सभी गतिविधियों का संचालन पूर्ववत होगा. बताया कि 31 अक्तूबर को बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे. इससे पूर्व 25 अक्तूबर से स्कूलों के कार्यालय खुल जायेंगे, जहां…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को पारिवारिक विवाद मामले की सुनवाई के दौरान एक अहम बात कही. कोर्ट ने कहा कि पत्नी का भरण-पोषण करना पति का उत्तरदायित्व है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि वैवाहिक जीवन शैली बनी रहे, इसके लिए पति पर इतना भी बोझ बोझ डालना कहीं से भी सही नहीं है कि शादी उसके लिए सजा बन जाए. झारखंड हाइकोर्ट में दायर याचिक में धनबाद के रहनेवाले एक पति ने कहा था कि वर्ष 2018 में उसकी शादी हुई. इसके कुछ दिन बाद ही पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज मांगने व घरेलू हिंसा का आरोप…
Jamshedpur. एसएसपी किशोर कौशल ने चेकिंग के दौरान मारपीट करने वाले दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों में जुगसलाई थाना के दारोगा विकास कुमार, टैंगो के आरक्षी काशमीर मुखी और आरक्षी अनिल कुमार महतो शामिल हैं. 17 अक्टूबर को जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्वती घाट के पास चेकिंग के दौरान मो. जैद के बुलेट में प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगे रहने के कारण पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी. इसको शिकायत मो. जैद के पिता मो. जहीरुद्दीन ने की थी. मो. जहीरुद्दीन की शिकायत पर एसएसपी ने संज्ञान लिया और घटना की संबंधित…
Jamshedpur. दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में 261 मजिस्ट्रेट और 2500 जवानों की तैनाती की गई है. इसको लेकर गुरुवार को गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से एसएसपी किशोर कौशल और उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री समेत पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट मौजूद थे. बैठक में सभी को अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी गई. वहीं, उन्हें किस तरह से दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को बनाए रखना है, इसको लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त के साथ एक ज्वाइंट ऑर्डर निकाला गया है. इसका अनुपालन…
Jamshedpur. बहरागोड़ा के वीणापानी हाइस्कूल मैदान से रविवार को शुरू हुई मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा बुधवार को जमशेदपुर पहुंची. जमशेदपुर जिला मुख्यालय में मानकी-मुंडा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को को सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा. इससे पूर्व संघ के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही नारेबाजी भी की. पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हैं. चार दिवसीय मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सह मानकी रोशन पूर्ति कर रहे थे. मंगलवारर की रात आराम करने के बाद बुधवार सुबह सुंदरनगर के नांदुप फुटबॉल मैदान से पदयात्रा रवाना हुई. करनडीह चौक पर एलबीएसएम कॉलेज…
Ranchi. मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी मुकेश मित्तल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट ने मुकेश मित्तल के खिलाफ नन बेलेबल (गैर जमानती) वारंट जारी किया है. कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद अब मुकेश मित्तल के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. वीरेंद्र राम पर टेंडर घोटाला के जरिये अवैध कमाई करने और उसे अलग-अलग जगह निवेश कर मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है. वहीं मुकेश मित्तल पर तारा चंद के जरिए वीरेंद्र राम के कालेधन को विभिन्न खातों से सफेद बनाकर…
Ranchi: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी दिखने लगा है. युद्ध के कारण एक बार फिर कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. डब्लूटीआई क्रूड (WTI Crude) की कीमत बुधवार को 88.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है. वहीं, ब्रेट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत 91.41 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है. कच्चे तेल में आयी तेजी की वजह से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो सकता है. भारतीय सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड में पेट्रोल और…
Jamshedpur. एक्सएलआरआइ (XLRI) में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का आयोजन किया गया. इसमें संस्थान के 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया. वर्ष 2023-2025 के पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट व पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों ने लॉक किया है. एक्सएलआरआइ (XLRI) के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बैच है. एक्सएलआरआइ की ओर से बताया गया कि इस बार संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को 604 ऑफर दिये गये. इसमें 139 कंपनियां शामिल हैं. इसमें इस बार का सर्वाधिक 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह का इंटर्नशिप स्टाइपेंड ऑफर किया गया…
Ranchi. झारखंड भाजपा के नये विधायक दल के नेता अमर बाउरी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल गया है. उन्हें विधानसभा सचिवालय की ओर से नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी गई है. इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा को पत्र भेजकर बाउरी को भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष चुने जाने की जानकारी दी थी. इसके साथ ही झारखंड विधानसभा को 3 साल 10 महीने के बाद नया नेता प्रतिपक्ष मिल गया है. बाबूलाल मरांडी ने बाउरी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिलने पर बधाई दी है. कहा है कि भाजपा सदन में राज्य…
Jamshedpur. सिदगोड़ा बस डिपो में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. यह डिपो कई वर्षों से बंद है. बंद बस डिपो से सुबह लगभग छह बजे स्थानीय लोगों ने धुंआ उठता देखा. इसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई. सुबह करीब आठ बजे के आसपास दमकल आने के बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। यह बस डिपो करीब दो ढाई दशक से बंद है. आग कैसे लगी ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा. आग इतनी भयावह है कि इससे उठता धुंआ दूर तक देखा जा सकता है.
