जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र अंतर्गत साफ-सफाई हेतु 10 ग्रुप में निविदा निकाली गई थी, इसके लिए 24 संवेदक द्वारा कुल 134 निविदा डाली गई। निविदा में चयन के लिए न्यूनतम लाभ प्रतिशत आधार बनाया गया था। डाली गई निविदाओं में 115 निविदा का लाभांश दर शून्य प्रतिशत अंकित किया गया, जिस कारण चयन के लिए लॉटरी की विधि अपनाई गई। संबंधित निविदा में लॉटरी विधि से चयनित हुए संवेदक जो 1 अगस्त, 2022, से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था की देख रेख करेंगे, वो इस प्रकार से हैं: ग्रुप 1 मेसर्स ओझा इन्फ्रास्ट्रक्चर पूर्वी ज़ोन ए;…
Author: News Desk
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CIVIL SERVICES EXAM-2021 में सफल हुए झारखंड राज्य के अभ्यर्थियों का अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं मुख्य सचिव सुखदेव सिंह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के युवा वर्ग जो किसी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं राज्य सरकार उनका सारथी बनेगी। राज्य में जल्द ही “मुख्यमंत्री सारथी” योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी वर्ग समुदाय के वैसे अभ्यर्थी जो यूपीएससी, जेपीएससी सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग इत्यादि के खर्च का वहन नहीं कर पा…
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार आज पूर्वाहन 10:00 बजे दक्षिण बागबेड़ा में सेविका चयन हेतु जमशेदपुर सीडीपीओ श्रीमती दुर्गेश नंदनी की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। विभागीय नियमानुसार श्रीमती शीतला गोप, पति श्री श्यामसुंदर गोप को सेविका पद हेतु आमसभा में चयन किया गया। आम सभा में जिला परिषद सदस्य, पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, शिक्षक, एएनएम, सहिया तथा संबंधित क्षेत्र की प्रभारी सेविका उपस्थित रही। कुमार मनीष, 9852225588
अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था) की अध्यक्षता में सैरात दुकान किराया निर्धारण कमिटी की बैठक,अपर उपायुक्त, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी, सीओ जमशेदपुर, टाटा लैंड डिपार्टमेंट के प्रतिनिधि, सैरात दुकानदारों के प्रतिनिधि हुए शामिल समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में अपर जिला दण्डाधिकारी नन्दकिशोर लाल की अध्यक्षता में सैरात दुकान किराया निर्धारण कमिटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा,विशेष पदाधिकारी जेएनएसी कृष्ण कुमार, सीओ जमशेदपुर अमित श्रीवास्तव, टाटा लैंड डिपार्टमेंट अमित कुमार तथा शहर में 10 स्थानों में बने सैरात दुकान व्यवसाइयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में व्यवसायियों को बताया गया कि सैरात दुकानों से अब टिस्को का स्वामित्व…
आज दिनांक 26.07.2022 को जिला नोडल पदाधिकारी एन ० सी ० डी ० की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के खूंटपानी प्रखंड में स्वास्थकर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खूंटपानी पश्चिमी सिंहभूम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू आज समाज में एक बड़ी चुनौती के विषय पर चर्चा एवं तम्बाकू पर नियंत्रण करने पर चर्चा करना । प्रशिक्षण में डॉ० भारती मिंज जिला नोडल पदाधिकारी एन० सी० डी० ने जानकारी दिया कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। और इसे हमें छोड़ना एवं इस पर प्रतिबन्ध…
सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की एवं लोकसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण सड़कों का मामला रखा । सर्वप्रथम उन्होंने भारतमाला योजना के तहत एन एच – 33 पारडीह काली मंदिर जमशेदपुर से पटमदा, कटिन, बांदवान, झीली-मिली ,खतड़ा बांकुड़ा होते हुए दुर्गापुर तक एनएच निर्माण का मामला उठाया। इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने कहा इस सड़क का फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का आदेश किया गया है। जिससे इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी मिले । रिपोर्ट आने के पश्चात इस पर आगे की कार्रवाई की…
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 05 अवैध शराब चुलाई भट्ठी ध्वस्त,करीब150लीटर शराब बरामद सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार एमजीएम थाना अंतर्गत इंदुरमाटी, कुदलूंग, कालाझोर एवं सिलपहाड़ी गांव में छापामारी कर 05 अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया। मौके पर शराब चुलाई हेतु रखे गए जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया एवं सप्लाई हेतु तैयार अवैध शराब बरामद कर जब्त किया। अवैध चुलाई कर्ताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। *जब्त प्रदर्श-* जावा महुआ- 8000 kg महुआ शराब- 150 लीटर करीब कुमार मनीष, 9852225588
झारखंड में सुखाड़ की आशंका को लेकर कृषि मंत्री की अध्यक्षता में महामंथन, कृषि मंत्री ने कृषि वैज्ञानिकों के साथ रायशुमारी • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश में राज्य में सुखाड़ की आशंका को लेकर कृषि विभाग सतर्क हो गया है। 2022 में औसत से 58 फ़ीसदी कम बारिश होने की वजह से किसानों में मायूसी है। किसान के चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार रहे इसके लिए आज कृषि मंत्री श्री बादल की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र आईसीएआर बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि कृषि वैज्ञानिकों के साथ राज्य के वर्तमान हालात पर महामंथन किया गया। नेपाल हाउस स्थित सभागार में…
पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने जारी किया आदेश, प्रत्येक सोमवार को सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में आयोजित होगा जनता दरबार l जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में जनता दरबार आयोजित करने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि आम जनता के सर्वांगीण विकास हेतु सरकार द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, राशन, विभिन्न पेंशन, आवास, के०सी०सी० ऋण, मनरेगा, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी, बैंक, बिजली, पेयजल, मुकदमा संबंधी यू०आई०डी०, श्रम, कौशल विकास, नियोजनालय, कल्याण, कृषि संबंधी आदि योजनाओं को प्रत्येक सुयोग्य लाभुकों तक लाभ पहुंचाने…
ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी संतोष थापा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण,अपराधी कोर्ट में सरेंडर कर दे रहे है प्रशासन को चुनौती? प्रशासन भले ही अपनी पीठ थपथपाते रहे कि प्रशासनिक दबाव में अपराधी कोर्ट में सरेंडर कर दिए यह सत्य भी हो,परंतु उनकी विफलता भी है कि उन्हें बाहर रहते गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? क्या पुलिसिया खुफिया तंत्र और पुलिस के मुखबिर फेल हो गए हैं? उन्हें बाहर में पुलिस प्रशासन क्यों नहीं पकड़ पाती। यह लोगों के बीच चौक चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है । अपराधियों के कोर्ट में…
