Author: News Desk

Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने आए अधिकारियों को गेट में ताला लगाकर बंद कर दें. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी SIR की आड़ में वोटर लिस्ट में काट-छांट कर रही है. इस बयान से विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. इस बार भी वे अपने बयान के कारण ही चर्चा में आ गए हैं. जामताड़ा जिले के नारायणपुर में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

New Delhi. न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में न्यायमूर्ति सूर्यकांत को शपथ दिलाई. उन्होंने हिंदी में शपथ ली. न्यायमूर्ति सूर्यकांत को न्यायमूर्ति बी आर गवई के स्थान पर न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया है. न्यायमूर्ति गवई रविवार को सेवानिवृत्त हो गए. न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 30 अक्टूबर को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वह लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे. वह नौ फरवरी 2027 को 65 वर्ष की उम्र होने पर यह पद…

Read More

Mumbai. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 218.44 अंक चढ़कर 85,450.36 अंक पर और एनएसई निफ्टी 69.4 अंक की बढ़त के साथ 26,137.55 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे. वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर नुकसान में रहे.

Read More

Chaibasa. टाटा स्टील द्वारा आयोजित दूसरे टाटा स्टील जोड़ा रन-ए-थॉन में रविवार को देशभर से आए 4,600 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया.  इस वर्ष के इस प्रमुख आयोजन की थीम थी ग्रीन टुडे, ग्रीनेर टुमॉरो. टाटा स्टील के ओएमक्यू विभाग के जीएम अतुल कुमार भटनागर तथा सुरभि भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 10 किमी पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के प्रशांत चौधरी और महिला वर्ग में झारखंड की बसंती कुमारी विजेता रहीं. 7 किमी पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के धीरज कुमार और महिला वर्ग में ओडिशा की बसंती मंडिया ने पहला स्थान प्राप्त किया. 5 किमी…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान कुड़मी अधिकार मंच के द्वारा रविवार को कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन किया गया. कुड़मी नेताओं द्वारा राज्य के अलग अलग जिले मे लगातार चरणबद्ध तरीके से रैली की जा रही है. इसी के तहत जमशेदपुर में महारैली का आयोजन किया गया. महारैली को लेकर आयोजनकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी लेकिन कुड़मी अधिकार महारैली में सन्नाटा पसरा रहा. दर्शक दीर्घा के सभी कुर्सियां खाली रहीं कुछ ही लोग महारैली में दिखे जबकि मंच पर कुड़मी नेताओं ने अपना भाषण जारी रखा. मंच से नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि आज कुड़मी…

Read More

Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुए तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में नामजद दो आरोपी शादाब खान और शुभम रविवार की सुबह स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिए. दोनों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल बरामद की है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना में इस्तेमाल हथियार तथा अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया, लेकिन दबाव…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के स्टेडियम के पास रविवार सुबह ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 9 बजे ट्रैफिक पुलिस नियमित अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में वहां से गुजर रही थी, जिसका चालक सीट बेल्ट लगाए बिना वाहन चला रहा था. ट्रैफिक कर्मियों ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने अचानक ब्रेक मारते हुए गाड़ी को बायीं ओर मोड़ दिया. इसी समय पास से गुजर रहे बाइक सवार युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त…

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को निकले 23 नवंबर को पूरा एक साल हो चुका है. इसी दिन ही सरयू राय ने अपने क्षेत्र में जीत दर्ज की थी. झारखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के एक साल होने के उपलक्ष में सरयू राय ने अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में सभी को बताया. उन्होंने कहा, ‘अब तक हमने पिछले एक साल में  40 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च किए हैं. कुल 1321 योजनाओं को लागू करना है. अब तक 821 योजना को स्वीकृति मिली है, जिसका भी एस्टीमेट बना रहा है.’ बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस…

Read More

Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को कहा कि राज्य के 5,000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता कथित वोट चोरी के विरोध में अगले महीने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली में शामिल होंगे. कमलेश ने कहा कि वे विभिन्न राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ भी प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह कथित वोट चोरी और 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘‘वोट चोर…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश चंद्रा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की कुल बिक्री लगभग पांच प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि त्योहारी सत्र खत्म होने के बाद भी दबी हुई मांग बहुत मजबूत बनी हुई है, इसलिए दूसरी छमाही में दो अंकों की वृद्धि होने की पूरी संभावना है. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान बिक्री में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी और त्योहारी मौसम में ही घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री में सुधार…

Read More