Chaibasa. नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह 7.30 बजे बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां नोवामुंडी में कॉलेज बस और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें चालक समेत बस पर सवार कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए चंपुवा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. यह हादसा नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर मानिकपुर में तीखे मोड़ पर हुआ है, जहां हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई. घटना के बाद स्थानीय…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर परिवार को छोड़ने आए व्यक्ति की कार अचानक भीषण आग की लपटों में घिर गयी. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी. सड़क पर अचानक आग की लपटों और धुएं का गुब्बार देख हर कोई हतप्रभ रह गया. होंडा जैज़ कार (जेएच 05 बीएन 5846) अचानक आग की लपटों में घिर गई, जिससे आसपास अफरातफरी की स्थिति बन गयी. घटना करीब सुबह 9 बजे की है. स्टेशन परिसर में सुबह के समय यात्रियों की भीड़ रहती है, लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए मुख्य द्वार…
New Delhi. सरकार ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसले में चार श्रम संहिताओं को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की. इनके जरिये 29 मौजूदा श्रम कानूनों को तर्कसंगत बनाया गया है. इसमें गिग यानी अल्पकालिक अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा कवरेज, सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य नियुक्ति पत्र और सभी क्षेत्रों में वैधानिक न्यूनतम मजदूरी तथा समय पर भुगतान जैसे प्रावधान शामिल हैं. ये चार श्रम संहिताएं – वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता, 2020 हैं. सुधारों में महिलाओं…
Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा किया, जिसके तहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का कार्यभार सौंपा गया है. बिहार में पहली बार भाजपा के किसी नेता को गृह विभाग दिया गया है. कुमार ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), कैबिनेट सचिवालय, निगरानी और चुनाव विभाग अपने पास रखे हैं. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को पटना के गांधी मैदान में कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके अलावा 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए यह…
Jamshedpur. गुलमोहर हाई स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा को डेरोज़ियो अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान CISCE द्वारा प्रदान किया जाने वाला शिक्षा क्षेत्र का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है. उन्हें यह पुरस्कार हेड्स ऑफ स्कूल्स श्रेणी में प्रदान किया गया, जिससे वे उन चुनिंदा विद्यालय प्रमुखों में शामिल हो गई हैं जिन्हें इस वर्ष शिक्षा में असाधारण सेवा के लिए राष्ट्रभर से चुना गया. यह पुरस्कार एकेएम रिज़ॉर्ट, चंडीगढ़ में आयोजित 68वीं वार्षिक स्कूल प्रिंसिपल्स कॉन्फ़्रेंस के दौरान प्रदान किया गया. समारोह में पूरे भारत से आए 2,500 से अधिक प्रिंसिपल्स, शिक्षा-नेता, और विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे.…
Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के कुल 42 ठिकानों पर छापा मारा. ईडी रांची ने दुमका और धनबाद स्थित कोयला के चर्चित कारोबारी लाल बहादुर सिंह सहित अन्य के 18 ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान झारखंड के विभिन्न ठिकानों से दो करोड़ रुपये नकद जब्त किये गये हैं. इसके अलावा निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. छापेमारी की कार्रवाई देर रात समाप्त हुई. दुमका के अमर मंडल के ठिकानों से जमीन के कारोबार से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. वहीं कोयला व्यवसायी अनिल गोयल के घर से ईडी की…
Jamshedpur.जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में हत्या के मामले में सजायाफ्ता मोहम्मद तौकीर उर्फ गोरा की हत्या के 5 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आपसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल गुरुवार की रात मोहम्मद तौकीर का मर्डर किया था. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार मसूद इकबाल उर्फ आयान ने पुलिस को बताया कि “अगर मैं उसे नहीं मारता, तो वह मुझे मार देता. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है. वहीं, पुलिस ने घटना में शामिल अन्य…
Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो (उलीडीह) थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. वादी पवन कुमार ने 19 नवंबर को एक आवेदन दिया था, जिसमें बताया गया था कि अज्ञात चोर उनके और उनके भाई औरंगनाथ के घर से जेवरात और 90 हजार रुपए नगद चोरी कर भाग गए. आवेदन के सत्यापन के बाद थाना कांड के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर…
Ranchi. हाल में हुए घाटशिला उपचुनाव में विजयी झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी और अन्य की उपस्थिति में विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में सोमेश को पद की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “घाटशिला से युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन को विधानसभा के माननीय सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और जोहार. सोमेश सोरेन 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. यह…
Seraikela. सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा में डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार को डंपर 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया. कर्मचारी डंपर के नीचे दब गया था. अमलगम कंपनी के कर्मियों ने प्रबंधन पर दबाव बनाया, तब कंपनी की तरफ से एक लोडर भेज कर घायल कर्मचारी को डंपर के नीचे से निकाला गया और फिर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. कंपनी कर्मचारी घायल हुआ है उसका नाम सुभाष प्रमाणिक है. बताया जा रहा है कि सुभाष प्रमाणिक शुक्रवार की सुबह अमलगम स्टील प्लांट में ड्यूटी…
