Gumla. गुमला जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना शनिवार रात भरनो थाना क्षेत्र में उस वक्त घटी, जब 14 और 16 वर्ष की दो लड़कियां सिसई क्षेत्र में एक गांव के मेले में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं. उन्होंने बताया कि जब दोनों बहनें अत्रकोटा क्षेत्र में पहुंचीं तो उनके घर के पास रहने वाला एक युवक वहां मौजूद था और उसने दोनों को अपने स्कूटर से घर छोड़ने की पेशकश…
Author: News Desk
Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़िया पार्क के समीप सोमवार को छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया. आरोप है कि रोहित और रौशन नामक युवक ने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर परिवार पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में पीड़िता को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई और मां को गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. परिजन बताते हैं कि लगभग आठ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी, लेकिन आरोपियों का मनोबल टूटा नहीं. घटना…
Jamshedpur. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित संवाद 2025 के तीसरे दिन सोमवार को टाटा स्टील फाउंडेशन और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने पांच साल के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते पर टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, सौरव रॉय और आईएचसीएल की वाइस प्रेसिडेंट, सिरीशा चंदना की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए. इस नवीनीकृत साझेदारी का लक्ष्य भारत के विविध आदिवासी व्यंजनों को बढ़ावा देने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए चल रहे प्रयासों को मजबूत करना और उनका विस्तार करना है. 2017 में सहयोग शुरू होने के बाद…
Jamshedpur. XLRI के फुटबॉल ग्राउंड में ऑन्सेंबल वलहल्ला के 26वें संस्करण का समापन सोमवार की शाम बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के शानदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ. तीन दिवसीय इस भव्य फेस्ट का अंतिम दिन ऊर्जा, उमंग और संगीत के जादू से सराबोर रहा. यह कार्यक्रम न सिर्फ एक्सएलआरआई के इतिहास में बल्कि जमशेदपुर के लिए भी एक यादगार संध्या बनकर उभरा. सुनिधि चौहान ने मंच पर आते ही अपने सुपरहिट गीत ‘धूम मचा ले’ से समां बांध दिया. इसके बाद उन्होंने क्रेजी किया रे, ये जो हल्का हल्का सुरूर है, सजना जी वारी वारी, अल्लाह दुहाई है,…
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक लाभ में रहे। बीएसई सेंसेक्स 388 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 26,000 अंक के पार बंद हुआ. विशेषज्ञों के अनुसार, चौतरफा लिवाली और कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार में तेजी रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त में रहा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 388.17 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 84,950.95 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.40 अंक यानी 0.40 प्रतिशत बढ़कर 26,013.45 अंक पर बंद हुआ. कारोबारियों ने कहा…
Jamshedpur. जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार को आहूत की गयी. बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे. ससमय योजनाओं के धरातल पर उतारे जाने से लक्षित वर्ग को उचित लाभ मिलता है. बैठक में कल्याण विभाग के माध्यम से वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को सामुदायिक वन पट्टा का अधिकार दिलाने…
Patna. बिहार में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना में होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां जारी हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार को बैठक कर अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे. उन्होंने कहा, संभावना है कि नयी सरकार…
Dhaka. बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को पिछले वर्ष जुलाई में उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के दौरान किए गए ‘‘मानवता के विरुद्ध अपराधों’’ के लिए सोमवार को एक विशेष न्यायाधिकरण द्वारा उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई. महीनों तक चले मुकदमे के बाद अपने फैसले में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने 78 वर्षीय अवामी लीग नेता को हिंसक दमन का मास्टरमाइंड और प्रमुख सूत्रधार बताया, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी. पिछले वर्ष पांच अगस्त को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के कारण बांग्लादेश से भागने के बाद से हसीना…
Jamshedpur. टाटा-रांची हाइवे एनएच 33 पर नामकुम थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां रायसा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नामकुम निवासी संजय मुंडा और बुढ़मू निवासी सुकरा मुंडा के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में साला बहनोई थे. इधर घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.पुलिस टक्कर मारकर भागने…
Ranchi. रांची के धुर्वा डैम में हुए कार हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव आखिरकार सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया. इससे पहले, इसी घटना में मारे गए दो अंगरक्षक और एक चालक के शव पानी से निकाले जा चुके थे, यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम के चार पुलिसकर्मी वाहन से यात्रा कर रहे थे. 1 4 नवंबर की रात उनकी कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम के पानी में जा गिरी थी. घटना के वक्त एक और व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई गई थी.…
