Author: News Desk

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 22 से 24 सितंबर तक 36वीं जूनियर पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है. इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 650 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. झारखंड एथलेटिक्स संघ और राज्य खेल निदेशालय की ओर से इस आयोजन की मेजबानी की जा रही है. स्टेडियम में आधुनिक ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम, हाई जंप व लॉन्ग जंप पिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा अनुभव मिल सके.…

Read More

Jamshedpur.कोच के अभाव में 23 सितंबर मंगलवार को अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस व भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द है जबकि, 22 सितंबर को पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा मेल अपडाउन व पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रद्द हो गई. इधर 27 सितंबर को टाटा-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदलेगा. झाड़ग्राम धनबाद मेमू ट्रेन 22, 26 व 28 सितंबर को बोकारो और टाटा-आसनसोल मेमू ट्रेन 23 और 27 सितंबर को आद्रा से लौटेगी. वहीं, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 28 सितंबर को डेढ़ घंटे लेट से आएगी.

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली सीता देवी के बयान पर थाने में मारपीट का का मामला दर्ज कराया है. मारपीट का आरोप दीपक तिवारी उर्फ काना समेत अन्य पर लगाया गया है. शिकायत के अनुसार घटना 18 सितंबर की रात 11 बजे की है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर पर थी, तभी दीपक अपने अन्य साथियों के साथ घर में घुस गया और मारपीट करने लगा. इस घटना में उसे चोट आई है. इधर, शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि आरोपी दीपक फरार बताया जा रहा है.…

Read More

Jamshedpur.जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ( XLRI) ने इनोवेशन और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. संस्थान ने नवोन्मेषी ऊर्जा समाधानों में अग्रणी कंपनी इकोरन एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया. यह साझेदारी ऊर्जा क्षेत्र में अत्याधुनिक शोध, भविष्य के लिए तैयार प्रतिभा का निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह में XLRI के निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज एस.जे. और इकोरन एनर्जी के एचआर व टेक्नोलॉजी प्रमुख डॉ. स्वामी रेड्डी उराडी उपस्थित थे. इस अवसर पर XLRI की ओर से कॉरपोरेट…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर आजाद हिंद एक्सप्रेस के सामने कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली. अचानक हुई इस घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अचानक पटरी पर कूद गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची और शव को रेलवे अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार देर रात की है. मृतका की पहचान सौदामिनी राय के रूप में हुई है, जिनके पति अनिल राय टाटानगर में रेलकर्मी हैं. महिला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की…

Read More

Ranchi : रांची के बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में अदालत ने दोषी आरोपियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है. एजेसी-3 आनंद प्रकाश के न्यायालय में फैसला सुनाने जाने के बाद पीड़ित पक्ष ने इसे न्याय की जीत बताया है. पुलिस और जांच एजेंसियों ने सबूतों के आधार पर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था. इस मामले में राहुल कुजूर, डबलू कुजूर, काविस अदनान को बीते 19 सितंबर को दोषी करार दिया गया था. इस मामले में सुशीला कुजूर और सरकारी गवाह बने मुनव्वर अफाक को बरी कर दिया गया है. 30 मई 2022 को हुई थी कमल भूषण…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के पटमदा में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 30 वर्षीय गंगासागर टुडू की मौत हो गई. वे लावा पंचायत के कियाबोहाल गांव के रहने वाले थे और मजदूरी के लिए जमशेदपुर जा रहे थे. जलडहर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार बालू लदे डंपर ने टक्कर मार दी. डंपर गलत दिशा में आ रहा था और टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद गंगासागर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने टाटा–पटमदा मुख्य सड़क जाम कर दी. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर न…

Read More

Chaibasa : साइबर अपराधियों ने नया तरीका अपनाते हुए चाईबासा डीसी चंदन कुमार के नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है. अकाउंट के लिए +84 56 521 5615 नंबर का उपयोग किया जा रहा है, जो विदेशी कोड है. जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को इससे सतर्क रहने को कहा है. प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों के लिए कभी भी व्हाट्सएप से जानकारी नहीं मांगी जाती. अगर कोई व्यक्ति इस नंबर से संपर्क करता है, तो वह पूरी तरह फर्जी है. डीसी चंदन कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर उन्हें…

Read More

देवघर : देवघर से सामने आ रही है. मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती हुई है. घटना के लेकर बताया जा रहा कि करीब छह हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. डकैती करने वाले अपराधियों में से एक ने हेलमेट और एक ने बुरका पहन रखा था. बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने बंदूक की नोक पर करीब 3 बैग में रुपये के बंडल भर लिये और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही…

Read More

Jamtara : बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यह घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच, कालाझरिया गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं. जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी. ट्रेन रुकते ही यात्री डर के मारे बोगियों से कूदने लगे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. रेलवे स्टाफ ने…

Read More