Author: News Desk

Jamshedpur. अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का ‘रेल टेका आंदोलन दूसरे दिन रविवार को समाप्त हो गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय स्तर पर वार्ता और आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लेने की घोषणा की गई. हालांकि रेल परिचालन बाधित करने पर रेलवे ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इस मामले में चक्रधरपुर मंडल में 2000 लोगों पर तीन जगहों पर लाइन जाम करने के मामले में केस दर्ज किया गया है. आरपीएफ ने केस सीनी, गम्हरिया में लाइन जाम करने और कांड्रा में ट्रेन परिचालन प्रभावित करने का प्रयास करने के आरोप…

Read More

New Delhi. पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने सोमवार से सोयाबीन बड़ी सहित विभिन्न उत्पादों की अधिकतम खुदरा कीमतों (एमआरपी) में कमी की है। कंपनी ने जीएसटी कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को देने के तहत यह कदम उठाया. पतंजलि फूड्स ने रविवार को एक बयान में जीएसटी युक्तिकरण के अनुरूप अपने उत्पाद पोर्टफोलियो के एमआरपी को कम करने की जानकारी दी. बयान में कहा गया कि संशोधित कीमतें खाद्य और गैर-खाद्य श्रेणियों की पूरी श्रृंखला पर लागू होंगी. पतंजलि फूड्स ने सोयाबीन बड़ी की कीमतें भी घटाई हैं। न्यूट्रेला चंक्स, मिनी चंक्स और ग्रैन्यूल्स (एक किलो पैक) सोमवार से 190 रुपये में…

Read More

Ranchi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के रजिस्ट्रेशन तथा 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की है. साथ ही सभी से कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जा सके.कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एलओसी 30 सितंबर तक जमा किया जा सकता है. इस अवधि में एलओसी जमा करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा . यदि कोई स्कूल या…

Read More

Mumbai. घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा शुल्क को प्रति कर्मचारी 1,00,000 डॉलर करने के फैसले को लेकर चिंताओं के बीच आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 475.16 अंक की गिरावट के साथ 82,151.07 अंक पर और एनएसई निफ्टी 88.95 अंक फिसलकर 25,238.10 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर 3.88 से 2.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर…

Read More

Jamshedpur.सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा कुटी मंदिर के पास रविवार की रात गाड़ी पार्किंग को लेकर बवाल हो गया. ब्लिंकिट कर्मियों और स्थानीय बस्तीवासियों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया. करीब दो घंटे तक माहौल पूरी तरह बेकाबू रहा. दरअसल, बाबा कुटी मंदिर के पास ब्लिंकिट का स्टोर है।यहां कर्मचारी बड़ी संख्या में अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर देते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है. शनिवार को जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो बहस मारपीट तक पहुंच गई. बस्तीवासियों का घेराव और पथरावकर्मचारियों…

Read More

New Delhi. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और सौर तथा इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्रों में मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी ने इस साल अबतक 49 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है और इस मामले में सोने और शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया है. विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है. उनका यह भी कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और जोखिम के बीच स्वच्छ ऊर्जा/सौर/ईवी क्षेत्र में मांग मजबूत बनी हुई है. ऐसे में कुछ सावधानियों के साथ जोखिम क्षमता के आधार पर चांदी अब भी निवेश के लिहाज से अच्छी स्थिति में है. उल्लेखनीय…

Read More

Jamshedpur. बिहार राज्य कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने ”सुधा” ब्रांड के डेयरी प्रोडक्ट की कीमतों में एक से 10 रुपये की कमी की है. त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आम आदमी को बड़ी राहत दी गयी है. दूध, घी, मक्खन और आइसक्रीम समेत 18 उत्पादों की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की गयी है. एक लीटर टोंड मिल्क की कीमत एक रुपये घटकर 73 रुपये हो गयी है. वहीं घी में प्रति टिन 10 रुपये कम हुआ है. वहीं टेट्रा पैक 70 की जगह 68 रुपये में बिकेगा. वहीं पनीर और बाकी उत्पादों में भी…

Read More

Jamshedpur. कुड़मी आंदोलन खत्म होने के बाद रविवार को ट्रेनें पटरी पर लौट आयीं. इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली. कई स्टेशनों पर सन्नाटा के बाद चहल-पहल दिखी. चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है. मुंबई से हावड़ा जाने वाली ट्रेनें सामान्य मार्ग से चली. शनिवार को कई ट्रेनों के परिचालन को परिवर्तित किया गया था. रेलवे ने ट्रेनों के रैक की अनुपलब्धता होने के कारण रविवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था. 22 सितंबर को भी पुणे-हावड़ा दुरंतो, शालीमार समेत कुछ कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. ट्रेनों…

Read More

Ranchi.बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने से 26 सितंबर तक झारखंड में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी. पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम एवं अन्य जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी हो सकती है. विभाग ने कहा कि अगले तीन दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है.…

Read More

Dubai. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पीटा दिया. यह एशिया कप में एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार है जब भारत ने पाकिस्तान को हराया है. रविवार को आए अभिषेक शर्मा के तूफान में पाकिस्तानी गेंदबाज उड़ गए. उन्होंने पहली ही गेंद से जो प्रहार करना शुरू किया, आउट होन से पहले वही करते रहे. अभिषेक ने 74 रनों की पारी खेली. अभिषेक की पारी के दम पर भारत ने 7 गेंद रहते ही 172 के लक्ष्य को हासिल किया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया…

Read More