Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:नेताओं की वादा खिलाफी एवं संवाद हीनता के कारण जन सरोकार के मुद्दे हो गए हैं अर्थहीन! जिले में स्वच्छता अभियान की निकली हवा! डेंगू जांच के नाम पर डॉक्टर एवं पैथोलॉजी संचालक की चांदी,जनप्रतिनिधि डेंगू के प्रकोप से भयभीत लोगों के बीच जाकर संवाद करने एवं सहयोग करने के बजाय ठेका-पटेका,ट्रांसफर-पोस्टिंग और आने वाले चुनाव का गुड़ा-गणित बैठाने में हैं मस्त!
    Breaking News

    Jamshedpur:नेताओं की वादा खिलाफी एवं संवाद हीनता के कारण जन सरोकार के मुद्दे हो गए हैं अर्थहीन! जिले में स्वच्छता अभियान की निकली हवा! डेंगू जांच के नाम पर डॉक्टर एवं पैथोलॉजी संचालक की चांदी,जनप्रतिनिधि डेंगू के प्रकोप से भयभीत लोगों के बीच जाकर संवाद करने एवं सहयोग करने के बजाय ठेका-पटेका,ट्रांसफर-पोस्टिंग और आने वाले चुनाव का गुड़ा-गणित बैठाने में हैं मस्त!

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर में डेंगू का प्रकोप अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच गया है, बिगड़े हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को रांची से राज्य मलेरिया पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह को तीन सदस्य टीम के साथ जमशेदपुर पहुंचकर जिला परिषद कार्यालय में बैठक करनी पड़ीl बैठक के दौरान कई प्रखंडों में मलेरिया जांच काफ़ी कम होने की बात भी सामने आई, इसके जिम्मेदार कौन लोग हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? जांच के बाद पता चलेगा! तब तक सैकड़ो लोग स्वर्ग सिधार जाएंगेl

    मालूम हो कि जुलाई से ही डेंगू पांव पसार रहा है, अब तक 435 मरीज मिल चुके हैं जिनमें तीन की जान भी जा चुकी हैlहर दिन संख्या बढ़ती ही जा रही है, शहर के अस्पताल एवं नर्सिंग होम सर्दी,बुखार,खांसी,मलेरिया एवं डेंगू के मरीजों से भरे पड़े हैंl

    दूसरी तरफ चिकित्सकों एवं निजी पैथोलॉजी लैब वालों की चांदी कट रही है,लोग काफी डरे हुए हैं इसलिए डॉक्टर भी हल्का बुखार होने पर एहतियातन डेंगू की जांच करवा रहे हैंl जांच के नाम पर लूट मची हुई है ₹600 से लेकर 1000 रुपए तक वसूला जा रहा है, अखबारों के हवाले से खबर है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री मनमानी वसूली की जांच करेंगे,जांच के बाद क्या होगा वही जानें ?

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; कई फरार आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी

    ध्यातव्य हो कि पूर्वी सिंहभूम के हर प्रखंड में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, जनता हलकान एवं परेशान है लेकिन जनप्रतिनिधि संवाद हीनता एवं संवेदनहीनता का काला चश्मा लगाकर घूम रहे हैं, उनकी बेरुखी पर शर्म आती है, अभी लोगों के बीच जाकर उनसे संवाद करने एवं सहयोग करने का समय है लेकिन हमारे जन प्रतिनिधि ठेका -पटेका ट्रांसफर -पोस्टिंग और आने वाले चुनाव का गुड़ा-गणित बैठाने में मस्त हैl

    जिले में स्वच्छता अभियान की हवा निकल चुकी है, पूरा शहर गंदगी से बजबजा रहा हैl बरसात होने पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है, बाकी कमी शहर के सुलभ शौचालय पूरा कर दे रहे हैं,जांच होने पर बड़ा घोटाला सामने आ सकता है,बिना सफाई कर्मियों के तमाम सुलभ शौचालय संचालित हो रहे हैं,अवैध वसूली के साथ गंदगी परोसी जा रही है, डेंगू के प्रसार के लिए यह सब काफी है,
    अरविन्द

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur /swakchta abhiyan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; कई फरार आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी

    July 3, 2026

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; कई फरार आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी

    July 3, 2026

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026

    Chaibasa NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर विशेष व्याख्यान, AI को बताया भविष्य की शिक्षा और करियर का आधार

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group