Author: News Desk

झामुमो सदर प्रखंड कमेटी एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित Chaibasa : सदर प्रखंड अंतर्गत सरनाडीह स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में रविवार को झामुमो सदर प्रखंड कमेटी की ओर से एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक बिरुवा शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कराये जा रहे जनकल्याणकारी योजना के बारे में कार्यकर्ता लेागों को बताये. उन्होंने 18 पंचायत के पदाधिकारियो…

Read More

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर काम करेगी टीम, 27.10.2023 को देगी रिपोर्ट जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सिदगोड़ा टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में आहूत केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों एवं दुर्गापूजा कमिटी के अध्यक्ष / सचिव एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था की बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिलार्न्तगत दुर्गापूजा पंडालों के आयोजकों को उनके अच्छे एवं अनुशासन पूर्वक त्योहार मनाने हेतु स्वस्थ प्रतियोगिता के लिए प्रशास्ति पत्र दिये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया था. इसके आलोक में विभिन्न मापदण्डों के आधार पर सभी दूर्गापूजा पंडालों एवं उनके आयोजन का अवलोकन कर मूल्यांकन करने…

Read More

Chaibasa. नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की खबर है। हालांकि, मुठभेड़ की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कई माओवादी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल शुक्रवार सुबह एंटी नक्सल अभियान पर निकले थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गयी, जिसमें कई माओवादी घायल हुए हैं। फिलहाल हाथीबुरू कुरिया के जंगली…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल चौक के पास अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक में टक्कर मार दी। हालांकि, हादसे में किसी को कुछ नहीं हुआ है। लेकिन दुर्घटना में तीनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कार चालक 19 वर्षीय आदित्य सिंह ने पूछताछ में बताया कि कार उसके भाई के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में लोको कॉलोनी की तरफ से निकली और सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मारने…

Read More

Jamshedpur. शहर के बिष्टपुर (Bistupur) मेन रोड स्थित कैफे कॉफी डे को किराया नहीं देने के कारण गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई भुवनेश्वरी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के केतन अडेसरा के कैफे कॉफी डे को चलाने वाली अमलगमेटेड बीन कॉफी ट्रेडिंग कंपनी लिमिडेट के खिलाफ मनी रिकवरी सूट दायर करने पर की गई है। मामले को लेकर भुवनेश्वरी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अधिवक्ता अंशुमन चौधरी ने बताया कि अमलगमेटेड पांच वर्षों से दुकान का किराया नहीं दे रही थी। इन पांच वर्षों में दुकान का किराया 5.54 लाख रुपये हो गया था।…

Read More

Jamshedpur. घाटशिला के राजस्टेट फुटबॉल मैदान में गुरुवार को 71वें संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, उन्हें कोई डर नहीं है। डर है तो इस राज्य की जनता को। पुलिस प्रशासन वसूली करने में लगी है। ऐसी सरकार से राज्य में विकास संभव नहीं है। चारों तरफ लूट तथा भ्रष्टाचार मची हुई है। लूट-भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी। यह संकल्प आज यहां से लेकर जाना है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2014 में…

Read More

Jamshedpur. आदित्यपुर नगर निगम की ओर से गुरुवार को गम्हरिया में फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. इसको लेकर बुधवार की शाम में एनाउंसमेंट करके चेतावनी दे दी गई थी. इस अभियान से सैकड़ों दुकानदार प्रभावित होंगे. नगर निगम के सहायक आयुक्त शंभू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम ने क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया, जिसको लेकर अभियान चलाया जाएगा. सहायक आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की निगरानी टीम द्वारा बुधवार को बोलाईडीह रोड गम्हरिया, गम्हरिया मार्केट, सर्विस रोड और लाल बिल्डिंग के आसपास के एरिया से अतिक्रमण हटाने की…

Read More

जमशेदपुर. बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12506) की 21 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव का कार्य चलाया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के कारण मची अफरा-तफरी देखी जा सकती है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर साकची प्रखण्ड कांग्रेस के अन्तर्गत भुईयाडीह आदर्शनगर काली मंदिर के समीप नुक्कड सभा का आयोजन प्रखण्ड उपाध्यक्ष पंचू राम के अध्यक्षता में संध्या 6 बजे से आयोजित की गई। नुक्कड सभा कार्यक्रम को मुख्यवक्ता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को आम जनता के बीच पहुंचकर नुक्कड सभा के माध्यम से जनहित के विषयों को लेकर आया हूँ। आज झारखण्ड में एक व्यक्ति घुम रहे है और बहुत बड़ी बड़ी बात कर रहे है, जब कि उन्हें प्रथम मुख्यमंत्री बनने का अवसर भी मिला मात्र ढाई…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का किया अपील जमशेदपुर। टाटा मुख्य अस्पताल में 25 बच्चों की इलाज के क्रम में मौत से मर्माहत शहर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सवाल उठाया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रशासन मौन क्यों है? जो बच्चे देश के भविष्य होते हैं उनकी मौत को लेकर शहर के लोगों की संवेदनशीलता भी कहां है? उन्होंने रांची हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अपील की है कि वह इस बिंदु पर संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई करें । जिससे मौत का आंकड़ा थम जाए। उनके अनुसार शहर में…

Read More