Author: News Desk

विस्तार– जिन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें भाजपा के पास तीन,झामुमो,कांग्रेस माकपा और सपा के पास एक -एक सीट थी l नतीजों के बाद जहां भाजपा ने माकपा से एक सीट छीन ली वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से एक सीट छीन ली, झारखंड में सहानुभूति लहर पर सवार झामुमो ने अपनी सीट बरकरार रखीl उत्तराखंड में भाजपा बेहद कम अंतर से जीती, उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी बीजेपी चारों खाने चित्त हो गईl इस सब के बावजूद भाजपा ने अपनी तीन सीटों का आंकड़ा बरकरार रखा,केरल में कांग्रेस पुनः जीत गईl विश्लेषण– डुमरी…

Read More

प्रातः भगवान श्री राधा कृष्ण के विग्रह का पूरे वेदोक्त मंत्रों के साथ महाभिषेक आचार्य अखिलेश पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया और भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया,तदुपरांत आरती और विशेष भोग अर्पण किया गया और मुख्य रूप से माखन,दही और भगवान को प्रिय पंजीरी (धनिया से तैयार किया हुआ ) भेंट किया गया। संध्या 7.00बजे से भजन संध्या और विशेष झांकियों के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित रहें, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा…

Read More

गुआ गोली कांड पूंजीवादी विकास के चलते आदिवासियों की परंपरागत सामाजिक एवं आर्थिक जीवन शैली पर हुए कुठाराघात के कारण उत्पन्न हुई उनकी समस्याओं की एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से लेकर आज तक उन समस्याओं पर कोई भी गतिशील,वैज्ञानिक दृष्टिकोण नहीं अपनाया गयाl जंगल आदिवासियों के लिए महत्वपूर्ण साधन है, वहां से फल, पत्तियां एवं कृषि तथा घरेलू कार्यों के लिए जलावन एवं लड़कियां लाने के खिलाफ सरकारी क़ानूनों का बहाना बनाकर अपने निहित स्वार्थ के लिए जंगल के अधिकारियों ने रोकथाम शुरू की तो आदिवासियों के सामने अपने परंपरागत हकों की हिफाजत एवं अस्तित्व रक्षा…

Read More

जमशेदपुर में डेंगू का प्रकोप अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच गया है, बिगड़े हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को रांची से राज्य मलेरिया पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह को तीन सदस्य टीम के साथ जमशेदपुर पहुंचकर जिला परिषद कार्यालय में बैठक करनी पड़ीl बैठक के दौरान कई प्रखंडों में मलेरिया जांच काफ़ी कम होने की बात भी सामने आई, इसके जिम्मेदार कौन लोग हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? जांच के बाद पता चलेगा! तब तक सैकड़ो लोग स्वर्ग सिधार जाएंगेl मालूम हो कि जुलाई से ही डेंगू पांव पसार रहा है, अब…

Read More

जमशेदपुर क्लीन सिटी,ग्रीन सिटी का दावा खोखला साबित हो रहा है, यह आरोप जमशेदपुर की जनता का हैं I आज जमशेदपुर में मात्र लगभग 1 घंटे की बारिश में पूरा शहर टापू बन गयाI शहर के सभी मुख्य सड़क जलमग्न हो गए I सड़कों पर जल जमाव के कारण यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गईI लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील समेत समेत कई अन्य कंपनियां CSR के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई करती है,CSR के नाम पर लूट मचा हुआ है जिसके कारण शहर की विकास संबंधित पोल खुल गई हैI लोगों के आरोप…

Read More

जमशेदपुर 3 सितंबर 2023 शहर में डेंगू का कहर जारी है,सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू मरीज के लिए रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) डिमांड और बढ़ गई हैl ब्लड बैंक में आरडीपी के डिमांड को देखते हुए आज आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 1 घंटे में 10 यूनिट रक्तदान करवाया गया, आरडीपी के लिए जो डेंगू मरीज की आवश्यकता है l आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 10 सितंबर रविवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4…

Read More

जमशेदपुर : रविवार को हुई बारिश के बाद टाटा पावर द्वारा सैंड़ पौंड़ तथा पाइप से फ्लाई एश युक्त गंदा पानी छोड़े जाने से बाढ़ सी स्थिति उत्पन्न हो गई। बामनगोड़ा मेन रोड़ स्थित घरों में गंदा पानी घुस गया। शुक्र है बारिश थम गई और जल स्तर कम हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन अब भी लोगों के घरों एवं आंगन में जल जमाव है। उधर दोपहर में पानी का तेज बहाव सड़क के ऊपर से होने से आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने कहा कि पच्चास सालों से भी ज्यादा समय से…

Read More

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है,विपक्षी एकता की हुड़दंग के बीच भाजपा देश भर में चुनाव जीत सकने वाले सांसदों की लिस्ट को अंतिम रूप देने में जुटी हैl बताते चलें कि इस बार के चुनाव में भाजपा एक साथ कई फॉर्मूलों पर काम कर रही है,पार्टी में मौजूदा सांसदों के टिकट काटने से लेकर नए चेहरों को मौका देने पर मंथन जारी है,इस बार पार्टी दो या इससे अधिक बार लोकसभा चुनाव जीत चुके नेताओं में से ज्यादातर को संगठन की जिम्मेदारी देने जा रही है, साथ ही…

Read More

मेरा नाम है प्रेम! प्रेम प्रकाश पिछले दो-तीन बरसों से एक नाम, जो अखबारों के खुश्क पन्नों पर छाया हुआ है और झारखंड में घटित लगभग हर घोटाले की शोभा बढ़ा रहा है, वह नाम है प्रेम! प्रेम प्रकाश का, झारखंड में ई डी की सक्रियता चरम पर है,नित नए घोटालों का पर्दाफास हो रहा है,ब्यूरोक्रेट्स,नेता और दलालों का सिंडिकेट हलकान है,सूबे के मुखिया तक की नींद हराम है,दर्जनों आरोपी जेल में हैं और सैकड़ों ई डी के चौखट पर नाक रगड़ रहे हैं, गोया कि हर घोटाले के अलग-अलग किरदार हैं, लेकिन निर्देशक एक ही है और उसका नाम…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिले के नदी के तटीय इलाकों में बालू माफियाओं की सक्रियता सर्वविदित है। बावजूद इसके तस्करों पर राजनीतिक संरक्षण के आरोप लगते रहे हैं और दिन के उजाले में भी बालू के अवैध उठाव बदस्तूर जारी है। बालू तस्करी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जबरदस्त हमला बोला है। शुक्रवार को इस बाबत प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने गुड़ाबंधा प्रखंड के केंदुआपाल गाँव का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में बालू तस्करी के खेल का खुलासा किया और राज्य सरकार…

Read More