New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य विधानसभाओं में पारित विधेयकों को मंजूरी देने के संबंध में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की जा सकती और न्यायपालिका भी उन्हें मान्य स्वीकृति नहीं दे सकती. प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से कहा कि यदि राज्यपाल को अनुच्छेद 200 (विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने की राज्यपाल की शक्ति) के तहत उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना विधेयकों को रोकने की अनुमति दी जाती है तो यह संघवाद के हित के…
Author: News Desk
Jamshedpur. परसुडीह थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने और अपराध की योजना बनाने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शहनवाज, राहुल कुमार और बिट्टू शर्मा शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए. थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में अन्य आरोपितों अब्दुल रेहान, शिवम शर्मा, देव बेहरा और लेदा को नामजद किया गया है. पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि खासमहल मूरूप मैदान के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ जुटे…
Jamshedpur. जमशेदपुर की बिरसानगर पुलिस ने विजयानगर में चोरी का खुलासा किया है, जिसमें दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. गिरफ्त में आये आरोपियों में विकास दास (23) और रोहित गोराई (24) है, दोनों बिरसानगर रोड नंबर 3 के रहने वाले है. उनके पास से दो नाक की फुली, एक नथुनी, चांदी का पायल, चांदी की हाथ की मेहंदी मोबाइल, 5-10 रुपये का सिक्का और एक बैग जब्त किया गया है. इसका खुलासा गुरुवार को बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि अशोक कुमार मोर्या के घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगद सहित…
Jamshedpur. जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी गुरुवार को एसीबी के समक्ष पूछताछ में शामिल नहीं हुए. उन्होंने एजेंसी को यह जानकारी दी है कि वह तीन दिनों की छुट्टी पर हैं इसलिए वह पूछताछ की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे. एसीबी ने उन्हें मंगलवार को नोटिस देकर आज यानि गुरुवार को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. अब एसीबी ने उन्हें सोमवार को दुबारा पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है. दरअसल, शराब घोटाला जब हो रहा था उस दौरान कर्ण सत्यार्थी उत्पाद आयुक्त के पद पर थे. इसलिए एसीबी उनसे पूछताछ करना चाहती है. इससे पहले एसीबी…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सिदगोड़ा मार्केट में बुधवार देर रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रात करीब 12 बजे बाजार से अचानक धुआं उठने लगा. देखते ही देखते लपटों ने कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास रहने वाले लोग पहले तो यह समझ नहीं पाए कि क्या हुआ. कुछ ही मिनटों में आग की तीव्रता बढ़ने लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।आग इतनी तेजी से फैली कि वहां मौजूद तीन बड़े गोदाम और करीब आधा दर्जन खुदरा दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. इन दुकानों…
Jamshedpur. शालीमार में ब्लॉक के कारण कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 21, 22 व 23 नवंबर को अपडाउन में रद्द रहेगी। वहीं, चांडिल होकर चलने वाली मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस को भी रद्द करने का आदेश है. ब्लॉक को लेकर मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस भी आज से 21 नवंबर तक संतरागाछी स्टेशन से अपडाउन करेगी. जबकि, शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक 23 नवंबर को रद्द होगी. इधर, चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटा-इतवारी एक्सप्रेस को भी 22, 25, 29 नवंबर और 2, 6, 9, 13 और 16 दिसंबर को अपडाउन में रद्द करने का आदेश है.
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने 2022 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाने के अपने अंतरिम आदेश की अवधि को बृहस्पतिवार को चार दिसंबर तक बढ़ा दिया. न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए कहा कि स्थगन के लिए एक पत्र दिया गया है. यह पीठ गांधी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने इस मामले में अधीनस्थ अदालत के समन आदेश को चुनौती देने…
Patna. जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. कुमार ने भारत के संविधान की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए. इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया. इन्होंने मंत्री पद की ली…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह ने निवेशकों की धारणा को बल दिया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.49 अंक चढ़कर 85,470.96 अंक के अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी भी 83.35 अंक की बढ़त के साथ 26,136 अंक पर पहुंच गया जो इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर है. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के…
Ranchi.झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है. अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई. प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान अब दस डिग्री से ऊपर आ चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है अगले चार दिन मौसम साफ रहने के साथ-साथ सामान्य ठंड रहेगी. लेकिन, इसके बाद राज्य के ऊपर बादल छाने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के…
