गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शीघ्र हटाए जा सकते हैं ! सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सिपाही राय शीघ्र हटाए जा सकते हैं ! विवादित रहे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की शिकायत कई बार जिले के वरीय पदाधिकारियों से की गई है , कुछ दिन पहले भी जिला उपायुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की शिकायत की गई है l चर्चा है कि एक पदाधिकारी द्वारा भी मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की बातें कही गई है l अभी सरायकेला-खरसावां जिले की आपूर्ति विभाग का मामला ईचागढ़ प्रखंड के सुर्खियों में…
Author: News Desk
आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे की जनता से अपील, सूचना दे होगी करवाई सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी राष्ट्रपति पदक प्राप्त एवं तेज तरार आलोक कुमार दुबे ने प्रभार लेते ही आम जनता के उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया और जनता से भी सहयोग की अपेक्षा करते हुए सूचना देने की अपील की है। अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने के लिए अपनी मुहिम में लगे हुए हैं। श्री दुबे की छवि एक तेज तरार अधिकारी के रूप में जानी जाती है ।जिसके लिए राष्ट्रपति पुरस्कार…
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती से 175 पुरिया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तारl सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड से 175 पुरिया ब्राउन शुगर के साथ लाल बानो नामक महिला को गिरफ्तार किया गया हैl सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश को गुप्त सूचना मिली कि मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार किया जा रहा हैl पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन वक्तस को निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वारा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आदित्यपुर के नेतृत्व में एक…
गुलदस्ता देकर आदित्यपुर थाना प्रभारी से पहचान बनाने की होड़,अवैध कारोबारी भी हुए सक्रिय! सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को इन दिनों गुलदस्ता देकर भेंट कर स्वागत करने की होड़ लगी हुई है, जो इन दिनों क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ हैl कुछ लोग आदित्यपुर थाना प्रभारी से अपनी पहचान बनाने के लिए गुलदस्ता देकर लोगों के बीच अपना एवं थाना प्रभारी के बीच अपनापन का संदेश संभवत: समाज को देना चाहते हैं l वही कुछ अवैध कारोबार करने वाले भी सक्रिय होते नजर आ रहे हैं ,जो इन दिनों क्षेत्रों…
जमशेदपुर:उप विकास आयुक्त सड़क सुरक्षा समिति की करते रहे बैठक,वही दूसरी ओर पैसे और पैरवी के बल पर बड़े दुकानदार करते देखे गए फुटपाथ पर कब्जा,जनहित के मुद्दे पर स्थानीय सांसद,विधायक एवं अन्य मौन क्यों ? पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय सभागार में जिले के उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में यातायात एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हो रही थी, बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर,सड़क सुरक्षा सेल के प्रतिनिधि के अलावा अन्य उपस्थित थे, वहीं दूसरी ओर उसी समय जिले के कई मुख्य बाजार के सड़कों पर दुकानदार पैसे और पैरवी के बल पर…
राकेश कुमार सिन्हा श्रम अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के पिता स्वर्गीय नागेंद्र कुमार सिन्हा के प्रथम पुण्य तिथि दिनांक 20/10/2021 पर सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा जमशेदपुर के द्वारा रोटी बैंक जमशेदपुर के सौजन्य से जरूरतमंदों को M G M अस्पताल परिसर में खाना खिलाया गया। इस कार्यक्रम में राकेश कुमार सिन्हा, राकेश कुमार,पवन जी,अरविंद किशोर, रमेश प्रसाद सिंह,अनिकेत हर्ष,नवीन,संजीव,गौतम,मधु, ब्रजबिहारी,शेखर मिश्रा, इंटक के संजीव श्रीवास्तव,मीना कुमारी ,अंजना ,तान्या एवम रोटी बैंक के मनोज मिश्रा जी उपस्थित थे
सरायकेला में स्वयं सहायता समूह का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न सरायकेला:श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान मे सरायकेला के वाक्साई विद्यालय प्रांगण में स्वयं सहायता समूह का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न। बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर ने कल्याणकारी सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार की डिजिटल इंडिया कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला। 26 अगस्त को शुरू हुई ई- श्रम प पर्टल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा महिलाएं अपने हुनर को विकसित कर स्वरोजगार की दिशा में बड़े। वाक्साई, डांगरडीह, घोड़ालांग के 10 स्वयं…
दलालों के कारण ही आदित्यपुर थाना प्रभारी समय से पहले नप जाते हैं!नए थानेदार के लिए आदित्यपुर की डगर आसान नहीं। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना जिले में ही नहीं झारखंड में भी विवादित एवं क्रीम थाना के रूप में जाना जाता है ।औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते यह आदित्यपुर थाना झारखंड का महत्वपूर्ण थाना माना जाता है। यहां दलाल किस्म के लोग को थाने में अक्सर देखा जा सकता है और यही थाना प्रभारी के लिए गले की फांस की हड्डी बन जाते हैं । दलाल की शिकायत उच्च अधिकारियों तक चली जाती है और थाना प्रभारी के लिए…
इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे आज संध्या 6:00 बजे आदित्यपुर थाना प्रभारी का प्रभार लेंगे l श्री दुबे आदित्यपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो के स्थान पर प्रभार लेंगे l ज्ञात हो कि बीते कुछ माह से लहर चक्र पत्रिका के द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र में फैले अराजकता पर जिले के आरक्षी अधीक्षक का ध्यान बार-बार आकृष्ट कराया था, बीते दिनों सरायकेला के आरक्षी अधीक्षक आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आदित्यपुर थाना प्रभारी के बजाय अन्य थाना प्रभारियों का सहयोग लेते रहे थे, जो चर्चा का विषय बना हुआ थ l
पुत्र से परेशन पिता ने अपने एकलौते पुत्र को टांगी से काटकर की हत्या गुमला जिले से एक दर्दनाक खबर प्रकाश में आया है कि पिता ने शराबी बेटे से परेशान होकर अपने इकलौते पुत्र को टांगी से काट कर हत्या कर दिया । मामला रायडीह थाना अंतर्गत सिलम गायनो टोली गांव निवासी शुकरा खड़िया ने शनिवार की देर रात्रि को अपने ही एकलौते अविवाहित पुत्र भीखा खड़िया उम्र 25 वर्ष की टांगी से मार कर हत्या कर दी। घटना जंगल में आग की तरह फैल गई lसुबह में घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक…
