Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में ‘ आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत 21 से 28 नवम्बर तक सेवा का अधिकार सप्ताह आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वाहन पूरे जिले में भ्रमण कर नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम,2011 के प्रावधानों,उपलब्ध सेवाओं तथा उनके लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष कार्यक्रम का थीम झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011…
Author: News Desk
Mumbai. कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को लाल निशान में कामकाज की शुरुआत हुई है. बाजार में यह गिरावट कमजोर वैश्विक बाजारों में गिरावट की वजह से आई है. सेंसेक्स 285.28 अंक टूटकर 85,347.40 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 82.6 अंक लुढ़ककर 26,109.55 के लेवल पर ओपन हुआ. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के बीच दो दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक नुकसान में…
Ranchi. जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच के टिकटों की बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी. ऑनलाइन टिकट जेनी ऐप पर सुबह 11 बजे से मिलेंगे. ऑफलाइन बिक्री स्टेडियम के काउंटर पर 25 नवंबर से होगी. स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडे ने टिकट में दिए गए निर्देशों का पालन करने का आग्रह दर्शकों से किया है. उन्होंने बताया कि एक टिकट सिर्फ एक व्यक्ति मान्य होगा। किसी का बच्चा एक माह का भी है तो उसके लिए भी टिकट खरीदना…
Jamshedpur. 59 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर, ब्लाक नंबर चार , रोड नंबर-तीन स्थित एक घर में छापेमारी कर एक आरोपित को दबोच लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल कुमार राय के रूप में हुई है. यह कार्रवाई जमशेदपुर पुलिस के साथ मिलकर हैदराबाद के साइबेराबाद साइबर थाना की पुलिस ने की है. राहुल की सांठगांठ संगठित साइबर ठग गिरोह से थी। वह साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिसके बदले उसे प्रति ट्रांजेक्शन 12 से 15 हजार रुपये तक की…
Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को झारखंड के धनबाद और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ धन शोधन मामले में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई के अंतर्गत दोनों राज्यों में 40 से अधिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है. एजेंसी झारखंड में कोयला चोरी और तस्करी से संबंधित जांच के तहत लगभग 18 स्थानों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार, अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल बी सिंह और अमर मंडल के नाम वाली संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सूत्रों…
Latehar. झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यावरण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से लातेहार जिले के खूबसूरत नेतरहाट वनों में ‘जंगल सफारी’ बृहस्पतिवार को शुरू की. राज्य पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस पहल का उद्घाटन किया और कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. कुमार ने कहा कि पर्यटक अब नेतरहाट के जंगलों, वन्यजीव तथा यहां की सुंदरता को और करीब से महसूस कर पाएंगे. नेतरहाट 3,622 फुट की ऊंचाई पर जंगलों में बसा है और रांची से करीब 157 किलोमीटर की दूरी पर है. सफारी…
Jamshedpur. जमशेदपुर के अवैध निर्माण और नक्शा विचलन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट में JNAC के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार पेश हुए. उन्होंने अदालत के समक्ष माफी व्यक्त की और आश्वासन दिया कि पहले दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई में कोर्ट ने यह सवाल उठाया कि शहर में इतने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कैसे हो गए और निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों रही. न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जो भी निर्माण निर्धारित मानकों और…
Jamshedpur. भुइयांडीह निर्मलनगर स्थित होटल अतिथि भवन को सील किए जाने के मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने जमशेदपुर पुलिस को कड़ी फटकार लगायी है. दरअसल, जस्टिस संजय प्रसाद की एकल पीठ ने होटल की मालकिन अंजना भुइयां (पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां की पत्नी) द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी फटकार लगायी. अदालत ने टिप्पणी की कि पुलिस इस पूरे प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया का पालन करने में पूरी तरह विफल रही है, ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उनकी क्षमता पर प्रश्नचिह्न लगता है. अदालत ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक, जमशेदपुर के वरीय…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राज्य में स्थिरता, विकास और सुशासन का एक नया अध्याय लिखेगी. रघुवर ने नीतीश के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी. रघुवर ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार बिहार में स्थिरता, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी.” रघुवर ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में राजग सरकार विकास को गति देगी. नयी बिहार सरकार 2047 तक देश को ‘विकसित…
Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 इमामबाड़ा के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे एक सनसनीखेज वारदात में मो. तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी. कार में सवार पांच अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और तौकीर को घेर लिया. हमलावरों ने पहले उस पर चापड़ से वार किया, जिससे वह गिर पड़ा. इसके बाद अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी कार से फरार हो गए. घटना के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई. परिजन और स्थानीय लोग तुरंत तौकीर को गंभीर हालत में टीएमएच…
