Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत आमबागान स्थित सना कॉम्प्लेक्स में संचालित एक निजी लाइब्रेरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अचानक एक युवती पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने स्टील की पानी की बोतल से युवती के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अचानक हुई इस घटना से लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे अन्य छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. हमले के बाद आरोपी युवक लाइब्रेरी से बाहर निकलकर भागने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान नीचे परिसर में खड़ी एक दूसरी…
Author: News Desk
Jamshedpur. आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर इकाई का चुनाव 18 दिसंबर को हुआ. महासंघ के अध्यक्ष एक बार फिर नरेन्द्र कुमार कर्ण बने. कर्ण ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 42 मतों से पराजित किया. विजेता नरेंद्र कुमार कर्ण, अध्यक्ष, गौरव कुमार शाखा सचिव,बिरमल हासंदा, कोषाध्यक्ष एवं तीन प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नीतेश श्रीवास्तव एवं घनश्याम चौबे चुने गए. चुनाव कार्य को सफल बनाने के लिए नरेंद्र कुमार कर्ण ने चुनाव आयुक्त विनोद साहू, शिवलाल सोय एवं सुमित रजक के प्रति आभार व्यक्त किया. नरेंद्र कुमार कर्ण ने कहा कि जनवरी 2024 में भारत सरकार ने जमशेदपुर में सीजीएपएस के लिए सहमति सभी केन्द्रीय…
Gopalganj. बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर से बृहस्पतिवार तड़के देवी की प्रतिमा का स्वर्ण मुकुट कथित तौर पर चोरी हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को मंदिर से देवी प्रतिमा का स्वर्ण मुकुट लेकर भागते हुए देखा गया है. चोरी हुआ मुकुट लगभग 500 ग्राम वजनी बताया जा रहा है. गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित ने बताया, ‘‘मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया…
New Delhi. कांग्रेस ने आगामी 27 दिसंबर को अपनी शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है जिसमें ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक’ के मद्देनजर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) पर चर्चा करने के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कांग्रेस ने ऐसे समय यह बैठक बुलाई है जब वह ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक’ का पुरजोर विरोध कर रही है. उसका आरोप है कि इस विधेयक के माध्यम से मनरेगा को खत्म किया जा रहा है और योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना…
Chandi. शिकायतों के बाद गुरुवार को विधायक सविता महतो ने निर्माणाधीन चांडिल गोलचक्कर से कांड्रा सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार रजक भी मौजूद रहे. विधायक ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हुए पिच की ऊंचाई और उपयोग में लाए जा रहे मैटेरियल का निरीक्षण किया तथा संवेदक को मानक के अनुरूप कार्य करने की सख्त हिदायत दी. विधायक ने कहा कि जनता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण किया गया है और निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उल्लेखनीय है कि…
Chaibasa.चाईबासा पुलिस ने नेपाल में फंसे 6 बच्चों का सफल रेस्क्यू कर लिया है. इसके साथ ही 11 बच्चे सकुशल अपने घर वापस लौट गए है . इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी तरूण कुमार ने कहा कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम रांगामाटी के ग्रामीण मुण्डा राम जोन्को एय नारायण कांडेयांग सा०- मटकमहातु (खूटपानी) थाना मुफ्फसिल जिला प० सिंहभूम, चाईबासा के द्वारा रांगामाटी गांव के 11 नाबालिग बच्चों को षड्यंत्र के तहत बहला फुसलाकर शिक्षा देने के नाम पर नेपाल (काठमांडु) भेजा गया था. जिसमें से 2 नाबालिग बच्चे किसी तरह भागकर वापस अपने घर पहुंचे…
जमशेदपुर।जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के पास प्रसिद्ध औरस रेस्टोरेंट में गुरुवार को खास माहौल देखने को मिला, जब भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सैयद किरमानी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान यहां पहुंचे। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी से रेस्टोरेंट में मौजूद खेल प्रेमियों और आम लोगों में खास उत्साह देखा गया। रेस्टोरेंट पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों ने यहां परोसे गए भोजन का स्वाद लिया और इसकी गुणवत्ता व स्वाद की खुलकर प्रशंसा की। पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक और खेलनगरी में इतना बेहतरीन और स्वादिष्ट भोजन मिलना उनके लिए सुखद अनुभव…
JAMSHEDPUR। जिले में कृषि एवं कृषक कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि विभाग को सभी प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ पात्र किसानों तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए शिविर आयोजित कर फॉर्म जेनरेशन एवं आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने…
BILASPUR। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण मध्य रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन एवं नई लाइन कमीशनिंग हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार हैः- रद्द होने वाली गाडियां:- 1) दिनांक 28 व 31 जनवरी तथा 04, 07,…
जमशेदपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट की हालिया सुनवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा गुरुवार को साकची स्थित जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चर्चा से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता उसका पुरजोर विरोध…
