राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम, द एशिया फाउण्डेशन एवं बाल कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावान में संवर्द्धन कार्यक्रम -2 अन्तर्गत कोविड-19 लॉकडाउन के कारण जोखिमपूर्ण स्थिति पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के बच्चों और उनके परिवारों के पहचान को लेकर जिले में किए गए सर्वे कार्य का प्रस्तुतिकरण समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त विजया जाधव, मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी बोड़ाम, प्रखंड विकास पदाधिकारी पटमदा तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल…
Author: News Desk
साल से जमे एवं इर्द-गिर्द ही घूम रहे थाने में प्राइवेट से लेकर सरकारी ड्राइवर मुंशी सिपाही पदाधिकारी सभी की चल रही है तबादले की तैयारी2। राज्य की गिरती विधि व्यवस्था को लेकर राज्य स्तरीय चल रहे अधिकारियों की मंथन में विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए यह बातें प्राप्त जानकारी के अनुसार खुलकर सामने आई है कि 2 साल से जमे एवं इर्द-गिर्द ही घूम रहे थाने में प्राइवेट से लेकर सरकारी ड्राइवर, मुंशी ,सिपाही ,पदाधिकारी का तबादले किया जाना आवश्यक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों का यह मानना है कि अपराधियों पर अंकुश लगाने की बनाई योजनाएं…
पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ बुरूडीह डैम का किया निरीक्षण, पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए डैम के विकास को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों समेत एसडीओ एवं बीडीओ घाटशिला के साथ बुरूडीह डैम का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने डैम के आसपास पर्यटन की संभावनाओं तथा सैलानियों के लिए सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए । जिला उपायुक्त ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम की इस रत्नगर्भा धरती को प्रकृति ने अपनी सुंदरता के…
जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरियों को मिटाना एवं लोगों से रूबरू होना तथा क्षेत्र की समस्याओं को जानने का प्रशासन के लिए अच्छा अवसर -विजया जाधव पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त विजया जाधव का साप्ताहिक जनता दरबार आज अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला में आयोजित हुआ। जनता दरबार में विधायक घाटशिला रामदास सोरेन,प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू,उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू,जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह अन्य जिला परिषद सदस्यगण तथा मुखियागण समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी एवं प्रखड के पदाधिकारी तथा अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रखंडों के बड़ी संख्या में…
ईचा-खरकाई बाँध को लेकर हेमंत सरकार के यूटर्न से डूब क्षेत्र के लोगों में आक्रोश,बिरोध में मुख्यमंत्री एवं मंत्री चम्पई सोरेन का हुआ पुतला दहन सरायकेला : सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के अंतरगर्त बनने वाली ईचा-खरकाई बाँध को लेकर फिर एक बार सुगबुगाहट तेज हो गयी है l दरसल पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में इस डैम का टेंडर हुआ था एवं लोगों के विरोध प्रदर्शन के बिच कार्य प्रारम्भ हुआ था , इसी बिच विगत विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न चुनावी सभाओं में डैम रद्द करने का वादा करते हुए लोगों का जनसमर्थन प्राप्त किया, वहीं…
श्रम विभाग की योजनाओं को मंत्री चंपई सोरेन ने किया लाभुकों के बीच राशि का वितरण सरायकेला टाउन हॉल में मंत्री अनुसूचित जाति जनजाति, परिवहन एवं पर्यटन चंपाई सोरेन के कर कमलों से परिसम्पति वितरण,शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में श्रम विभाग,सरायकेला की दो योजनाओं मृत्यु,दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत लाभुक दिलीप दास एवं जय श्री प्रधान राजनगर प्रखण्ड सहित चार लाभुको को एक लाख प्रति लाभुको को कुल ५,००,००० चार लाख का चेक राकेश कुमार सिन्हा,श्रम अधीक्षक के द्वारा माननीय मंत्री, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला पर्षद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि एवं 20 सूत्री उपाध्यक्ष के हाथों वितरित किया…
सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध कारोबारी हुए पुन:सक्रिय! सरायकेला-खरसावां जिले में जिस तरह से अवैध कारोबार मे वर्चस्व को लेकर पिछले दिनों हत्याएं हुई है,उससे पूरे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई हैl कोल्हान डीआईजी के आदेश के आलोक में जिला पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर स्थानीय थाना द्वारा अवैध कारोबार करने वाले पर कानूनी कार्रवाई कर रोक लगा दी गई थी। स्थानीय लोगों की माने तो अब पुनः अवैध कारोबारी सक्रिय होते दिख रहे हैं या यू समझे पुण: पटरी पर अवैध कारोबार लौटने लगे है,जो समाज के लिए नासूर साबित होगा l जिले में अवैध स्क्रैप टॉल,अवैध बालू,शराब-नशे…
क्या राष्ट्रपति चुनाव के बाद झारखंड की राजनीति बदलने वाली है ! रांची की राजनीतिक सियासी पारा अचानक क्यों हो रहा गर्म ? राज्य की राजधानी रांची कि राजनीतिक सियासी तापमान की पारा रह-रहकर चढ़ने लगता है। कल यानी रविवार 24 जुलाई की रांची की राजनीतिक पारा गर्म रहा । एक तरफ जहां जेएमएम के लोगों में चर्चा का विषय रहा कि हेमंत नहीं तो और कौन ? वही दूसरी ओर कांग्रेस के कई विधायकों की मोबाइल स्विच ऑफ और out-of-range होने से झारखंड के राजनीति का तापमान भी बढ़ने लगा। जिसको लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर कमेंट करते नजर…
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड एवं सरायकेला- खरसावां, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंडर-17 सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग का खिताब उत्क्रमित उच्च विद्यालय बूढ़ी खरसावां की टीम ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय और वहां कुचाई की टीम को ट्राई ब्रेकर से 4- 3 से पराजित कर जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने किया इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा हार जीत तो खेल का एक हिस्सा है खिलाड़ी को ईमानदारी और अपनी प्रतिभा के बल पर खेल भावना के साथ लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि…
सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के छात्र एवम छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर स्कूल के साथ साथ अपने परिवार का भी नाम रोशन किया। जुगसलाई निवासी अंकित राज ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनके पिता राजीव कुमार, वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर पंजाब नेशनल बैंक, आदित्यपुर में कार्यरत हैं एवम उनकी माता गृहिणी हैं। अंकित राज भविष्य में अपने पिता की तरह वायुसेना में NDA के द्वारा देश सेवा करना चाहते हैं।
