New Delhi. सऊदी अरब के मदीना में रविवार देर रात को हुई भीषण बस दुर्घटना में उमराह करने गए कई भारतीय श्रद्धालुओं के मारे जाने की आशंका है. इनमें से अधिकतर तेलंगाना से थे। करीब 40 भारतीय बस में यात्रा कर रहे थे। बस देर रात करीब डेढ़ बजे (भारतीय समयानुसार) कथित रूप से तेल के एक टैंकर से टकरा गई थी. जेद्दा स्थित भारतीय मिशन ने बताया कि उसने सहायता समन्वय के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. रूस की यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘रियाद…
Author: News Desk
Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में 90 लाख रुपये मूल्य की कथित अवैध शराब लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे एक ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसकी एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मध्य प्रदेश की पंजीकरण संख्या वाले एक ट्रक को रोका. पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने कहा, ‘पुलिस ने ट्रक को रोककर उसमें से 910 डिब्बे जब्त किए, जिनमें 18,996 बोतलों में विदेशी शराब रखी थी. चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह राजस्थान के…
Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी जल्द ही राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए प्रतिभा खोज अभियान शुरू करेगी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं की पहचान करना है जो देश के संविधान, संस्कृति और राजनीति की गहरी समझ रखता हो. झारखंड में यह कार्यक्रम, जहां कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन का एक घटक है, पार्टी के ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट’ के तहत आयोजित किया जाएगा. कमलेश ने कहा कि इस उद्देश्य से पार्टी ने राज्य को पलामू, कोल्हान, देवघर-दुमका-जामताड़ा, साहिबगंज-गोड्डा-पाकुड़, रामगढ़-चतरा-कोडरमा-हजारीबाग, बोकारो-धनबाद-गिरिडीह और दक्षिणी छोटानागपुर सहित सात जोन में…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234.42 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 84,797.20 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 56.10 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,966.15 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे. दूसरी ओर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट,…
Ranchi. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को NIA के DG को पत्र लिख कर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा व पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के गठजोड़ की जांच कराने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति हेमंत सरकार ने गिव एंड टेक फाॅर्मूले के आधार पर की थी. हेमंत सोरेन को अवैध बालू, कोयला, पत्थर व शराब के काले धन का साम्राज्य चलाने के लिए अनुराग गुप्ता जैसा अधिकारी चाहिए था. कहा गया है कि पूरा मामला भारत माला प्रोजेक्ट पर वर्चस्व की लड़ाई और सुजीत सिन्हा की…
Patna. बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में सोमवार को निवर्तमान मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक होगी, जिसमें निश्चित रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के लिए अधिकृत किया जाएगा. कैबिनेट सचिवालय विभाग की अधिसूचना के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक सोमवार को होगी. जदयू के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इस बैठक में निवर्तमान विधानसभा को भंग करने और कुमार को राज्यपाल से मिलने के लिए अधिकृत करने के लिए प्रस्ताव पारित किये जायेंगे. बिहार के मुख्य…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में ओड़िशा से अवैध बालू का परिवहन बदस्तूर जारी है. कोवाली थाना पुलिस ने देर शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बालू की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे. इसी दौरान कोवाली मार्ग पर तीन संदिग्ध हाइवा को रोका गया और उनकी विस्तृत जांच की गई. जांच में पाया गया कि तीनों वाहनों में करीब 1500 सेफ्टी बालू लदा हुआ था, जिसे ओड़िशा के लायलाम घाटी के रास्ते झारखंड में अवैध रूप से लाया जा रहा था.…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची में एक जुलूस में शामिल हुए, जिसमें राज्य की संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित किया गया. राज्य ने 15 नवंबर को अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई और इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सोरेन अल्बर्ट एक्का चौक पर जुलूस में शामिल हुए और कलाकारों के साथ ढोल बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया. वह जुलूस के साथ चले जो शहीद चौक पर समाप्त हुआ. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जतरा सिर्फ यात्रा नहीं, संस्कृति, आस्था और समुदाय का चलायमान उत्सव है. उन्होंने कहा, ‘यह ‘जतरा’ हमारी पहचान है, हमारी संस्कृति है,…
Ranchi. रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर रजत पर्व उत्सव का भव्य आयोजन हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन के साथ परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव के रूप में मनाया. इस दौरान भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया. जिसमें ड्रोन की सहायता से आकाश में झारखंड की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। लोकप्रिय बैंड टॉम मुर्मू एंड बैंड तथा इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक के अलावा बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने अपने गीतों…
Jamshedpur. घाटशिला के नव निर्वाचित विधायक सह झामुमो नेता सोमेश सोरेन ने रविवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने झामुमो विधायक सोमेश सोरेन को जीत की ढेर सारी बधाई दी. विधायक सोमेश की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह विजय घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं और विश्वास की जीत है. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा जनहित में आरंभ किए गए कार्यों और अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन के कंधों पर है.…
