Author: News Desk

जमशेदपुर. जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जमशेदपुर कोर्ट और एमजीएम अस्पताल के मध्य सड़क के धँसे हुए हिस्से की मरम्मती शुरू हो गई है। उक्त सड़क लगभग पंद्रह दिन पहले तेज़ बारिश और जलजमाव के कारण जर्जर होकर धँस गयी थी लेकिन ना ही जुस्को और ना ही जिला प्रशासन के द्वारा कोई कारवाई की जा रही थी, सिर्फ सड़क के चारो ओर ड्रम से घेरा बना कर छोड़ दिया गया था, जिससे सड़क के आधे हिस्से में यातायात प्रभावित था। स्थानीय लोगों ने संबंधित समस्या के बारे में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को अवगत कराया था। मामले…

Read More

वर्ष 2018-19 में 1,75,36,252 रुपया वसूलने वाला JNAC ने इस बार वसूला मात्र 48,11,650 रुपया सरकारी राजस्व के बंदरबाट पर किसी की नजर नहीं, मनमानी पर उतरे अधिकारी   जमशेदपुर. अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत विभागीय पार्किंग को लोग दुधारू गाय की संज्ञा देने लगे हैंI लोगों का आरोप है कि विभागीय पार्किंग होने से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मालामाल हो रहे हैं,वहीं दूसरी ओर विभागीय पार्किंग होने से सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही हैI लोगों का कहना है कि विभागीय पार्किंग होने पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी वसूली का सिर्फ मामूली अंश ही…

Read More

वर्ष 2016 में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को बंद करने का दिया था आदेश :अधिवक्ता रविशंकर  वर्षों से सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड में मुड़ीया पंचायत स्थित डी० डी० स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा जानलेवा काले धुयें से बेहाल और परेशान लोगों के लिए एक उम्मीद की आस जगी है| पर्यावरण प्रेमी अवधेश कुमार पाण्डेय ने डी०डी० स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा अनियंत्रित वायु प्रदुषण के मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष एक जनहित याचिका दायर करते हुए कंपनी को तत्काल बंद कर दंडात्मक कारवाई की मांग की गई है | याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रविशंकर पाण्डेय ने बताया…

Read More

जमशेदपुर. एमजीएम मेडिकल कॉलेज/अस्पताल में चार दिनों से जारी डॉक्टरों की हड़ताल अंततः खत्म हो गईl शुक्रवार दोपहर बाद ओपीडी सामान्य दिनों की तरह खुल गईl बताते चलें कि एमजीएम के पी आई सी यू वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर कमलेश उरांव के साथ मारपीट की गई थी, आरोप है कि 5 साल की बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के कक्ष में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया था, उसके बाद से डॉक्टर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थेl पीजी समेत अन्य डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने के कारण मेडिसिन,ऑर्थो…

Read More

जमशेदपुर के होटल अलकोर में 250 से अधिक डीलर्स की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम  भारत की अग्रणी वुड्स कंपनी,इंडिया वुडलाईन लिमिटेड का बीते दिनों झारखंड के जमशेदपुर स्थित होटल अलकोर में डीलर मीट आयोजित किया गयाl इस डीलर मीट में कंपनी ने अपने प्रमुख ब्रांड कलेक्टिव लग्जरी लैमिनेट नामक उत्पाद एवं इसके बाजार के परिदृश्य के बारे में जानकारी दीl डीलर मीट में जमशेदपुर के अलावा पूरे झारखंड एवं आसपास के प्रदेश उड़ीसा,बिहार इत्यादि से लगभग 250 से ज्यादा डीलर शामिल हुए एवं कंपनी के द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन को सुना एवं सराहना किया l डीलर मीट में कंपनी ने…

Read More

” पहला आधिकारिक हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया थाl” “महात्मा गांधी चाहते थे हिंदी राष्ट्रभाषा बने लेकिन ऐसा नहीं हो पायाl”हिंदी भारत की पहचान है,हिंदी की भूमिका और महत्व काफी गहरा है, इस कारण साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता हैl 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं,वहीं भारत राष्ट्र हर वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाता है, भारत में हर वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के तौर पर मनाते हैंl भारत में हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत आजादी के बाद हुई, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार…

Read More

” इंजीनियर बनाने के नाम पर झूठ और धोखाधड़ी के सहारे चलायी जा रही दुकानें विनाशकारी? सरकार की बहुत सी योजनाएं ऐसी होती हैं जिनको सरकार बहुत बढ़ावा देना चाहती है उन्ही योजनाओं के तहत सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा देने का मन बनाया, जिसको पूरा करने के लिए सरकार ने प्राइवेट सेक्टर को बहुत सी रियायतें देने का ऐलान कियाl जैसे-सस्ते में जमीन,बिजली,पानी में रियायत, बैंक लोन इत्यादिl डिग्री प्राप्त बेरोजगार युवकों का कहना है कि इन सब रियायतों के लालच में आकर कुछ व्यापारी वर्ग के लोग मलाई खाने के लिए आगे आ गएl इनका शिक्षा के…

Read More

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का बनाया गया उप प्रशासक  Jamshedpur. JNAC अंतर्गत अवैध निर्माण को रोकने के लिए बीते दिनों धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी को उप्रशासक बनाया गया,साथ ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत एक विशेष पदाधिकारी के जगह तीन विशेष पदाधिकारी को पदस्थापित किया गया पर क्षेत्र में अवैध निर्माण घटने के बजाय और अधिक तेजी से बढ़ रहा हैंl JNAC क्षेत्र अंतर्गत बिष्टुपुर फ्रूट लाइन स्थित दुकान संख्या 12-13 का निर्माण बिना अनुमति के कराया जा रहा हैl सबसे आश्चर्य की बात है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी एवं बिष्टुपुर थाना…

Read More

सार — ‘सत्ता-प्रभुता का मोह और पद-लोलुपता ने देश के राजनीतिक वातावरण को इतना खराब और दूषित बना दिया है कि विधायकों की दृष्टि में सिद्धांत,आदर्श और नैतिकता का मूल्य-महत्व कम हो गया है” विस्तार — विधायकों में अवसरवादिता की भावना अधिक हो गई है,अतः जब वे देखते हैं कि दल बदल करने से उनकी स्थिति अच्छी हो सकती है,उनका प्रभाव बढ़ सकता है,उनकी आय में वृद्धि हो सकती है,वे विधायक से मंत्री,उपमंत्री या राज्य मंत्री बन सकते हैं तो उनका मन डवां डोल हो जाता है और अपना दल छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो जाते हैंl लेकिन कई…

Read More

जमशेदपुर के प्रसिद्ध भवन निर्माता चंदन मित्तल के कदमा स्थित आवास के बगल में बन रहे नया भवन से देर रात लगभग सात लाख रुपए के उपकरण एवं नगदी चोरी हो जाने की मामला कदमा थाना में दर्ज कराया गया हैl ज्ञात हो कि भवन निर्माता चंदन मित्तल ने कदमा थाना में मामला दर्ज कराया है कि उनके घर के ठीक समीप बना रहे भवन से पांच मोबाइल, चांदी के एक ब्रेसलेट,₹10000 नगद एवं बिजली के तार समेत अन्य उपकरण जो भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली थी, की चोरी कर ली गई हैl चोरों ने कुछ फाइल भी…

Read More