राज्य की गिरती विधि व्यवस्था वास्तव में चिंतनीय बनता जा रहा है। राज्य में दिनदहाड़े हत्या, चोरी, डकैती,लूट,बलात्कार की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है और सरकार मानो अपराध रोकने के बजाय कोरम पूरा कर वाहवाही लूटने में लगी हुई है। राज्य के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह से लोगों में एक उम्मीद जगी थी कि नए डीजीपी बनेंगे तो राज्य में गिरती विधि व्यवस्था कंट्रोल होंगे। अपराध पर अंकुश लगेंगे परंतु इसके दूर-दूर तक अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेसी विधायक अंबा प्रसाद की प्रतिनिधि राजकिशोर बावरी उर्फ बितका बावरी की हत्या का मामला तूल…
Author: News Desk
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के थानेदार राजन कुमार के सख़्ती के बाद से क्षेत्र के माफियाओं में दहशत फैला हुआ है। लगातार क्षेत्र में चलाए जा रहे एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्रों में ट्रिपल लोडिंग चलने वालों में भी दहशत बना हुआ है।आदित्यपुर में बालू माफिया,ड्रग्स माफिया, ब्राउन शुगर, एवं अवैध कारोबार के खिलाफ किए जा रहे करवाई से माफियाओं में दहशत का खौफ बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हान डीआईजी और वरीय पदाधिकारीयों के आदेश के आलोक में थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा लगातार सख्ती दिखाते हुए अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए…
झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति की शुक्रवार को बैठक चल रही थी। बैठक में विलंब से पहुंचने पर परिवहन सचिव के श्रीनिवासन को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने देर से पहुंचने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके आचरण पर सवाल उठाए और बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। जिसकी वजह से परिवहन सचिव के के श्रीनिवासन के साथ आए विभागीय टीम को बिना बैठक में शामिल हुए ही वापस लौटना पड़ा,जो राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। ए के मिश्र
सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा विगत कुछ दिन पहले जिले के सभी थानेदार को अपने क्षेत्रों में अवैध खनन रोकने के लिए फरमान जारी किया गया था। जिसके आलोक में अवैध बालू के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगाहें रखी जा रही थी। आज सुबह गश्ती दल द्वारा सापरा नदी घाट पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पीसीआर ने दौड़ाकर पकड़ा और पकड़ कर थाना लाया गया है ।आगे की कार्रवाई करने हेतु अंचल अधिकारी गम्हरिया को लिखा गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह गश्ती दल पेट्रोलिंग में था, अचानक…
एकता विकास मंच के परिवारिक वनभोज सह मिलन समारोह आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में आयोजित हुआ। परिवारिक वनभोज में कई रिटायर्ड प्रशासनिक पदाधिकारी, जुडिशियली से संबंधित एवं शिक्षाविद उपस्थित हुए। एकता विकास मंच के सभी प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जुटे दिखेl सदस्यगण काफी संख्या में एकजुटता का परिचय देते हुए तन मन धन से जुटे रहे l कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला वर्ग के अलावा पुरुष तथा बच्चे लगे दिखे । उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा राज्य के सभी जिलों में वार्ड, प्रखंड एवं जिला स्तर पर संगठन को विस्तार करने पर जोर…
सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह ने अपने कार्यालय में संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि वे क्षेत्र में बढ़ रही ब्राउन शुगर की कारोबार पर गंभीर है। आम जनता से भी मेरी अपील है कि सूचना दें हर हाल में करवाई होगी। व्यक्ति के नाम गुप्त रखे जाएंगे। वही क्षेत्रों में अमन-चैन और शांति के लिए बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग गश्ती बढ़ाने, सभी अपराधी चरित्र के व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। चौक चौराहे पर निगाहें रखने हेतु अलग से सिविल ड्रेस में फोर्स…
सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत कुचाई चौक में सड़क सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने लाउडस्पीकर के द्वारा लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया । कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने बुधवार को चौक परिसर में सड़क सुरक्षा एवं मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर लोगों को जागरुक किया। श्री भोक्ता ने वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन एवं सड़क सुरक्षा सब की व्यक्तिगत जिम्मेवारी है। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने…
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मित्तल द्वारा अपनी चुनावी टीम की बैठक बुलाई गयी। इस बैठक का उद्देश्य श्री मित्तल द्वारा चुनाव में विजय दिलाने के लिए अपनी चुनावी टीम का धन्यवाद करना था एवं अपने अभिभावकों का आशीर्वाद लेना तथा युवा शक्ति एवं नारी शक्ति को आगे आने वाले कार्यकाल के लिए प्रेरित भी करना था। बैठक की शुरुआत विवेक चौधरी ने श्री मित्तल को इस चुनाव में जीत की बधाई के साथ की। साथ ही उन्होंने सारे कोर टीम की भी भरपूर प्रशंसा की जिन्होंने श्री मित्तल का चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ…
झारखंड के नये डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण करते हुए संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि आम जनता की सुरक्षा और विधि व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता है। 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह पदभार ग्रहण करने के बाद संवाददाता से बात करते हुए कहा की क्राइम कंट्रोल और लोगों की सुरक्षा और विधि व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।राज्य में जो चुनौतियां हैं, उसका सामना करेंगे, विधि व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम के लिये हर संभव प्रयास करेंगे।राज्य के लोगों को पुलिस की सभी सुविधाएं आसानी से मिले, इस दिशा में अधिक…
झारखंड के नए डीजीपी बने अजय कुमार सिंह झारखंड में 3 दिनों से खाली पद डीजीपी के राजनीतिक और प्रशासनिक उठापटक के बीच झारखंड के नए डीजीपी के रूप में 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी बनाए गए और उन्हें लोगों द्वारा बधाइयां भी देनी चालू कर दी गईl डीजीपी संबंधित नोटिफिकेशन भी निकल गया है। आज एकता विकास मंच द्वारा भी माननीय मुख्यमंत्री और माननीय राज्यपाल से शीघ्र नए डीजीपी के पदस्थापन की मांग किया गया था । शीघ्र पदस्थापना नहीं होने पर राज्य मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देने की बातें भी कही…
