Author: News Desk

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और फिट इंडिया अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत जमशेदपुर में रविवार को 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद विद्युत वरण महतो ने किया जबकि आयोजन की जिम्मेदारी सांसद खेल महोत्सव समिति ने संभाली।विभिन्न आयु वर्ग के धावको ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया. युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया. दौड़ का शुभारंभ निर्धारित स्थान जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स से सांसद विद्युत वरण…

Read More

Medninagar.पलामू प्रमंडल के बरवाडीह थाना क्षेत्र के उक्कामाड़ में शनिवार रात दूसरी शादी की चाहत ने एक पिता को हैवान बना दिया. पीतलेश सिंह ने पत्नी रूबी देवी और सिर्फ 20 दिन के बच्चे को दवा में जहर मिलाकर दे दिया; दुर्गंध आते ही रूबी ने थोड़ा सिर्फ पिया और उल्टी शुरू हो गई, जबकि नवजात ने पूरी खुराक निगल ली. तुरंत पड़ोसियों की मदद से रूबी बच्चे को लेकर एमएमसीएच दौड़ी; डॉक्टरों ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया और पेट धोकर जहर कम करने के बाद बच्चे की हालत में सुधार बताया. अस्पताल चौकी ने रविवार सुबह रूबी का…

Read More

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत हुदु पंचायत अंतर्गत पालोबेड़ा ग्राम में रविवार तड़के 4:45 बजे दर्दनाक हादसा सामने आया. गिट्टी लदा अनियंत्रित हाइवा अचानक गांव के बिरबल मुर्मू के घर पर पलट गया. हादसे के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था, जिसके दबने से बिरबल मुर्मू और उनकी दो वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि हाईवा पलटकर सड़क किनारे घर पर जा गिरा. हादसे में बीरबल मुर्मू की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे कांड्रा थाना की पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते…

Read More

Chaibasa. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शादी पोर्टल के बहाने एक युवती को ब्लैकमेल कर ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बोकारो जिले के कथारा ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ गुप्ता उर्फ नन्दन कुमार (25) के रूप में हुई है वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के पौडुल का निवासी है और वर्तमान में बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र स्थित कथारा नंबर-4 में रह रहा था. आरोपी ने ‘शादी. कॉम’ पोर्टल के माध्यम से पीड़िता का मोबाइल नंबर प्राप्त किया था. इन…

Read More

Pakud झारखंड के पाकुड़ जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड और उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं. उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात की है जो महेशपुर पुलिस थाना क्षेत्र में घटी. महेशपुर पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि आदिवासी लड़की ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह और उसका ब्वॉयफ्रेंड एक मेले से लौटते समय बृहस्पतिवार…

Read More

Dumka. दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गयी है. दरअसल, शनिवार की रात पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद घर से दूर पेड़ से लटक कर जान दे दी. सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घर के कमरे से पत्नी आरती कुमारी (24), बेटी रूही (4) और बेटे विराज (2) और पति वीरेंद्र माझी (30) का शव खेत से कब्जे में लिया है. पुलिस अभी यह मानकर जांच कर रही है कि वारदात को पति वीरेंद्र माझी…

Read More

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने कहा है कि धनबाद में कोयला माफिया पर अंकुश लगाना ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के बूते की बात नहीं है. ईडी धनबाद कोयला माफिया की कतिपय आर्थिक अनियमितताओं पर कार्रवाई कर सकती है, काला धन ज़ब्त कर सकती है, अनियमितताओं के प्रमाण एकत्र कर सकती है, कुछ हद तक मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) का पर्दाफाश कर सकती है. पर राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कोयला माफिया को मिल रहे खुला प्रशासनिक संरक्षण पर कारवाई कर अकेले इनके भ्रष्टाचार की जड़ पर प्रहार करना ईडी के लिए संभव नहीं है. इसके लिए ईडी के साथ-साथ केन्द्र और राज्य…

Read More

Ranchi.प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में सक्रिय एक कथित कोयला माफिया नेटवर्क के खिलाफ तलाशी के दौरान 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोना जब्त किया है. ईडी ने शनिवार को यह जानकारी दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि कोयले के “बड़े पैमाने पर” अवैध खनन, चोरी, परिवहन, भंडारण और बिक्री के संबंध में शुक्रवार को दोनों राज्यों में 44 परिसरों पर छापे मारे गए. बयान में कहा गया है कि 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, आभूषण और सोना, कोयला गिरोह से जुड़े विभिन्न संपत्ति के दस्तावेज और भूमि की…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. इसके बाद 24 नवंबर को न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के 53वें सीजेआई के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में छह देशों के न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश शिरकत करेंगे. भारत में सीजेआई का ऐसा भव्य शपथ ग्रहण समारोह पहली बार होगा. अधिकारियों के अनुसार पहली बार इतने बड़े स्तर पर विदेशी न्यायिक प्रतिनिधि भारत के किसी  CJI के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थिति दर्ज करायेंगे. लीगल न्यूज़ आउटलेट बार एंड बेंच के अनुसार समारोह में छह देशों के एक दर्जन से ज़्यादा…

Read More

New Delhi. सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश करने के लिए कुल 10 विधेयकों को सूचीबद्ध किया है जिनमें निजी कंपनियों के लिए असैन्य परमाणु क्षेत्र को खोलने के प्रावधान वाला एक विधेयक भी शामिल है. ‘परमाणु ऊर्जा विधेयक, 2025’ भारत में परमाणु ऊर्जा के उपयोग और विनियमन को नियंत्रित करने के उद्देश्य लाया जा रहा है. इस सत्र के लिए उच्च शिक्षा आयोग विधेयक भी सरकार के एजेंडे में है. लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, प्रस्तावित कानून विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को स्वतंत्र और स्वशासी संस्थान बनने और मान्यता और स्वायत्तता की एक मजबूत और…

Read More