Gamahria.टाटा-कांड्रा मार्ग पर आइडीटीआर संस्थान के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. ट्रेलर रफ्तार में कांड्रा की ओर जा रहा था. इसी दौरान आगे चल रही एक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर लगते ही स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. चालक के फरार होने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सड़क पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही बुलेट से जा टकराया. बुलेट पर सवार दो युवकों में से एक…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड शराब घोटाले में उत्पाद विभाग के तत्कालीन आयुक्त और फिलहाल रामगढ़ फैज अक अहमद का बयान दर्ज किया गया. एसीबी कोर्ट की अनुमति के बाद उनका बयान दर्ज हुआ. कोर्ट ने उनका बयान दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की और मजिस्ट्रेट के समक्ष फैज अक अहमद का 164 का बयान दर्ज किया गया. बयान दर्ज होने के बाद उसे सीलबंद कर दिया गया है.फैज अक अहमद ने अपने बयान में शराब घोटाला से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने अपने बयान में IAS अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद विभाग के सचिव विनय चौबे का पूरा…
Jamshedpur. झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है. ठंड बढ़ी है. लेकिन इसके विपरीत है.जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गयी. यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक, गुरुवार को राज्य के आठ जिलों गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, गिरिडीह और देवघर में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके साथ ही कहीं-कहीं शीतलहरी चलने की संभावना है. अन्य जिलों में भी सुबह में सामान्य कोहरा और कनकनी बढ़ने…
New Delhi. पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के निकासी और सेवानिवृत्ति संबंधी प्रावधानों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. इसके तहत अब गैर-सरकारी अंशदाता पेंशन कोष में जमा कुल राशि का अधिकतम 80 प्रतिशत हिस्सा निकासी के समय निकाल सकते हैं. पहले फंड निकासी की सीमा 60 प्रतिशत थी जबकि शेष 40 प्रतिशत राशि को नियमित पेंशन (एन्यूटी) खरीदने के लिए उपयोग करना पड़ता था. पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की तरफ से जारी एनपीएस निकासी संशोधन नियम 2025 में यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. इसके मुताबिक, अब एक निश्चित सीमा तक कर्ज…
Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.87 अंक टूटकर 84,344.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 56.1 अंक फिसलकर 25,762.45 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. वहीं एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयर में तेजी रही.
Jamshedpur. पोटका थाना की महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू पर गाज गिरी है. प्रेमी द्वारा महिला चौकीदार की हत्या किये जाने के बाद वायरल वीडियो में लगाये गये आरोपों के आधार पर बुधवार को कार्रवाई की गयी. पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोटका थानेदार मनोज कुमार मुर्मू को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया. उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिया गया है. वहीं, एसआइ सन्नी टोप्पो को पोटका थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. पुलिस ने ज्योतिका हेंब्रम और गणेश मांझी के शवों…
Ranchi. दिल्ली की एक अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत दिए जाने के एक दिन बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग का आरोप लगाया. पार्टी के झंडे थामे प्रदर्शनकारी भाजपा के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और केंद्र की भाजपा-नीत सरकार से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की. भाजपा ने अपने कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन पर आपत्ति जताई.कांग्रेस के झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि दिल्ली की…
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत वन क्षेत्रों से सटे रेलखंडों पर जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण एक बार फिर रेल यातायात प्रभावित हुआ है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने 18 और 19 दिसंबर 2025 को कुल पांच मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार नौगांव–राउरकेला, चक्रधरपुर–राउरकेला तथा राउरकेला–झारसुगुड़ा रेलखंड हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में आते हैं. बीते कुछ दिनों से इन सेक्शनों में हाथियों की गतिविधि बढ़ गई है, जिससे ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन पर खतरा उत्पन्न हो गया था. किसी भी अप्रिय घटना से…
JAMSHEDPUR। पोटका थाना में पदस्थापित महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या और उसके प्रेमी गणेश माझी द्वारा आत्महत्या से पहले वायरल किए गए वीडियो के बाद, जिसमें पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू पर आपत्तिजनक आरोप लगाए गए, मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। थाना प्रभारी लाइन क्लोज, नया थानेदार तैनात वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोज कुमार मुर्मू को लाइन क्लोज करते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, सन्नी टोप्पो को तत्काल प्रभाव से पोटका का नया थानेदार बनाया गया है। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार घटना के बाद मृतक…
Jamshedpur: कड़ाके की ठंड में सेवा भाव के संकल्प के साथ हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में श्री श्री विजय बजरंग मंदिर, जंबू अखाड़ा प्रांगण (भालूबासा), साकची कार्यालय सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच ससम्मान कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही यह सेवा संभव हो पा रही है। संघ का दृढ़ संकल्प है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी असहाय व्यक्ति ठिठुरते हुए रात न बिताए।…
