Potka.पोटका में विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में आज रविवार को डिग्री कॉलेज का शिलान्यास के मौके पर क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य सन मुनि सरदार ने हंगामा किया वह कायर्क्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने से नाराज थीं. उन्होंने डिग्री कॉलेज के शिलान्यास के तरीके पर जमकर विरोध जताया. अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला परिषद सदस्य सन मुनि सरदार ने कहा कि 35 करोड़ की लागत से उनकी पंचायत में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास हो रहा है. लेकिन संवेदक की ओर से सिर्फ विधायक संजीव सरदार के चहेते जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना किसी भी तरह से न्याय…
Author: News Desk
Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधान टोला, छोटा शिव मंदिर के पास पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का मामले में पीड़िता की ओर से आठ लोगों के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया गया था जिस पर कोर्ट के आदेश पर बागबेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों में बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी अभिजीत मिश्रा उर्फ भोलू, अभय मिश्रा उर्फ चिंटू, शुभा देवी और चंपा देवी के अलावा हरहरगुट्टू कृष्णापुरी की प्रीति मिश्रा उर्फ मुद, सुधीर कुमार मिश्रा तथा गोविंदपुर यशोदानगर निवासी मोहन ओझा और रूपा ओझा शामिल हैं. मिली…
Kolakata. कप्तान तेम्बा बावुमा के जुझारू अर्धशतक के बाद अनुभवी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की ईडन गार्डस की खतरनाक पिच पर बलखाती गेंदों के जादू से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन ही रविवार को यहां 30 रन से हराकर भारतीय धरती पर 15 साल में अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 35 ओवर में 93 रन पर आउट हो गई. इससे दक्षिण अफ्रीका ने दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में अकड़न के…
Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने रविवार को आरोप लगाया कि भाई तेजस्वी यादव के कुछ सहयोगी उनके बारे में कह रहे हैं कि ‘‘मैंने अपने पिता को गंदी किडनी’’ दी और इसके बदले करोड़ों रुपये व पार्टी का टिकट लिया. आचार्य ने ‘राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने’’ की घोषणा के एक दिन बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली और आरोप लगाया कि तेजस्वी, राज्यसभा सदस्य संजय यादव और रमीज ने ‘‘घर से निकालवा दिया. पिछले साल के आम चुनावों में सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली…
Ranchi. अवैध तरीके से बेची जा रही कोडीन फास्फेटयुक्त कफ सिरप के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. रांची के मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने वाराणसी सहित प्रदेश के दवा के 93 थोक विक्रेताओं को अवैध रूप से 100 करोड़ की फेन्सीडील कफ सिरप की सप्लाई की है. इसमें बनारस के भी 26 थोक विक्रेता शामिल हैं. ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने कोतवाली थाने में शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद सहित 26 दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुटी है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप…
Dumka. दुमका जिले में 21 वर्षीय एक विधवा को उसके प्रेमी और पत्नी ने पेट्रोल डालकर जला दिया. पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना 13 नवंबर की देर शाम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में हुई. पीड़िता की पहचान माकू मुर्मू के रूप में हुई है. शिकारीपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी अमित लाकड़ा ने बताया, पीड़िता की मां फूलमणि हंसदा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़िता का इलाज पश्चिम बंगाल के बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है.…
New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,05,185.08 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं. पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,346.5 अंक या 1.62 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 417.75 अंक या 1.64 प्रतिशत चढ़ गया। हाल की कमजोरी के दौर के बाद सप्ताह के दौरान बाजार में जोरदार उछाल आया और अंत में यह मजबूती के साथ बंद हुआ. समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 55,652.54 करोड़ रुपये…
Gumla. झारखंड के गुमला जिले में बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. यह दुर्घटना देर शाम को डुमरी इलाके में बासा नदी पुल के पास हुई. मृतकों की पहचान रूपेश एक्का (28) और लुइस मिंज (65) के रूप में हुई है. डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया, तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला के सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
Patna. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नयी सरकार के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है. चुनाव आयोग रविवार को राज्यपाल को विधानसभा चुनाव परिणामों की आधिकारिक सूचना सौंपेगा, जिसके बाद अधिसूचना जारी होगी. इसके साथ ही चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी. 18वीं विधानसभा की अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक होगी, जहां 17वीं विधानसभा को भंग करने को लेकर फैसला होगा. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. नीतीश के इस्तीफे के बाद एनडीए के सभी घटक दलों…
Ranchi. झारखंड के भाजपा नेताओं ने शनिवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने राज्य में रैलियां निकालीं और कार्यक्रम आयोजित किए. केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, संजय सेठ और पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल खूंटी जिले के उलिहातू में पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में खूंटी शहर में एक कार्यक्रम आयोजित किया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, नेता प्रतिपक्ष और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने रांची में स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में मुंडा को श्रद्धांजलि…
