Author: News Desk

बिहार के रोहतास जिले में घरवासडीह पीठ के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य महाराज द्वारा आयोजित 1अप्रैल से 5 अप्रैल तक वार्षिक महायज्ञ में शिष्य और आम जनता की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन रात भक्तों की भीड़ लगी रही । आने वाले भक्तों और जनता के लिए भोजन का भी भंडारा दिन-रात चलता रहा। प्रतिदिन लगभग 10000 से 15000 के बीच लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। यज्ञ पूर्णाहुति एवं ब्रह्मभोजन के दिन लगभग 30 से 40 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। राम विवाह भी संपन्न कराए…

Read More

जमशेदपुर। गुड फ्राइडे के अवसर पर लौहनगरी का ख्रीस्तीय समुदाय शुक्रवार को अपने अपने मत के कलीसिया चर्च में पहुंचे और उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया और उनके सात वचनों पर चलने का संकल्प दुहराया। स्थानीय लोयला स्कूल के चर्च में प्रिंसिपल एवं फादर विनोद फर्नांडिस ने यीशु मसीह के सात वचनों की व्याख्या करते हुए सवाल उठाए कि संसार में प्रेम शांति का साम्राज्य स्थापित होने तक उनके बताए मार्ग पर चलना है । हम सभी मदर मेरी की संतान है और इसमें नफरत हिंसा एशिया का कोई स्थान नहीं है। यहां मसीही लोगों…

Read More

बागबेड़ा में जिला परिषद सदस्य कविता परमार के रोड स्थित पुराना शिव मंदिर के पास बह रहा था गंदा पानी, लोगों की पहल पर पंचायत प्रतिनिधियों ने करायी साफ-सफाईl जन समस्या पर मौन जिला परिषद सदस्य कविता परमार बनी चर्चा का विषय! जमशेदपुर । बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 2 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान के पास नाली का गंदा पानी बहकर रोड नंबर 5 स्थित पुराना शिव मंदिर तक पहुंच रहा था. एक सप्ताह से परेशान लोगों ने अपनी समस्या को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के पास रखा इसके बाद समस्या का समाधान भी समय रहते कर दिया गया. अब…

Read More

चतरा में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, पांच नक्सली ढ़ेर,घटनास्थल से दो एके-47 बरामदl सर्च अभियान के दौरान 25 लाख का इनामी नक्सली गौतम पासवान तथा चार्ली सहित पांच लाख के तीन नक्सलियों की गोली लगने से हुई मौत l *सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद, आधा दर्जन अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना * *डीआईजी नरेंद्र सिंह का बड़ा बयान :आत्मसमर्पण करे नक्सली, नही तो नहीं तो होगा यही परिणाम* नवीन कुमार पाण्डेय चतरा : चतरा पुलिस के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा क्योंकि पुलिस विभाग ने बरसों के बाद…

Read More

मल्टीटेक ऑटो unit-2 में रक्तदान शिविर 26 मार्च को आयोजित। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर – गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के मल्टी टेक ग्रुप कंपनी द्वारा 26 मार्च 2023 दिन रविवार को 9:00 बजे सुबह से 4:00 बजे शाम तक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। मल्टी टेक ग्रुप के सभी यूनिट के कर्मचारी प्रबंधन पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं रक्तदान शिविर में श्रम विभाग एवं अन्य कई पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थित रहने की बातें संवादाता को कंपनी के एचआर विनोद आर्य ने बताया। जिंदगी को बचाने के लिए रक्तदान महादान के रूप…

Read More

मानगो नगर निगम के मानगो चौक स्थित शौचालय की महीनों से सफाई नहीं होने पर मजदूरों द्वारा किया गया  जमकर बवाल । जमशेदपुर के  मानगो चौक स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस जी की प्रतिमा के बगल में आम लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण नगर निगम के द्वारा कराया गया है । यह वैसा स्थान है जहां प्रातः बेला हजारों की संख्या में मजदूर एकत्रित होते हैं और अपने काम में जाते हैं । इसके साथ ही मानगो का मुख्य गोलंबर होने के कारण सफर करने वाले यात्री भी वहां से वाहन पकड़ कर अपने गंतव्य की…

Read More

अभिनंदन-सह- मिलन समारोह मे पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय सिंह को किया गया सम्मानित जमशेदपुर शहर के बीचो-बीच स्थित मून सिटी में आयोजित मिलन समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह को मून सिटी वेलफेयर सोसाइटी के निवासियों ने भव्य रुप से स्वागत और सम्मानित किया l रविवार को संध्या 7:00 बजे विजय कुमार सिंह, सेवानिवृत्त आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल -सह- सामाजिक कार्यकर्ता का मून सिटी आवासीय परिसर में निर्धारित मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे l मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह को मून सिटी के निवासियों…

Read More

झारखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर 2-3 चरणों में हो सकती है ट्रांसफर पोस्टिंग! राज्य के नए पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह के पदभार संभालने के बाद राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ करने और आने वाले चुनाव को देखते हुए राज्य में प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग की बातें कही जा रही है,जिसमें वरीय से लेकर कनीय पदाधिकारियों की सूची पर मंथन किया जा रहा है। राज्य के नए पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह पदभार संभालते ही राज्य में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने नक्सलियों पर लगाम लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित…

Read More

सरायकेला-खरसावां  जिला सहकारिता विभाग द्वारा वन चेतना केंद्र में एक दिवसीय कृषि एवं वनोपज कार्यशाला के आयोजन में उमड़ी भीड़ झारखंड राज्य के सरायकेला खरसावां  जिला के जिला मुख्यालय स्थित वन चेतना केंद्र में जिला सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कृषि एवं वनोपज जीविकार्जन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें कृषि एवं वनोपज से जोड़कर कृषक परिवारों की भीड़ उमड़ पड़ी।अधिक से अधिक कृषि एवं वनोपज परिवार को लाभ देने से संबंधित कई लक्ष्य निर्धारित किए गए। सिद्धू-कान्हू कृषि वनोपज जिला सहकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में 3 मार्च को हुए महिला पर जानलेवा हमला के अभियुक्त 48 घंटे के अंदर हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है,जिसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी। कुचाई थाना क्षेत्र के ईचाहातु में दसमती गुंजा पर 3 दिन पहले हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस के गिरफ्त में आए युवक का नाम अजय गुंजा बताया जा रहा है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, खोखा एवं एक स्कूटी बरामद किया गया है। जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह…

Read More