Author: News Desk

Patna. बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन काफी खास होने वाला है. बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज 11.30 बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी दोबारा नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.  शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय…

Read More

Ranchi. झारखंड के नगर निगमों को दो वर्गों में बांटने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है. चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने 17 दिसंबर तक जवाब दाखिल कर यह बताने को कहा है कि नगर निगमों का वर्गीकरण संवैधानिक है या नहीं. इस संबंध में शांतनु कुमार चंद्रा ने याचिका दायर की है।प्रार्थी का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि संविधान के प्रावधानों के खिलाफ जाकर सरकार ने नगर निगम का वर्गीकरण किया है. नगर निगम के वर्गीकरण का…

Read More

Chaibasa. झारखंड की प्रभारी पुलिस डीजीपी तदाशा मिश्रा बुधवार को नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए चाईबासा पहुंचीं. डीजीपी का टाटा कॉलेज मैदान स्थित हेलीपैड पर जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने स्वागत किया.कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीसी चंदन कुमार, एसपी अमित रेणु, और सीआरपीएफ तथा कोबरा बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. हेलीपैड से डीजीपी सीधे पुलिस कार्यालय के सभागार पहुंचीं, जहां नक्सल अभियान से जुड़ी तैयारियों और मौजूदा अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक के दौरान सारंडा जंगल क्षेत्र…

Read More

Saraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के समर्थकों की बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिसकर्मियों से तब झड़प हो गई, जब पुलिस ने बालू लदे वाहनों के संचालकों से कथित तौर पर वसूली करने के उनके प्रयास का विरोध किया. अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर हवा में गोली चलाई और पार्टी के चार समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया. ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि तरुण महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम नेताओं ने ईचागढ़ की मुख्य सड़क के पास वाहनों को रोक लिया…

Read More

Jamshedpur. झारखंड हाइकोर्ट ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया (JNAC) से संबंधित जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की. सुनवाई के दौरान जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा अधूरी और अस्पष्ट जानकारी पेश किए जाने पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई है. बुधवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अवैध निर्माण, पार्किंग पर कब्जा, अनियमित बिजली और पानी के कनेक्शन और कम्पलीशन सर्टिफिकेट से जुड़ी जरूरी जानकारी प्रस्तुत न करने पर जेएनएसी को अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही अदालत ने जमशेदपुर नगर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग शहर की विकास योजनाओं को ‘कब्रगाह’ में बदल रहा है. बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च से बनीं महत्वपूर्ण परियोजनाएं विभागीय उदासीनता और फैसलों में देरी के कारण या तो जर्जर हो रही हैं या शुरू ही नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आठ महीनों से कई परियोजनाएं सिर्फ प्रशासनिक स्वीकृति के इंतजार में फाइलों में धूल खा रही हैं, जबकि इसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है. विधायक राय ने विशेष तौर पर…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्देश दिया. मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा की उपस्थिति में यह निर्देश दिए. अदालत ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और निविदा जारी करने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी हो जाए. अदालत ने कहा कि अधिकारियों को पांच जनवरी तक उच्च न्यायालय के समक्ष अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करनी होगी. पश्चिम…

Read More

Ranchi. झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को डीजी रैंक में प्रोन्नति दे दी गई है. 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा लंबे समय से राज्य पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं. इस पदोन्नति के बाद झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के अधिकारी अब कुल चार हो गए हैं. तदाशा मिश्रा के साथ इस रैंक में अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और मनविंदर सिंह भाटिया भी शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों की यह टीम पुलिस प्रशासन में अनुभव, रणनीति और नेतृत्व को और मजबूत करेगी. तदाशा मिश्रा को यह पदोन्नति मिलने से…

Read More

Jamshedpur. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर कर दिया जाएगा. इसके लिए प्रक्रिया चल रही है. राज्यपाल ने कहा कि वह खुद शिक्षकों की कमी के मामले को मॉनिटर कर रहे हैं और इस समस्या को समाप्त करने के लिए काम चल रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही झारखंड के सभी विश्वविद्यालय में इसका असर भी दिखेगा. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने यह बात कही. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में…

Read More

Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर करीब 32 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खास बात यह है कि चोरी की ये घटना थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, शंकोसाई रोड नंबर 2 स्थित बजंती देवी अपने परिवार के साथ आदित्यपुर में भांजे के तिलक समारोह में गई थीं. रात करीब 9 बजे घर का ताला बंद कर वे लोग कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे. रात करीब…

Read More