Patna. जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी को केवल 3.30 प्रतिशत वोट मिलना इस बात का संकेत है कि हमारी तरफ से कुछ न कुछ कमियां जरूर रहीं”, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व भी है कि उन्होंने धर्म-जाति की राजनीति से दूर रहकर” चुनाव लड़ा. किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम लोग साढ़े तीन साल पहले व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ निकले थे. जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतर पाने के लिए मैं माफी मांगता हूं. जिस सोच और सपनों…
Author: News Desk
Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को अपनी बहन रोहिणी आचार्य के पक्ष में खुलकर सामने आये और कहा कि यदि उनके माता-पिता का किसी भी तरह का मानसिक उत्पीड़न हुआ है, तो केंद्र सरकार और बिहार सरकार इसकी तत्काल निष्पक्ष जांच कराएं.महुआ सीट से चुनाव हार चुके यादव ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर रोहिणी आचार्य के हालिया आरोपों का समर्थन किया, जो उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी संजय यादव पर लगाए थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
New Delhi. निरमा समूह की सीमेंट कंपनी नुवोको विस्टास कॉरपोरेशन ने जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड और अल्फा अल्टरनेटिव्स होल्डिंग्स से 200 करोड़ रुपये के सौदे में गुजरात की वडराज एनर्जी का अधिग्रहण करने की मंगलवार को घोषणा की. देश के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट विनिर्माता नुवोको विस्टास ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, उसने एल्जेब्रा एंडेवर प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत प्रतिभूतियों के अधिग्रहण के लिए प्रतिभूति खरीद समझौते को निष्पादित किया है. एल्जेब्रा एंडेवर प्राइवेट लिमिटेड, वडराज एनर्जी, गुजरात की होल्डिंग (प्रमुख) कंपनी है. बयान में कहा गया कि एल्जेब्रा की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी वडराज एनर्जी…
Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के मद्देनजर सोमवार को 15 दिसंबर तक राज्य भर में बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का निर्णय लिया. यह निर्णय पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता राज्य इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की. बैठक में राज्य प्रभारी के. राजू और सह-प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद भी शामिल हुए. राजू ने सभी जिला प्रमुखों को सभी बूथ पर बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और पार्टी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और पूर्व उम्मीदवारों से इस प्रक्रिया में योगदान देने को कहा. राजू ने…
Ranchi. झारखंड में किसानों को वित्त वर्ष 2025-26 में धान पर केंद्र द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा. यह जानकारी राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री इरफान अंसारी ने सोमवार को एक बयान में दी. मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले धान के लिए किसानों को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 15 दिसम्बर से धान खरीद प्रक्रिया शुरू करेगी. अंसारी ने कहा, झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा तय एमएसपी पर 100 रुपये अतिरिक्त बोनस देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया…
Chandil. तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चोकेगड़िया में कुएं में डूबकर वृद्ध महिला बटन मांझी की मौत हो गई. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में वृद्ध महिला के शव को देखा तथा इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला सोमवार की रात शौच करने घर से बाहर निकली थी. पैर फिसलने से वह घर से महज 100 फीट दूर एक कुएं में जा गिरी. मंगलवार को ग्रामीणों ने कुआं में महिला के शव को देखा. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.
Jamshedpur. टाटानगर-हटिया पैसेजर का परिचालन 22 नवंबर को रद्द रहेगा. झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 20 नवंबर को बोकारो तक ही चलेगी. आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने यह फैसला लिया है. रेलवे के अनुसार, लाइन ब्लॉक के कारण मंगलवार को टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन आद्रा तक चली है. जबकि बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 23 नवंबर को डेढ़ घंटे लेट से रवाना होगी. रेलवे ने विभिन्न मार्ग की ट्रेनों को ब्लॉक के कारण रद्द भी किया है. इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने नवंबर और दिसंबर…
Mumbai. वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में भी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 292.95 अंक की गिरावट के साथ 84,658 अंक पर और एनएसई निफ्टी 83.3 अंक फिसलकर 25,930.15 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे. दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे.
patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार को सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया. विधानसभा चुनाव में राजद 143 सीट पर मैदान में थी लेकिन 25 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई. राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने बताया नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना. बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती और जगदानंद सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे. हाल में संपन्न हुए चुनावों में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे. उन्होंने शीर्ष नेताओं और…
Chaibasa. उपायुक्त चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने विगत बैठक में दिये निर्देश के आलोक में अबतक हुई प्रगति का जांच की. उपायुक्त ने छापेमारी में जब्त बालू की नीलामी की जानकारी ली. निर्देश दिया कि बालू के अवैध उठाव और परिवहन पर सख्त रूप से रोक लगायें. इस दिशा में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी व अंचलाधिकारी उपस्थित रहे. उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता…
