Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का बुधवार (आज) तृतीय दीक्षांत समारोह होगा. एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी. समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार हैं. विश्वविद्यालय की वार्षिक स्मारिका का लोकार्पण भी राज्यपाल द्वारा किया जायेगा. इस वर्ष कुल 1068 छात्राएं उपाधि प्राप्त करेंगी, जिनमें 713 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है. समारोह में 25 स्वर्ण पदक और 17 रैंक होल्डर्स को विशेष सम्मान प्रदान किया जायेगा. कुलपति डॉ ( प्रो. )अंजिला गुप्ता ने इस वर्ष दिये जाने वाले डॉ. रेखा झा मेडल फॉर एक्सेलेंस इन इकोनॉमिक्स…

Read More

Medninagar. पलामू के असेहर गांव में शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने 38 वर्षीय पति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में रविवार देर रात यह घटना हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. पनकी थाने के प्रभारी राजेश के अनुसार, रविवार शाम को व्यक्ति शराब पीने के लिए बाहर जाने का प्रयास कर रहा था तो उसकी पत्नी ने उसे रोक दिया. अधिकारी ने बताया कि इसके…

Read More

Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 135.8 अंक की गिरावट के साथ 84,537.22 अंक पर और एनएसई निफ्टी 53.85 अंक फिसलकर 25,856.20 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर मुनाफे में रहे.

Read More

Chaibasa. पूर्व मुख्य मंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे. यहां चाईबासा के बादुडी और गितिलपी गांव के चाईबासा लाठीचार्ज के पीड़ितों का हाल जाना. उन्होंने कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार, उनकी जमीन जबरन लूटने का प्रयास, उन पर लाठीचार्ज यही झारखंड की इस तथाकथित अबुआ सरकार का सच है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने चाईबासा में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर स्थानीय समाज द्वारा ‘नो एंट्री’ की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि “इस अपराध” के लिए सरकार ने आधी रात में प्रदर्शनकारियों को पहले लाठियों से पिटवाया.चंपाई सोरेन के…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में जमशेदपुर के उपायुक्त (DC) पद पर तैनात कर्ण सत्यार्थी को पूछताछ के लिए तलब किया है. उन्हें गुरुवार को जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस भेजा गया है. इससे पहले एसीबी इसी प्रकरण में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों मुकेश कुमार, मनोज कुमार और रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद से लंबी पूछताछ कर चुकी है. झारखंड में हुए इस बड़े शराब घोटाले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित कुल 13…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने ओडिशा में 50,000 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अपने कलिंगनगर संयंत्र के परिचालन के 10 साल पूरे होने की मंगलवार को जानकारी दी. कंपनी ने बयान में कहा कि इस संयंत्र को 2015 में 30 लाख टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की प्रारंभिक क्षमता के साथ चालू किया गया था. टाटा स्टील कलिंगनगर (टीएसके) की उत्पादन क्षमता को बाद में लगभग 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से 50 लाख टन प्रति वर्ष बढ़ाकर 80 लाख लाख टन प्रति वर्ष कर दिया गया. टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन ने…

Read More

Jamshedpur.बिरसानगर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड से 10 नंबर को दिन-दहाड़े हथियार का भय दिखाकर 10.25 लाख रुपये की लूट मामले का उद्भेदन शहर की पुलिस ने दिया गया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से नकदी भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार लोगों में अजीत बेहरा (28) भी शामिल है, जो पिछले तीन महीने से कंपनी में वेल्डर के तौर पर काम कर रहा था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे पता था कि हर महीने की…

Read More

Jamshedpur. उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में मंगलवार शाम अधिवक्ता दिलीप गोराई पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में उनका सिर फट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने सिर पर कई टांके लगाए हैं. दिलीप गोराई ने उलीडीह थाना में दिए अपने आवेदन में बताया कि वह अपनी दीदी जशोदा पाल और भांजी चित्रा पाल को लेकर थाना पहुंचे थे, जहां एक सनहा दर्ज कराया गया. इसके बाद वह दीदी को उनके घर छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान सुभाष कॉलोनी पहुंचते ही…

Read More

Jamshedpur. आदित्यपुर आरपीएफ की टीम ने टाटानगर में रेलवे वैगन की फिटिंग्स को रिजेक्ट करार देकर स्क्रैप में बेचने के धंधे का भंडाफोड किया है. मानगो के एनएच 33 पर मुखियाडांगा में सोमवार की दोपहर अनिल शर्मा के स्क्रैप टाल में की गयी छापेमारी में 510 से अधिक इएम पैड बरामद किये गये, जो लगभग 3 टन के करीब हैं. यह मालगाड़ी वैगन में फिट होने वाला पैड हैं, जिसे रिजेक्ट बताकर कंपनी को वापस भेजने के नाम पर सुनियोजित रूप से स्क्रैप टाल तक पहुंचा दिया जा रहा था. आदित्यपुर आरपीएफ प्रभारी एके सिंह की अगुवाई में की गयी…

Read More

Hydrabad. एक करोड़ का इनामी खूंखार माओवादी कमांडर माडवी हिडमा को सुरक्षा बलों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस वांछित नक्सली को खत्म करने के लिए तय की गई 30 नवंबर की समय सीमा से 12 दिन पहले ही मार गिराया। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सुरक्षा बलों ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित घने पुल्लागंडी के जंगलों में 44 वर्षीय नक्सली नेता को मार गिराया. गृह मंत्री के आदेश से अवगत एक सूत्र ने बताया, ‘केंद्रीय गृह मंत्री ने देश से माओवाद की समस्या के उन्मूलन के लिए 31 मार्च 2026…

Read More