Author: News Desk

JAMSHEDPUR। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा संचालित सड़क परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सड़क, एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण के क्रम में अतिक्रमण, भूमि अधिग्रहण, विद्युत, पेयजल स्वच्छता, जूस्को आदि विभागो से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अंतर विभागीय अधिकारियों के साथ विद्युत लाइन, पेयजल पाइप लाइन शिफटिंग करने हेतु एक साप्ताह के अंदर संयुक्त स्थल निरीक्षण, आवश्यक सर्वे कर समस्या का समाधान निकाले। अतिक्रमण मामले पर कार्रवाई करते हुए स्वीकृत नाक्शा व डिजाईन के हिसाब से यथाशीघ्र काम…

Read More

HAJIPUR। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर न्यू तिनसुकिया-गुवाहाटी-कामाख्या-कटिहार- बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ और लखनऊ के मध्य गाड़ी सं. 05905/05906 डिब्रूगढ़-लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । यह स्पेशल डिब्रूगढ़ से 19 दिसम्बर, 2025 को तथा लखनऊ से 23 दिसम्बर, 2025 को 01 फेरे के लिये परिचालित किया जायेगा। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 14 कोच लगाये जायेंगे। गाड़ी सं. 05905 डिब्रूगढ़-लखनऊ स्पेशल 19 दिसम्बर, 2025 को डिब्रूगढ़ से 14.00 बजे प्रस्थान कर न्यू तिनसुकिया-गुवाहाटी-कामाख्या-अलीपुरद्वार के रास्ते 20 दिसम्बर को 18.30 बजे कटिहार, 19.30 बजे नवगछिया, 20.50 बजे खगड़िया, 21.24 बजे बेगूसराय, 21.45 बजे बरौनी जं., 23.25…

Read More

Jamshedpur । सरकारी एवं टाटा लीज की भूमि पर अतिक्रमण के मामलों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। भू-माफिया एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण से न केवल सरकार के राजस्व को क्षति पहुंच रही है, बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। उक्त के मद्देनजर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा संबंधित मामलों में जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त के आदेशानुसार अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कुल 5 टीमों का गठन किया गया है। टीम-1 (जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा…

Read More

JAMSHEDPUR: भारत के सबसे पुराने बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ -जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर ने अपने दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक्सएलआरआइ प्रबंधन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस स्ट्रैटजीज फॉर सीएक्सओ (बैच 3) और पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सीएसआर लीडरशिप (पीजीसीसीएसआरएल) दोनों ही कोर्स में उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. दोनों प्रोग्राम एक्सएलआरआआई के वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग (वीआईएल) प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होगी. इसे ख़ास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किया गया है. ये वर्किंग प्रोफेशनल को फ्लैक्सिबल और उच्च गुणवत्ता वाला शिक्षा विकल्प प्रदान…

Read More

New Delhi. लोकसभा ने बृहस्पतिवार को विपक्ष के विरोध के बीच ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया. इस दौरान विपक्ष ने बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की. विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके. हंगामे के बीच बिल ध्वनि मत से पास हो गया. ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘‘कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को मार दिया, जबकि मोदी सरकार ने उन्हें जिंदा रखा है. मनरेगा योजना की जगह नया विधेयक लाने और उसमें से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज…

Read More

Jamshedpur..बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. यहां टाटा स्टील के एक क्वार्टर में घुसकर चोरी की एक और बड़ी घटना सामने आई है. चोरों ने दीपू बस्ती निवासी राखी पात्रो के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने, मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. राखी पात्रो ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह चोरी 13 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच किसी…

Read More

Jamshedpur. सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. नवीन ने महतो का हालचाल पूछा और जमशेदपुर से जुड़ी अनेक बातें साझा कीं. महतो ने नवीन को जमशेदपुर आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि वे निकट भविष्य में अवश्य आएंगे. मुलाकात में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व पुरूलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी मौजूद रहे.

Read More

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने लाल बिल्डिंग पानी टंकी के पास से गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान रामनगर निवासी सुनील पात्रो उर्फ टकाल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सुनील पात्रो के पास से गांजा बरामद किया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस उससे यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से खरीदता था और इसे किन-किन लोगों को सप्लाई करता था? बागबेड़ा…

Read More

New Delhi. अग्रणी वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने छोटी पेट्रोल कारों को कड़े कॉरपोरेट औसत ईंधन दक्षता (कैफे) मानकों से छूट देने का विरोध करते हुए कहा है कि इससे देश में टिकाऊ एवं स्वच्छ प्रौद्योगिकी पर आधारित मॉडल, खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का विस्तार प्रभावित होगा. टाटा समूह की कंपनी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजे पत्र में कहा है कि भविष्य की प्रौद्योगिकियों में नवाचार और सीधे उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने की क्षमता अब भारत में दिखने लगी है और यात्री कारों में ईवी की हिस्सेदारी करीब पांच प्रतिशत तक पहुंच गई है. कंपनी ने इस पत्र में…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली की एक अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत दिए जाने के बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय का घेराव करने जा रहे थे. इसी बीच भाजपा के कार्यकर्ता भी कार्यालय से बाहर निकल गए. जमशेदपुर पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर सड़क की घेराबंदी कर दी गई थी. एक तरफ भाजपा और एक तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे. दोनों ओर से जमकर हंगामा हुआ और…

Read More