Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मानगो नगर निगम के मानगो चौक स्थित शौचालय की महीनों से सफाई नहीं होने पर मजदूरों द्वारा किया गया  जमकर बवाल ।
    Headlines

    मानगो नगर निगम के मानगो चौक स्थित शौचालय की महीनों से सफाई नहीं होने पर मजदूरों द्वारा किया गया  जमकर बवाल ।

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मानगो नगर निगम के मानगो चौक स्थित शौचालय की महीनों से सफाई नहीं होने पर मजदूरों द्वारा किया गया  जमकर बवाल ।

    जमशेदपुर के  मानगो चौक स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस जी की प्रतिमा के बगल में आम लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण नगर निगम के द्वारा कराया गया है । यह वैसा स्थान है जहां प्रातः बेला हजारों की संख्या में मजदूर एकत्रित होते हैं और अपने काम में जाते हैं ।

    इसके साथ ही मानगो का मुख्य गोलंबर होने के कारण सफर करने वाले यात्री भी वहां से वाहन पकड़ कर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं । शौचालय  में फैली गंदगी को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि काफी भीड़भाड़ वाला इलाका रहने के बावजूद भी वहां बने हुए शौचालय एवं मुत्रालय की सफाई विगत चार महीने से मानगो नगर निगम के द्वारा नहीं कराया गया है। गंदगी इतनी भयावह हो गई है कि अगल-बगल अब खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया ।

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    प्रतिदिन काम में जाने वाले मजदूरों ने आज भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि चार महीने से शौचालय मूत्रालय की सफाई नहीं की गई जिसके कारण हम सभी इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं स्थिति ऐसी हो गई है कि हम लोग बदबू के कारण मानगो गोल चक्कर के समीप खड़ा नहीं हो पा रहे हैं ।

    आज प्रातः बेला भाजपा नेता विकास सिंह मौके में पहुंचकर स्थिति अवगत हुए विकास सिंह ने देखा कि पूरा मूत्रालय और शौचालय गंदगी से बजबजा रहा है । बदबू के कारण एक पल भी वहां खड़ा होना मुश्किल है। विकास सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी उपायुक्त महोदय को देते हुए बताया जाएगा की सरकारी खाते में मानगों को ओडीएफ मुक्त बताया गया है,देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता के लिए गंभीर है उसके बावजूद भी मानगो नगर निगम मानगो के सबसे मुख्य जगह में कितनी बड़ी लापरवाही बरत रहा है तो पूरे मानगों का क्या हाल होगा?

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    कार्यपालक पदाधिकारी आम जनमानस के जीवन से सीधे जुड़े हुए मामले को तनिक भी गंभीरता से नहीं लेते हैं । स्थानीय लोगों ने बताया चार महीने से शौचालय एवं मूत्रालय की सफाई नहीं की गई है जब कोई आला अधिकारी या मंत्री जी का दौरा मानगों में होता है तो सड़क में झाड़ू मार कर ब्लीचिंग का छिड़काव कर दिया जाता है और चौक में मौजूद गाड़ियों को आड़े तिरछे खड़े करके शौचालय को छुपा दिया जाता है, जो जांच का विषय है ।

    विकास सिंह ने कहा कि पूरे मानगों में कार्यपालक पदाधिकारी के देखरेख में सफाई का महाघोटाला चल रहा है । विकास सिंह ने कहा कि सारे गंदगी के अंबार और शौचालय की स्थिति को कैमरे में कैद करके नगर विकास के सचिव को ईमेल के माध्यम से भेजने का कार्य करेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mango municipal Corporation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त ने किया नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज सहित लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का सख्त निर्देश

    May 30, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group