New Delhi. रसोई में इस्तेमाल के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों से लेकर वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं सोमवार यानी 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती सोमवार यानी कल से ही लागू होने जा रही हैं. जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी दरें कम करने का फैसला किया है. घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी आम इस्तेमाल की चीजें और टीवी, एयर कंडीशनर (एसी), वॉशिंग मशीन जैसे महंगे उत्पाद भी सस्ते हो जाएंगे. जीएसटी में…
Author: News Desk
New Delhi. माल एवं सेवा कर कटौती के बाद टेलीविजन (टीवी) विनिर्माता कीमतों में 2,500 रुपये से 85,000 रुपये तक की कमी करने जा रहे हैं. इससे उपभोक्ताओं को जीएसटी में कटौती का पूरा लाभ मिल सकेगा. साथ ही टीवी विनिर्माताओं को सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है. खपत को बढ़ावा देने के प्रयास में, जीएसटी परिषद ने इस महीने की शुरुआत में 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती करने का फैसला किया था, जिससे टेलीविजन और एसी, वॉशिंग मशीन जैसे कई उत्पादों…
New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि, शाम को उनके संबोधन के विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उनका यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा. नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और इससे बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है. प्रधानमंत्री के संबोधन के विषय के बारे में मीडिया रिपोर्ट में कयास लगाया जा रहा है कि वे जीएसटी के रिफॉर्म पर बात कर सकते हैं. बता दें कि, देश में कल से जीएसटी…
Dubai. भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 में एक सप्ताह के अंदर लगातार दूसरी बार 21 सितंबर (आज) को भिड़ने के लिए तैयार हैं. भारत ने लीग स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीते थे, जबकि पाकिस्तान ने एक मुकाबला भारत के खिलाफ गंवाया था. पिछले रविवार को खेला गया मुकाबला काफी चर्चा में रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं ले रहा है. वहीं उसके खिलाड़ी काफी दबाव में है, उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए बोर्ड…
Jamshedpur. कुड़मी को आदिवासी का दर्जा देने की मांग पर चल रहे आंदोलन समाप्त होने के बाद हावड़ा मुंबई मार्ग में टाटानगर से राउरकेला के बीच ट्रेन परिचालन शुरू हो गया. रेल लाइन से लोगों को सुबह 6.50 बजे हटाने के बाद ट्रैक जांच 7:25 बजे संपन्न हुई और 7.40 बजे पहली मालगाड़ी रवाना हुई है. इधर, गालूडीह से जाम हटाने के बाद भी रात भर सिर्फ मालगाड़ियां चली, क्योंकि यात्री ट्रेनों को पहले ही रद्द कर दिया गया था. सीनी की लाइन से कुड़मी समाज के लोगों के हटने से पर चक्रधरपुर मंडल ने ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर…
Ranchi. रांची में एक राष्ट्रीयकृत बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक का शव शनिवार सुबह उनके आवास पर पंखे से लटका मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान ईश्वर चंद्र झा (37) के रूप में हुई है, जो सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर लेन में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. सुखदेव नगर थाने के प्रभारी अधिकारी केके साहू ने कहा कि घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई. हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) भेज दिया है. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. साहू ने…
New Delhi. अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली जीसीएमएमएफ ने शनिवार को घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित 700 से अधिक उत्पाद पैक की खुदरा कीमतों में कमी की.कंपनी ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का फैसला किया है. नयी कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने एक बयान में 700 से अधिक उत्पाद पैक की कीमत घटाने की घोषणा की, जिससे उसके ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलेगा. यह संशोधन 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा. जीसीएमएमएफ ने कहा, ”यह संशोधन…
New Delhi. देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने रूम एयर कंडीशनर (एसी) की कीमतों में 4,700 रुपये तक और डिशवॉशर की कीमतों में 8,000 रुपये तक की कटौती की है. यह नई कीमतें सोमवार (22 सितंबर) से लागू होंगी. कंपनियों को उम्मीद है कि इस हफ्ते शुरू हो रहे नवरात्रों और आने वाले त्योहारों के मौसम में उनकी बिक्री में दोगुनी बढ़ोतरी होगी. वोल्टास, डाइकिन, गोदरेज अप्लायंसेज, पैनासोनिक और हायर जैसी प्रमुख कंपनियों ने नई कीमतों की सूची जारी कर दी है, जो सोमवार, 22 सितंबर से लागू होगी. इसी तारीख से जीएसटी दरों में हुई कटौती भी प्रभाव में…
Jamshedpur. कुड़मी को आदिवासी समुदाय में शामिल करने एवं कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किए जाने की मांग को लेकर आहूत रेल टेका आंदोलन कोल्हान के सभी रेलवे स्टेशनों पर समाप्त हो चुका है. शनिवार देर रात बताया गया कि सरकार ने मांगों पर उचित कारवाई करने का आश्वासन दिया है. बहुत जल्द इस संबंध में समाज के लोगों के साथ केंद्र सरकार की वार्ता होगी. इससे पहले कुड़मी समुदाय के सदस्यों ने अपने रेल रोको आंदोलन के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस को शनिवार को रोक दिया, जिससे…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह के तहत शनिवार को जुबली पार्क में वॉकथॉन का आयोजन किया गया. वॉकथॉन के माध्यम से समाज के लोगों ने अग्रसेन जयंती के महत्व को समझा और सामाजिक एकता का संदेश दिया.यह आयोजन निश्चित रूप से समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इस वॉकथॉन ने समाज के लोगों को एकजुट किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया. महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम का नेतृत्व नेहा विदेसरिया और रुची विदेसरिया ने किया. विनोद शाह और अंकुर मोदी इसके संयोजक थे।…
