Author: News Desk

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा किया, जिसके तहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का कार्यभार सौंपा गया है. बिहार में पहली बार भाजपा के किसी नेता को गृह विभाग दिया गया है. कुमार ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), कैबिनेट सचिवालय, निगरानी और चुनाव विभाग अपने पास रखे हैं. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को पटना के गांधी मैदान में कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके अलावा 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए यह…

Read More

Jamshedpur. गुलमोहर हाई स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा को डेरोज़ियो अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान CISCE द्वारा प्रदान किया जाने वाला शिक्षा क्षेत्र का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है. उन्हें यह पुरस्कार हेड्स ऑफ स्कूल्स श्रेणी में प्रदान किया गया, जिससे वे उन चुनिंदा विद्यालय प्रमुखों में शामिल हो गई हैं जिन्हें इस वर्ष शिक्षा में असाधारण सेवा के लिए राष्ट्रभर से चुना गया. यह पुरस्कार एकेएम रिज़ॉर्ट, चंडीगढ़ में आयोजित 68वीं वार्षिक स्कूल प्रिंसिपल्स कॉन्फ़्रेंस के दौरान प्रदान किया गया. समारोह में पूरे भारत से आए 2,500 से अधिक प्रिंसिपल्स, शिक्षा-नेता, और विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे.…

Read More

Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के कुल 42 ठिकानों पर छापा मारा. ईडी रांची ने दुमका और धनबाद स्थित कोयला के चर्चित कारोबारी लाल बहादुर सिंह सहित अन्य के 18 ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान झारखंड के विभिन्न ठिकानों से दो करोड़ रुपये नकद जब्त किये गये हैं. इसके अलावा निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. छापेमारी की कार्रवाई देर रात समाप्त हुई. दुमका के अमर मंडल के ठिकानों से जमीन के कारोबार से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. वहीं कोयला व्यवसायी अनिल गोयल के घर से ईडी की…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में हत्या के मामले में सजायाफ्ता मोहम्मद तौकीर उर्फ गोरा की हत्या के 5 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आपसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल गुरुवार की रात मोहम्मद तौकीर का मर्डर किया था. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार मसूद इकबाल उर्फ आयान ने पुलिस को बताया कि “अगर मैं उसे नहीं मारता, तो वह मुझे मार देता. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है. वहीं, पुलिस ने घटना में शामिल अन्य…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो (उलीडीह) थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. वादी पवन कुमार ने 19 नवंबर को एक आवेदन दिया था, जिसमें बताया गया था कि अज्ञात चोर उनके और उनके भाई औरंगनाथ के घर से जेवरात और 90 हजार रुपए नगद चोरी कर भाग गए. आवेदन के सत्यापन के बाद थाना कांड के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर…

Read More

Ranchi. हाल में हुए घाटशिला उपचुनाव में विजयी झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी और अन्य की उपस्थिति में विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में सोमेश को पद की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “घाटशिला से युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन को विधानसभा के माननीय सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और जोहार. सोमेश सोरेन 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. यह…

Read More

Seraikela. सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा में डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार को डंपर 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया. कर्मचारी डंपर के नीचे दब गया था. अमलगम कंपनी के कर्मियों ने प्रबंधन पर दबाव बनाया, तब कंपनी की तरफ से एक लोडर भेज कर घायल कर्मचारी को डंपर के नीचे से निकाला गया और फिर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. कंपनी कर्मचारी घायल हुआ है उसका नाम सुभाष प्रमाणिक है. बताया जा रहा है कि सुभाष प्रमाणिक शुक्रवार की सुबह अमलगम स्टील प्लांट में ड्यूटी…

Read More

New Delhi. श्रमिक संगठनों ने सरकार से सामाजिक सुरक्षा मद में दिये जाने वाले योगदान पर कर प्रोत्साहन प्रदान करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और ईपीएफओ पेंशनधारकों के लिए न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रति माह करने का आग्रह किया है. श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक के दौरान ये मांगें रखी. दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों के एक मंच ने ज्ञापन में कहा कि वेतनभोगी वर्ग के लिए उनके वेतन पर आयकर छूट की अधिकतम सीमा, ईपीएफओ और ईएसआई योगदान और पात्रता…

Read More

Garhwa. झारखंड के गढ़वा जिले में एक किशोरी को उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद उसके परिवार ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला.एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार शाम को उस समय मौके पर पहुंच गई, जब करीब 15 साल की लड़की का उसके परिवार वाले चुपके से अंतिम संस्कार कर रहे थे. पुलिस अधिकारी नीरज कुमार ने कहा, हमें जानकारी मिली थी कि लड़की को उसके प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद उसके परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डाला था. पुलिस की एक टीम गढ़वा टाउन पुलिस थाना…

Read More

Kolakata. बांग्लादेश के नरसिंगडी में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई स्थानों पर महसूस किए गए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि भूकंप पड़ोसी देश के नरसिंगडी से 13 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में सुबह 10 बजकर आठ मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था. कोलकाता और अन्य जिलों में कई लोग एहतियात के तौर पर सड़कों पर निकल आए. अभी किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Read More