Author: News Desk

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है. चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव निवासी परमेश्वर पुरती के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 16.92 लाख रुपये उड़ा लिये. उन्होंने बताया है कि 10 नवंबर की रात मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि जीवन पेंशन प्रमाण पत्र का डाटा अपडेट करना है. उसने पूछा कि कहां से बोल रहे हैं. उसने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया मुंबई के पेंशन विभाग से बात हो रही है. उसने बताया कि आपके पेंशन जीवन प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक जानकारी जरूरी है. इसपर…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र में सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध युवक मोहम्मद इकबाल (21 वर्ष) को देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और स्कूटी सहित गिरफ्तार किया. पुलिस कार्रवाई के चलते संभावित बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के मुताबिक, सूचना मिली थी कि रात करीब 9:10 बजे एक युवक स्कूटी के साथ किसी अपराधिक वारदात की फिराक में घूम रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जुगसलाई थाना की टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे के एक दिन बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को परिवार से रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया. वहीं अब इस मामले पर उन्होंने एक सनसनीखेज बयान दे दिया है, उन्होंने कहा कि “संजय-रमीज़ का नाम लें तो आपको गालियां दी जाएंगी और आपको चप्पल उठाकर मारा जाएगा. इससे पहले सिंगापुर में अपने पति और बच्चों के साथ रह रहीं रोहिणी ने ‘एक्स’ पर अपनी पीड़ा बयां की है. रोहिणी ने इसके लिए पार्टी सांसद संजय यादव और भाई तेजस्वी यादव के मित्र…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार 2050 तक राज्य को विकसित बनाने पर काम कर रही है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बोल रहे थे. इस अवसर पर, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित 8,799 करोड़ रुपये की 1,087 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया. सोरेन ने कहा कि हम 2050 तक झारखंड को एक…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान शनिवार शाम भव्य महोत्सव का केंद्र बन गया, जब टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित 12वें जनजातीय सम्मेलन संवाद का शानदार आगाज हुआ. रंग-बिरंगी लाइटों और नगाड़ों-वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच आदिवासी समाज के विभिन्न समुदायों के कलाकारों ने पांच दिवसीय महोत्सव की शुरूआत की. जनजातीय समुदायों के 2500 कलाकार जमशेदपुर पहुंचे हैं। ये कलाकार नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों के साथ-साथ अपने हस्तशिल्पों की प्रदर्शनी भी लगाएंगे. दर्शक इन कलाकारों की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद पांच दिनों तक ले सकेंगे.आयोजन के दौरान लयबद्ध ताल पर टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन, उनकी पत्नी रूचि नरेंद्रन और…

Read More

Jamshedpur. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 17 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की. आईएमडी ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, रांची और हजारीबाग के लिए 14 नवंबर सुबह 8:30 बजे से 17 नवंबर सुबह 8:30 बजे तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया. आईएमडी के रांची स्थित कार्यालय के उप-निदेशक और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, इन 11 जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है, जिससे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है.” उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में चतरा,…

Read More

Jamshedpur. आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक 18602/18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 22 नवंबर को रद्द रहेगी. 68056/68060 टाटा-आसनसोल मेमू 18 नवंबर को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी. 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 17 और 20 नवंबर को बोकारो स्टील सिटी में शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 23 नवंबर को बक्सर से रिशिड्यूल होकर चलेगी.

Read More

Patna. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रतिनिधियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड विजय पर उन्हें बधाई दी और राज्य में नई सरकार के गठन पर चर्चा की. उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर यह कहते हुए हमला बोला कि वे लोजपा (रामविलास) और मुख्यमंत्री कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू)के बीच “मतभेद होने का झूठा विमर्श” गढ़ रहे थे. पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा, लोजपा (रामविलास) के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश…

Read More

Koderma. कोडरमा जिले में एक स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय की लगभग दो दर्जन छात्राएं घायल हो गईं. ये छात्राएं एजुकेशनल टूर के लिए राजगीर जा रही थीं. घटना शनिवार सुबह कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास हुई. विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ कुमार ने बताया कि कक्षा 11वीं की 75 छात्राएं एजुकेशनल टूर पर निकली थीं. बस एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में उसके पिछले हिस्से से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी. इस दुर्घटना में बस चालक भी घायल हुआ है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस को…

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस के 54 पुलिस पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिली है। डीजीपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आईआरबी के 54 सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति मिली है. आदेश के अनुसार, प्रोन्नति इस शर्त पर दी गई है कि नवप्रोन्नत इंस्पेक्टर (स) के विरूद्ध कोई न्यायिक मामला कोर्ट में विचाराधीन ना हो. अगर इनके खिलाफ कोई  आपराधिक मामला दर्ज हो या विभागीय कार्यवाही लंबित हो या चल रहा हो या पिछले तीन वर्षों के अंदर उन्हें कोई बड़ा दंड दिया गया हो तो उन्हें प्रोन्नति नहीं मिलेगी. ऐसे मामलों में संबंधित नियंत्री पदाधिकारी आदेश रोक कर संबंधित डीआईजी को…

Read More