Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल और विपक्ष, दोनों का लक्ष्य जनकल्याण और राज्य का विकास होना चाहिए. गंगवार ने विधायकों से यह यह सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.उन्होंने रांची में झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा, मेरा मानना है कि लोकतंत्र का सशक्तीकरण स्वस्थ चर्चा से होता है, टकराव से नहीं. सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों का उद्देश्य जनकल्याण और राज्य का विकास होना चाहिए. झारखंड विधानसभा 22 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आयी…
Author: News Desk
Deoghar. देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आयी है. यहां झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-05) के एक हवलदार की अपनी सर्विस राइफल एके-47 से गलती से हुए ब्रस्ट फायर (लगातार कई राउंड गोली चलने) से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना शनिवार की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. मृतक जवान की पहचान जैप-05 के हवलदार शिवपूजन पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भभुआ (बिहार) के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, हवलदार शिवपूजन पाल अपनी एके-47 राइफल की शूटिंग रिंग को चार्ज दे रहे थे. इसी दौरान, दुर्घटनावश एके-47…
Jamshedpur. मानगो–पारडीह फ्लाईओवर और स्वर्णरेखा नदी पुल निर्माण के कारण 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. स्कूली वाहनों के लिए समय निर्धारित किए हैं. वे मात्र दो घंटे ही इस रूट से जा सकते हैं. छोटे वाहनों के लिए सुबह और दिन में अलग मार्ग तय किए हैं. निर्माण स्थल पर बढ़ते काम और मशीनरी की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि फ्लाईओवर का महत्वपूर्ण डाउन रैंप और संबंधित संरचनाएं बिना किसी बाधा के पूरी हो सकें. इस अवधि में आम नागरिकों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को…
Jamshedpur. जमशेदपुर वन प्रमंडल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का समुद्री कोरल जब्त किया है. इस मामले में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई साकची थाना अंतर्गत स्थित होटल विराट में शनिवार सुबह की गयी. वन विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर समुद्री जीव कोरल की अवैध तस्करी का मामला उजागर किया. वन विभाग के अनुसार, जब्त किए गए कोरल की कीमत लाखों रुपए में आंकी है. समुद्री कोरल का उपयोग मुख्य रूप से कृत्रिम आभूषण और दवाएं बनाने में किया जाता है. इस कार्रवाई से होटल परिसर और आसपास के इलाके…
Jamshedpur. जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार शनिवार एक्शन में दिखे. उन्होंने साकची बाजार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. स्टेट माईल रोड में पहले सड़क किनारे लगे सभी ठेला को हटवाया, उसके बाद अवैध पार्किंग मे लगे सभी वाहनों को हटवाया. माइकिंग कर सभी वाहन मालिकों को हटाने का निर्देश दिया गया, ज़ब लोगो वाहन नहीं हटाया तो उनके वाहनों के टायर की हवा निकाल दी गई. सड़क किनारे लगे ठेला को विभाग ने जब्त कर लिया गया. उप नगर आयुक्त ने कहा कि आये दिन साकची बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है,…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमाक लुनायत ने शनिवार को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने और पुलिस व्यवस्था में तेजी लाने के उद्देश्य से लंबे समय से एक ही पद पर जमे थानेदारों और चौकी प्रभारियों का तबादला और पदस्थापना किया है. नई पदस्थापना सूची जारी कर दी गयी है. जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना का प्रभारी बनाया गया है. चांडिल अंचल इंस्पेक्टर की नई जिम्मेदारी राजेश…
Jamshedpur. कुहासा और ठंड के कारण रेलवे ने अब तक 24 जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है। इनमें टाटा-जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द करने का विरोध हो रहा है. जबकि संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस और हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस को भी रद्द करने का आदेश है. रेलवे के फैसले से यात्रियों में आक्रोश है क्योंकि, दो ट्रेनों के रद्द होने से टाटानगर में सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी. इधर, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण भी ट्रेनों का परिचालन 30 नवंबर तक प्रभावित होगा.
Ranchi. झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस को ‘रजत जयंती समारोह’ के रूप में मनाया जा रहा है. इस विशेष अवसर पर रांची स्थित विधानसभा परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस समारोह में सीमा और नक्सल अभियान में शहीद हुए जवानों, राज्य के पदक विजेताओं और विधानसभा के 6 कर्मियों के साथ-साथ उत्कृष्ट विधायक को भी विशेष सम्मान प्रदान किया जा रहा है. इस वर्ष के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए भाजपा के विधायक राज सिन्हा को चुना गया है. राज सिन्हा धनबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह लगातार तीसरी…
Rajnagar. चाईबासा–हाता मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा में शनिवार सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसा सामने आया. यहां रुंगटा प्लांट के 5 नंबर गेट के पास लौह अयस्क लदा डंपर ई-रिक्शा पर पलट गया, जिससे दो लोगों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई, पांच लोग घायल हो गए हैं. घायलों को बाहर निकालने का काम जारी है और उन्हें इलाज के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद दुर्घटना की वजह से चाईबासा -हाता रोड पर जाम लग गया है. जानकारी के अनुसार, रुंगटा माइंस का लौह अयस्क लेकर डंपर प्लांट में जा रहा…
Latehar.लातेहार में शर्मनाक घटना सामने आई है. जिले में 14 साल की एक आदिवासी लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया। यह घटना बुधवार को चांदवा थाना क्षेत्र के लधूप पंचायत में हुई, लेकिन तब सामने आई, जब पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ दिन में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले की जानकारी देते हुए चांदवा थाना प्रभारी रंधीर कुमार ने बताया किपॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है. कुमार ने बताया कि आरोपी…
