माता आकर्षिणी पीठ में आदर्श युवा समिति ने पूजा अर्चना कर एवं चना गुड बांटकर किया परंपरा का निर्वहन सरायकेला: खरसावां के माता आकर्षिणी पीठ में आखान यात्रा के शुभ अवसर पर शनिवार को कोविड गाइडलाइन के बीच आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा पूजा अर्चना कर सुख,शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा भक्त श्रद्धालुओं के बीच अल्प मात्रा में कोविड गाइडलाइन के बीच चना गुड़ नारियल का वितरण कर परम्परा का निर्वहन किया गया। जानकारी हो आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर द्वारा विगत 24 वर्षों से माता आकर्षिणी पीठ में भक्त श्रद्धालुओं के…
Author: News Desk
सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड के लाल बिल्डिंग के पास यूको बैंक में कोरोना गाइडलाइन के लोग उड़ा रहे हैं धज्जियांl यहां आधार कार्ड बनाने के लिए जुट रही है भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नहीं किया जा रहा है पालन l लोगों का कहना है कि बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए फिलहालआधार कार्ड बनाने पर तत्काल रोक लगा देना चाहिए। इस पूरे प्रकरण पर संवाददाता ने जब यूको बैंक के जोनल हेड रांची, संदीप शर्मा से बात किया तो संदीप शर्मा द्वारा संवाददाता को बताया गया कि एलडीएम को इसके लिए शाम में ही बातचीत हुई…
नए सत्र के लिए जन सहयोग से सज धज कर सुरक्षित हुआ आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय: विकास सिंह । मानगो उलीडीह क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ था l कुछ वर्ष पूर्व स्थानीय लोगों के सहयोग से विद्यालय को पुनः आरंभ किया गया । विद्यालय की जो भवन की स्थिति थी उसे बच्चे पढ़ने आना नहीं चाहते थे समिति के सदस्यों ने घूम घूम कर जागरूकता चलाकर बच्चों को विद्यालय में दाखिला कराया। कोविड-19 के कारण 2 वर्ष विद्यालय पूरी तरह पुनः बंद हो गया । विद्यालय चारों ओर से खुला रहने के कारण…
पूर्व विधायक कुणाल षडंगी द्वारा जरूरतमंदों में कंबल वितरण का दौर जारी ,मानगो के संकोसाई रामनगर में 100 जरूरतमंदों में कंबल वितरित। कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है, सभी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए आज पूर्व विधायक कुणाल षंडगी के सौजन्य से 100 जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं और दिव्यांगों के बीच उच्च कोटि के कंबल का वितरण पूर्व मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में कुणाल षडंगी और युवा भाजपा नेता विकास सिंह द्वारा किया गया। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरकारी व्यवस्था के तहत अब तक पर्याप्त संख्या में ज़रूरतमंदों को कंबल…
आनंद मार्ग की ओर से टी.एम.एच.में रोगी का जान बचाने के लिए एस.डी.पी.डोनेशन, साथ ही आनंद मार्ग द्वारा भीषण ठंड में गरीबों के बीच 50 कंबल का हुआ वितरण एवं 5 व्यक्तियों का कराया गया निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जमशेदपुर ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स टाटा मुख्य अस्पताल में एक रोगी की जान बचाने के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स(SDP) का डोनेशन गुरुपदो पाल ने किया l गुरुपदो पाल आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफटीम ग्लोबल के रेगुलर डोनर है l श्री पाल 2013 से ही आनंद मार्ग के कैंप में लगातार डोनेशन कर रहे हैं, वे 25 बार से भी ज्यादा डोनेशन…
भाजपा नेता विकास सिंह के प्रयास से नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों पर लगाया जाने वाला लेट फाइन एवं कक्षा में अनुपस्थिति रहने का जुर्माना को लिया वापस ज्ञात है कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में कल उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर शिकायत की थी कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के द्वारा कक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण प्रत्येक कक्षा के 500 रु आर्थिक दंड जुर्माना के रूप में लगाया गया था, जिससे लगभग सभी बच्चों पर 5000 से लेकर 15000 तक का आर्थिक बोझ पड़ रहा थाl बार-बार बच्चे अपना मजबूरी बता…
सरायकेला-खरसावां पुलिस के लिए बना जांच का विषय,सरायकेला ट्रैफिक के नाम पर ओवरलोड भारी वाहनों एवं सर्विस रोड में पार्क होने वाले भारी वाहनों से कौन वसूल रहा है एंट्री शुल्क ? सरायकेला -खरसावां जिले की व्यस्ततम एवं हाईवे रोड पर इन दिनों सरायकेला ट्रैफिक के नाम पर एंट्री शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की बात सामने आ रही हैl ओवरलोड भारी वाहनों से एंट्री के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने वाले व्यक्ति/ ग्रुप, विभाग का है अथवा निजी गिरोह द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है! यह जांच का विषय है lप्राप्त जानकारी के अनुसार कांड्रा टोल ब्रिज एवं…
सरायकेला-खरसावां जिले के टास्क फोर्स पर प्रश्न चिन्ह? जिला खनन विभाग, पुलिस विभाग एवं बिचौलियों के सांठगांठ के फल स्वरुप तमाड़-बुंडू एवं चौका -इचागढ़ के रास्ते अवैध रूप से निकासी किए गए बालू का धड़ल्ले से हो रहा है पूर्वी सिंहभूम में प्रवेश ? सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बीते दिनों जिला मुख्यालय सभागार में अवैध बालू रोकने के लिए जिला माइनिंग की बैठक कर टास्क फोर्स का गठन किया गयाl बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला माइनिंग पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहेl बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध खनन, ओवरलोडिंग ,स्टॉक यार्ड क्षमता से अधिक स्टॉक…
मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरु चरण नायक एवं उनके अंग रक्षकों के ऊपर हुए हमलों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के द्वारा डिमना चौक में राज्य की निकम्मी सरकार के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया । इसके साथ ही मंडल के कार्यालय में नक्सली हमले में शहीद झारखंड पुलिस के जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। मंडल के कार्यकर्ता हेमंत सोरेन का हस्त निर्मित पुतला कार्यालय से लेकर पैदल डिमना चौक पहुंचे जहां पुतला को दहन किया गया । सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं इस…
आनंद मार्ग के विश्व मंच पर चौथी बार जनसेवा पुरस्कार से सम्मानित हुए सुनील आनंद आनंद मार्ग के विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन आनंद मार्ग के हेड क्वार्टर ,पुरुलिया जिले के आनंद नगर में आयोजित हुए धर्म महा सम्मेलन में विभिन्न तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,इस विश्व मंच पर श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत के हाथों टाटानगर भुक्ति के सुनील आनंद को अध्यात्मिक भाव से जनसेवा के लिए मिला जनसेवा पुरस्कारl यह पुरस्कार पिछले 6 महीने के अर्धवार्षिक रिपोर्ट के आधार पर संस्था के विश्व स्तर पर जनसेवा के कार्यकलाप पर चयन कर दिया जाता है, ज्ञात हो कि…
