Author: News Desk

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा सदर अस्पताल से 16 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई. मृतका का नाम मिनी बिरूवा बताया गया है. जानकारी के अनुसार, रविवार को अचानक तबीयत खराब होने पर मिनी को सदर अस्पताल लाया गया था. लेकिन, अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने के कारण उसे जमीन पर ही लेटाकर इलाज किया जा रहा था. परिजनों का कहना है कि इसी दौरान मिनी की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने बैंक खाते का KYC अपडेट कराने के नाम पर एक ग्राहक से 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली. घटना के शिकार परमानंद नगर निवासी तरूण कुमार हैं, जिनका खाता सबीआई बैंक में है. मिली जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर की शाम तरूण कुमार को एक कॉल आया. कॉल करने वाला खुद को बैंक अधिकारी बता रहा था और उसने कहा कि खाते का KYC नहीं कराने पर खाता बंद हो जाएगा. बदमाश ने विश्वास जीतकर तरूण से OTP हासिल कर लिया और खाते से 1.25 लाख रुपये निकाल…

Read More

Jamshedpur : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत राजबांध गांव में रविवार को 20 वर्षीय नीलिमा महतो ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. मृतका के छोटे भाई रंजन महतो ने बताया कि बहन ने तालाब जाकर नहाने के लिए कहा था. रंजन के तालाब जाने के दौरान ही नीलिमा ने यह कदम उठा लिया. सबसे पहले गांव की एक बच्ची ने युवती को फंदे पर झूलते देखा और शोर मचाया. ग्रामीणों ने नीलिमा…

Read More

एक साल में 11 टेंडर एक ही परिवार की कंपनियों को दिए गए. कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्डए एक ही डायरेक्टर  RANCHI : प्रदेश भाजपा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर दस्तावेजों और ठोस तथ्यों के आधार पर दावा किया कि मंत्री के संरक्षण में स्वास्थ्य विभाग में भारी टेंडर घोटाला हुआ है. टेंडर वितरण में धर्म और समुदाय के नाम पर खुला पक्षपात किया गया है. अजय साह ने कहा कि रांची, दुमका, जामताड़ा,…

Read More

Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों से खेल के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है. बताया जाता है कि हर साल नामांकन के दौरान प्रत्येक छात्र से 50 रुपए का खेल शुल्क लिया जाता है, लेकिन इसके बदले में छात्रों को कोई भी सुविधा नहीं दी जाती. इस संबंध में जिला छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने आरोप लगाया है कि खेल शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा है, जो छात्रों में टीम भावना और अनुशासन विकसित करता है. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे सिर्फ कमाई का जरिया बना लिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि हजारों…

Read More

Giridih : गिरिडीह शहर के गांधी चौक के पास बीते देर शाम नाले में बहा करीब दो साल के मासूम अंकुश ठाकुर की बॉडी मिली है. उसका बेजान शरीर 16 घंटे के बाद शहर से लगभग दो किलोमीटर दूर रानी सती तालाब से बरामद हुआ है. बच्चा नाले में बह कर तालाब तक पहुंच गया था. शव को पुलिस प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गिरिडीह लाया है. वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सदर अस्पताल के पास हजारों की संख्या में भीड़ लग गई है बच्चे को देखने के लिए. वहीं परिजनों का रो-रो…

Read More

Ramgarh. रामगढ़ रांची एनएच 33 पर चुट्टूपालू घाटी में रविवार को यात्री बस पलट गई. इस हादसे में एक बाइक सवार की जान बाल बाल बची. इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग का दोनों लेन जाम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पलटी हुई बस को हटाने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार झारखंड पर्यटन नामक बस( बीआर 09 पीआर 7720) घाटी में ही ब्रेकडाउन हो गया था. इस वजह से बस पर सवार सभी यात्रियों को उतार कर, उस बस की मरम्मत की जा रही थी. इसी दौरान अचानक गाड़ी में लगा…

Read More

Jamshedpur. सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने बागबेड़ा निवासी मनोज उर्फ टिंकू तियू और धोनू हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक किशोर को लिखापढ़ी के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है. सुंदरनगर के नीलडीह गांव में लगुन के घर से दो मोबाइल और एक बाइक चोरी हुई थी. घटना की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची. गिरफ्तार मनोज से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने धोनू हांसदा और किशोर के…

Read More

jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बिष्टुपुर में नमो युवा रन का भव्य आयोजन किया गया 5 किलोमीटर लंबी इस दौड़ को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह दौड़ सैक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल से शुरू हुई और सीएच एरिया होते हुए साईं मंदिर तक गई वहां से वापस सैक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल आकर खत्म हुई. दौड़ में सैकड़ों युवाओं, छात्रों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर चंपई सोरेन ने कहा कि ऐसे…

Read More

Ranchi. राजधानी रांची में भीड़ ने थाने में तोड़फोड़ की और इस दौरान हुए हमले में थाना प्रभारी घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर शाम उस समय हुई जब सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत के बाद गुस्साई भीड़ पंडरा थाने में घुस गई. कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय ने कहा, एक सप्ताह पहले गुमला जिले का एक निवासी पंडरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और उसका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल…

Read More