New Delhi.. अफगानिस्तान का एक किशोर काबुल से उड़ान भरने वाले एक विमान के ‘लैंडिंग गियर’ कक्ष में छिपकर दिल्ली पहुंच गया. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब केएएम एयरलाइंस की उड़ान संख्या आरक्यू-4401 दो घंटे की यात्रा के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंची. सूत्रों ने बताया कि लड़के को रविवार को ही उसी उड़ान से अफगानिस्तान वापस भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि एयरलाइन अधिकारियों ने हवाई अड्डे के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को 13 वर्षीय एक लड़के के बारे में सूचना दी, जो…
Author: News Desk
Ranchi. कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान पश्चिम बंगाल के कोटशिला क्षेत्र के कई लोग घायल हो गये थे. हिंसा में कई लोगों को चोटें आयी थीं. उनसे मिलने सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो प्रतिनिधिमंडल के साथ कोटशिला जा रहे थे, लेकिन काफी देर तक बंगाल की झालदा पुलिस ने उन्हें रोके रखा. आजसू नेता पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते रहे. सुदेश महतो ने कहा कि आदेश दिखायें कि हमें कोटशिला क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है. काफी देर बाद नेताओं ने पुरुलिया के…
Ranchi. झारखंड में विभिन्न आदिवासी समूहों ने कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने के किसी भी कदम का विरोध करने का सोमवार को फैसला किया. रांची में आदिवासी समूहों की बैठक के दौरान कुड़मी समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने के किसी भी कदम का विरोध करने का निर्णय लिया गया. बैठक में इन समूहों के नेताओं ने 28 सितंबर को रांची में सभी मूल निवासियों के संगठनों के साथ एक और चर्चा करने का निर्णय लिया, जिसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी. बैठक के बाद आदिवासी नेता लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा,…
New Delhi.मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव सोमवार को 799 रुपये चढ़कर 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 799 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत चढ़कर 1,11,750 प्रति 10 ग्राम हो गई. हालांकि, सबसे अधिक कारोबार करने वाले अक्टूबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 761 रुपये या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,10,608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले सप्ताह यह 1,10,666 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर…
Jamshedpur. टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम का बिष्टुपुर के श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में जमशेदपुर सिटीजन फोरम द्वारा आयोजित समारोह में अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में फोरम के मुख्य संरक्षक हरिवल्लभ सिंह आरसी, अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, विकास सिंह, अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन कमांडर संजीव रमण ने किया. समारोह में टाटा स्टील कारपोरेट अफेयर्स के चीफ प्रणय सिन्हा, कारपोरेट कम्युनिकेशन के हेड राजेश राजन, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह, सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विजय सिंह,…
Ranchi. दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यभर में सांप्रदायिक तत्वों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है. पुलिस मुख्यालय के स्तर से सभी जिलों को सांप्रदायिक कांडों में शामिल रहे आरोपियों की सूची भी उपलब्ध करायी गई है. जिलों को आदेश दिया गया है कि जिन लोगों से शांति व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो, उन्हें जिलाबदर किया जाए. साथ ही सांप्रदायिक कांडों में शामिल रहे लोगों की निगरानी, थाना हाजिरी का आदेश भी जिलों को दिया गया है. वहीं, मुख्य सचिव ने भी आला अधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बीते दिनों…
Ranchi. जामताड़ा जिले में पत्नी ने विवाद के बाद अपने पति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जामताड़ा के मिहिजाम पुलिस सीमा के अंतर्गत मिहिजाम पाइपलाइन क्षेत्र में रविवार रात को यह घटना हुई थी. उसने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के मूल निवासी महावीर यादव (40) के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से अपने परिवार के साथ मिहिजाम में रह रहा था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विकास ने कहा,‘यादव की रविवार रात उसकी पत्नी काजल देवी ने चाकू मारकर हत्या कर दी.…
Ranchi.झारखंड सरकार अब राजधानी दिल्ली में राज्य के उन विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं. इस संबंध में घोषणा राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रविवार को रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज में की. वे यहां ट्राइबल सोसाइटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.कार्यक्रम के दौरान मंत्री लिंडा ने कहा कि यह निर्णय मीणा समुदाय की पहल से प्रेरित होकर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मीणा समुदाय के अधिकारियों ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में अपने समाज के छात्रों के लिए भवन का निर्माण…
Ramgarh. गोड्डा और रामगढ़ जिले में सोमवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि पहली दुर्घटना रामगढ़ में हुई, जहां सुबह करीब 10 बजे चत्तर गांव में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बाद में रांची…
Jamshedpur. बोड़ाम थाना अंतर्गत बोंटा माधवपुर सातनाला मुख्य सड़क पर सोमवार शाम बड़ा हादसा सामने आया. यहां बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, इस घटना में किसी भी यात्री या चालक को गंभीर चोट नहीं लगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को पटमदा मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी. इसी वजह से धनबाद जाने वाली लंबी दूरी की एक बस जमशेदपुर से बोड़ाम मार्ग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रही थी. दूसरी ओर से एक पिकअप वैन जमशेदपुर…
