Ranchi. जमशेदपुर से जा रही कार रांची के हटिया डैम में गिर जाने से जिला जज के दो अंगरक्षकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात रांची के नगरी थाना क्षेत्र के हटिया बांध पर है. हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा ने कहा कि जैसा कि हमें बताया गया है, कार में चार लोग सवार थे. हमने अब तक कार चालक और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए हैं. ए क अब भी लापता है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता…
Author: News Desk
Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के अधिकांश नतीजे घोषित हो चुके हैं और तस्वीर लगभग साफ है, लेकिन कई सीट पर मुकाबला इतना करीबी रहा कि जीत–हार का अंतर 500 वोट से भी कम है. कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में यह अंतर 100 वोट से भी कम है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिला है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य की अगिआंव, बलरामपुर, ढाका, फारबिसगंज, नबीनगर, रामगढ़ और संदेश सीट पर जीत–हार का अंतर 500 से कम रहा. बलरामपुर में 389, ढाका में 178, फारबिसगंज में 221, नबीनगर में 112 और…
Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य के स्थापना दिवस की रजत जयंती पर शनिवार को लोगों को बधाई दी. गंगवार ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद किया और कहा कि वह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं. राज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मातृभूमि और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने युवावस्था में जो असाधारण संघर्ष किया, वह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. सभी देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.…
New Delhi टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 76,248 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3,521 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था. कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 72,349 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 83,656 करोड़ रुपये थी. जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) में…
Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि शायद भाजपा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व को बचाने की अपनी लड़ाई के बारे में आश्वस्त नहीं कर सकी. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन (चंपई सोरेन के पुत्र) को 38,524 मतों से हराया. सरायकेला से भाजपा विधायक चंपई ने एक बयान में कहा कि झारखंड में घुसपैठियों के कारण बदलती जनसांख्यिकी और धर्मांतरण के खिलाफ तथा आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व…
New Delhi. बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भारी जीत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस जीत ने एक नया ‘एमवाई – महिला और यूथ’ फॉर्मूला दिया है और जनता ने ‘‘जंगल राज’ वालों के सांप्रदायिक एमवाई फॉर्मूले’’ को खारिज कर दिया है. मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार वह धरती है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया और आज इसी धरती ने यह सुनिश्चित किया कि लोकतंत्र पर हमला करने वाले…
Patna. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ नतीजों में से एक दर्ज किया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को करारी हार दी. राजग की इस ऐतिहासिक जीत को ‘ब्रैंड मोदी नीतीश’ के रूप में देखा जा रहा है. इसके उलट, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 34 सीट पर सिमट गया. सत्तारूढ़ राजग ने 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 202 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की. निर्वाचन आयोग ने सभी सीटों के चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग के…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फर्जी सर्टिफिकेट पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाए लोगों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. बताते चलें कि कई ने राज्य के सरकारी व निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में यूजी तथा पीजी के चिकित्सा पाठ्यक्रमों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी एवं ईडब्लूएस प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश लिया था. इसपर सीएम ने संज्ञान लेते हुए अंतर विभागीय समिति गठित कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया है. जांच प्रतिवेदन के आलोक में सीआईडी द्वारा एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने काउंसलिंग की तिथि…
Ranchi. झारखंड सरकार की आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान की शुरूआत 21 नवंबर से होगी, जो 15 दिसंबर तक चलेगा. इसको ले लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने आदेश जारी कर दिया. 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक की अवधि में पूरे राज्य में अभियान चलेगा. इसे लेकर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के सघन पर्यवेक्षण तथा संबंधित जिलों के उपायुक्त को सतत मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए वरीय आईएएस अफसरों को जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है. प्रवीण कुमार टोप्पो को पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां, मनोज कुमार को खूंटी व पूर्वी सिंहभूम का जिला प्रभारी बनाया गया…
Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को 38,524 मतों के अंतर से जीत हासिल की. सोमेश चंद्र सोरेन ने पहली बार चुनाव लड़ा है.सोमेश को 1,04,794 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबू लाल सोरेन को 66,270 वोट मिले. जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू 11,542 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन जीत के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया और कहा कि यह जीत पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन और पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को…
