गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में स्पेक्ट्रा 2022 कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया इंग्लिश स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में कई प्रशासनिक ,शिक्षाविद, चिकित्सक ,समाज सेवी, एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक झांकियां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे देख दर्शकों ने प्रतिभागी छोटे -छोटे बच्चों एवं कार्यक्रम के आयोजकों की काफी प्रशंसा की । ए के मिश्र
Author: News Desk
नियोजन नीति 2021 को हाई कोर्ट ने किया निरस्त l हिंदी-अंग्रेजी भाषी को अलग करने की सरकार की नीति हुई रद्द, एकता विकास मंच ने न्यायालय के फैसले पर जताया विश्वास, मंच ने कहा 80 फीसदी जनता की जीतl झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधित नियमावली -2021 को चुनौती देने वाली याचिका को झारखंड हाइकोर्ट ने स्वीकार करते हुए नियमावली को रद्द कर दिया है. झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाते हुए उस नियमावली को रद्द कर दिया गया है जिसमें भाषाई आधार पर…
जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की एक बैठक संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे के अध्यक्षता में करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड परिसर स्थित पूर्वी कीताडीह पंचायत भवन में संपन्न हुई । इस बैठक में जमशेदपुर प्रखंड से वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया की तर्ज पर वार्ड सदस्य सह उप मुखिया को भी प्रशिक्षण देने, बकाया मानदेय का भुगतान करने एवं सम्मानजनक मानदेय देने, शिलापट्ट में नाम अंकित करने, विकास कार्यों के अंतिम भुगतान मे हस्ताक्षर अनिवार्य करने की हक अधिकार को लेकर वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की…
राजेंद्र मध्य विद्यालय, बागबेड़ा में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के Anything को आज नेचर संस्था के द्वारा पुरस्कृत किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कन्हैया पात्रों दूसरे स्थान पर रोहित बारी एवं तीसरे स्थान पर शिखा कुमारी रही जिससे नेचर की संरक्षक सह पर्यावरणविद डॉ कविता परमार ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। आज के इस कार्यक्रम में डॉ परमार ने बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए इको ब्रिक्स बनाने के लिए प्रोत्साहित किया । इको ब्रिक्स ना सिर्फ प्लास्टिक को जमीन, नाली में फैलने से…
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस-पब्लिक के बीच अनोखे कार्यों की राजधानी में भी हो रही है चर्चा सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पब्लिक के बीच मधुर संबंध बनाए रखने के लिए सामुदायिक मीटिंग लगतार किया जा रहा है । सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कुचाई थाना अंतर्गत दरभंगा ओपी अन्तर्गत रोलहातु पंचायत के नक्सल प्रभावित लड्डू बेड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में ग्रामीणों के बीच कंबल, वस्त्र, खेल सामग्री, छोटे बच्चे के स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री, पुस्तक,कॉपी-किताब का वितरण किया गया । पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा चलाए…
कोल्हान के भू माफिया और बालू माफियाओं पर होगी कार्रवाई – आयुक्त कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने कड़े रुख अख्तियार करते हुए भू माफियाओं और बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने का आदेश, अधिनस्थ पदाधिकारियों को दिया है। कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने संवाददाता को बातचीत के दौरान बताया कि अवैध बालू का कारोबार होने और सरकारी जमीन अतिक्रमण होने की लगातार सूचनाएं मिल रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है। बालू के अवैध कारोबार एवं सरकारी जमीन को अतिक्रमण किए गए लोगों से अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु निर्देशित किया…
आदित्यपुर, गम्हरिया, राम मडिया बस्ती में चालू हुआ लॉटरी-मटका का खेल सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के द्वारा किए गए छापेमारी एवं कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद से आदित्यपुर-गम्हरिया में लॉटरी मटका पूर्णतः बंद था जो अब चालू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार मटका माफिया बजारे मैदान में रेट लगा रहे थे । 15 साल पहले आदित्यपुर दिंदली बाजार और गम्हरिया बाजार में चलाए जा रहे मटका माफिया अभी मैदाने रेट में सक्रिय दिख रहे हैं। वही जुगसलाई, आर आई टी एवं आदित्यपुर के पूर्व लॉटरी एवं मटका माफिया अपने अपने तरीके से दलालों के साथ थाना के…
क्राइम मीटिंग में पदाधिकारियों का एसपी ने ली क्लास, पदाधिकारियों को सड़क पर उतरकर क्राइम कंट्रोल करने का दिया सख्त आदेश सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने क्राइम मीटिंग में पदाधिकारियों को सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा है कि थानेदार खुद रात्रि 8:00 से 11:00 तक और सुबह 3:00 से 6:00 बजे तक रोड पर उतर कर जांच अभियान चलाएं,चेकिंग करें और पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ाएं एवं पेट्रोलिंग गस्ती पर भी निगरानी रखें। आम जनता की शिकायत पर तुरंत करवाई करें। वही आरक्षी अधीक्षक ने साइबर क्राइम और बैंकों की सुरक्षा के लिए लिए भी सख्त निर्देश…
सुरक्षा की गुहार लगाते हुए किया गिरफ्तारी की मांग,थाना प्रभारी ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी। सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना अंतर्गत 16 अगस्त 2022 को जेड एच ट्रेडिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में घुसकर तोड़फोड़ करने रंगदारी मांगने से संबंधित जाकिर हुसैन द्वारा कपाली थाना में 189/ 2022 प्राथमिकी संख्या दर्ज कराई गई है। जाकिर हुसैन द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। केस उठाने की धमकी दे रहे हैं,नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। अभियुक्त गण पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। पूरे परिवार…
आर.बी.सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा जमशेदपुर के जुगसलाई ME स्कूल रोड स्थित राजस्थान शिव मंदिर परिसर में आज दिनांक 11.12.2022 को लगभग 5000 से ज्यादा कंबल वितरण किया गया तथा इसी शिविर में आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 150 यूनिट रक्तदान भी किया गया l निशुल्क कंबल वितरण एवं रक्तदान शिविर का उद्घाटन आर.बी.सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं श्याम सिंह की माताजी श्रीमती विमला देवी सिंह ने किया l कंबल वितरण हेतु जुगसलाई के अलावा बागबेड़ा,कीताडीह,रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य क्षेत्रों के जरूरतमंदों को भी सूचना देकर बुलाया गया थाl कंबल वितरण को लेकर…
