पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जुबिली पार्क में ‘आओ मिलकर पढ़ें ‘कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) एवं फेसबुक ग्रुप जमशेदपुर मैत्रेय परिवार की संयुक्त पहल पर पिछले माह से यह कार्यक्रम शुरू किया गया था। युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को आयोजित किया जाता है। अरविंद तिवारी ने बताया कि लोग धीरे-धीरे किताब पढ़ना छोड़ रहे हैं। अभिभावकों की शिकायत रहती है कि बच्चे ज्यादातर मोबाइल ही देखते रहते हैं। बच्चों को मोबाइल की आदत छुड़ाने के लिए…
Author: News Desk
जमशेदपुर:20 अगस्त 23: विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा को लेकर जमशेदपुर में तैयारी प्रारंभ हो चुकी हैं । 19 सितंबर को होने वाले गणेश पूजा को लेकर टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में 15 फ़ीट गणेश पूजा पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा उपस्थित हुए। पुरोहित के द्वारा पूरे विधि विधान से भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। भूमिपूजन करने पहुँचे दिनेश कुमार ने बताया कि टेल्को कोलोनी के युवाओं के द्वारा निरंतर कई वर्षों कमिटी के अध्य्क्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में…
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई द्धारा रविवार को श्री राणी सती दादी जी का सिंधारा तीज उत्सव (हरियाली तीज) धूमधाम से जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में मनाया गया। यजमान सुधा-अनिल कुमार अग्रवाल (समिति अध्यक्ष) ने पूजा कर ज्योत प्रज्वलित की। मंदिर के पुजारी बिमल पाण्डेय ने पूजा करायी। दोपहर 3.30 बजे से चुदड़ी ओढ़े 121 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया गया। झूला पर दादी मां की शानदार झांकी सजाई गई थी, जो आकर्षण का केन्द्र रही। स्थानीय भजन गायक गोविंद भारद्वाज द्वारा म्हारा प्यारा रे…
जमशेदपुर: शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम सेवा समिति बिष्टुपुर एवं जिला मारवाड़ी सम्मलेन बिष्टुपुर शाखा द्वारा संयुक्त रूप से बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार 22 अगस्त को होने जा रहा है। यह शिविर प्रातः 9.30 बजे से संध्या 4 बजे तक चलेगा। इस संबंध में रविवार को श्री श्याम सेवा समिति के संयोजक मुकेश आगीवाल एवं मारवाड़ी सम्मलेन बिष्टुपुर शाखा के अध्यक्ष सुनील सोंथालिया ने संयुक्त रूप से बताया की स्व.रमा देवी एवं स्व. श्याम सुंदर अग्रवाल की पूण्य स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा…
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के निर्देशानुसार आधुनिक भारत के शिल्पकार,भारत रत्न जननायक राजीव गांधी जी का 79 वा जयंती समारोह आयोजित पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के निर्देशानुसार जुगसलाई बिस्टुपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत सिंह के नेतृत्व जुगसलाई स्टेशन रोड,पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा सिंह राजपूत के सिद्धघोड़ा स्थित पार्टी कार्यालय, जिला सचिव रईस रिजवी छबन के द्वारा बिस्टुपुर ,जिला सचिव अजितेश उज्जैन के द्वारा बारीडीह एवं ओबीसी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी के द्वारा साकची कार्यालय में भारत रत्न जननायक…
बागबेड़ा महानगर विकास समिति का एक प्रतिनिधि मंडल समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी से मिलाl समिति के सुबोध झा ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि बागबेड़ा में बाढ़ की बराबर समस्या के समाधान को लेकर समिति के आंदोलन के बाद स्लुइस गेट का निर्माण सरकार के द्वारा किया गया पर समिति वर्षों से जिला प्रशासन को सुझाव देती है कि स्लुइस गेट की रख रखाव एवं स्लुइस गेट चलाने के लिए परमानेंट ऑपरेटर की व्यवस्था बहाल किया जाए पर आज तक जिला प्रशासन के द्वारा ना गेट का मरम्मत ही कराया गया ना ही ऑपरेटर…
जमशेदपुर : 20 अगस्त 2023 आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन के कमिटी मेंबर ज्ञानरंजन श्रीवास्तव के प्रयास से A+एवं AB+ ब्लड ग्रुप के डोनर मात्र व्हाट्सएप के माध्यम से आह्वान पर रक्तदान करने आएl उक्त रक्तदान शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्त दान हुआ,शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित कियाले एक दिवसीय 92वां मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया,जिसमें लगभग 30 यूनिट रक्त संग्रह हुआ जो कि मानव कल्याण के लिए एवं लगभग 100 पौधों रक्तदाताओं एवं ब्लड बैंक केंपस में उपस्थित लोगों के…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा जन सेवा कार्य के तहत रविवार की सुबह स्वर्गीय गिरधारी लाल देबूका की पुण्यतिथि पर साकची बाजार स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद (खीर, सब्जी एवं खिचड़ी भोग) का वितरण किया गया। प्रसाद लगभग 450 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल के नेतृत्व में विनोद देबूका एवं संजय देबूका के सहयोग से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छितरमल धूूत, निशांत धूत, सुभाष शाह, ओमप्रकाश रिंगसिया, बजरंग अग्रवाल,उमेश शाह, सांवरमल अग्रवाल,गिरधारी अग्रवाल,नरेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल अरुण बाकरेवाल, प्रदीप देबूका आदि शामिल…
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव गांधी की 79वीं जयंती (20 अगस्त) के अवसर पर जिला कंग्रेस नगर ओबीसी सेल द्धारा रविवार को साकची शहीद चौक के पास हनुमान मंदिर के पीछे पार्किग स्थल में नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 60 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर कांग्रेस के नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, कंग्रेस नगर ओबीसी सेल के पुर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, एसआरके कमलेश, मोहम्मद रिजु, सोनू, मुकेश,…
सावन के पावन महीने में उत्साह और आनंद से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का सभी ओर सावन की धूम है l इसी को देखते हुए एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की तरफ से बड़े ही धूमधाम से सावन महोत्सव का कार्यक्रम साकची स्थित कैनेलाइट होटल में मनाया गयाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह,विशिष्ट अतिथि जुगसलाई यातायात प्रभारी संगीता,अतिथि स्वरूप एक्टर एंड एंकर पूजा सिंह शामिल रहीl तीनों अतिथियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगायाl कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड की जनरल सेक्रेट्री शशि आचार्य ने कीl सावन उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न तरह के डांस, मेकअप…
