Author: News Desk

जमशेदपुर.  बागबेड़ा स्थित लाल बिल्डिंग शिव मंदिर प्रगाण में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने बैठक आयोजित कर रोड नंबर एक के परशुराम भवन की नयी गठित कमेटी पर कई आरोप लगाये. वक्ताओं ने कहा कि परशुराम भवन का व्यवसायीकरण हो रहा है. यहां घोटाला हो रहा है. उसे उजागर करना और हर बिंदु पर हिसाब लेना होगा. हृदयानंद तिवारी की अध्यक्षता वाली बैठक में परशुराम भवन को लेकर आंदोलन करने पर भी विचार हुआ. इसके बाद अध्यक्ष के विरोध में जुलूस भी निकाला गया. निर्णय लिया गया कि आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए अंतिम…

Read More

जमशेदपुर.  सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव में धार्मिक स्कूटनी के बाद सर्वसम्मति बन गयी. प्रधान पद के चार उम्मीदवार बलबीर सिंह, गुरदयाल सिंह, मनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह ने आपस में बैठक कर सहमति से सरदार बलबीर सिंह को प्रधान बनाने का लिखित समर्थन दिया. इस तरह तीन उम्मीदवारों ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पत्र देकर नाम वापस लेने की घोषणा की. धार्मिक समागम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने नियमानुसार बलवीर सिंह को प्रधान घोषित किया. सेंट्रल कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, महासचिव…

Read More

नई दिल्ली. एपल की हाल ही में iPhone 17 की सीरीज लॉन्च के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी सेल भी शुरू होने वाली है, जहां Apple iPhones पर बड़ा डिस्काउंट मिलने की बात है. सेल में iPhone 16 Pro और 16 Pro Max पर शानदार डिस्काउंट मिल सकता है. पिछले साल लॉन्च हुए इन दोनों डिवाइस पर Flipkart की Big Billion Days Sale में बड़ा ऑफर सामने आयेगा. iPhone 16 Pro को ₹70000 से कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा वहीं 16 Pro Max को ₹90000 से भी कम कीमत में खरीदने का अवसर होगा. Flipkart ने शानदार डील्स…

Read More

रांची. प्रारंभिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध झारखंड सरकार शीर्ष कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल नहीं करेगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग इसकी कोई पहल नहीं करेगा. विभाग का प्रयास होगा कि दो वर्षों में कम से कम दो शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य रूप से आयोजित की जा सके, ताकि इस अवधि में अधिक से अधिक प्रारंभिक शिक्षक यह पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण हो सकें. दरअसल, विभाग का यह मानना है कि कोर्ट में रिव्यू पिटीशन अक्सर टिकता नहीं है. इसलिए रिव्यू पिटीशन दाखिल करने से अधिक सुलभ…

Read More

Dumka: दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नानी और नतनी की हत्या की गई. एसपी पिताम्बर सिंह खेरवार ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के पीछे घरेलू विवाद था. आरोपी दामाद राजू सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, आमचूआ गांव में 70 वर्षीय सोना बास्की और उसकी नतनी सोना मुर्मू की हत्या कर दी गई. आरोपित राजू सोरेन घर जमाई था और अक्सर घरेलू मामलों में झगड़ा करता था. घटना वाले दिन राजू की पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी. घर में…

Read More

Ranchi : रांची के पंडरा ओपी में बीते शनिवार देर शाम हुए भयंकर बवाल में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार, महेश साव, दिनेश राय, कुणाल यादव, कुंदन कुमार यादव, अनमोल जायसवाल, मीणा देवी और प्रिया कुमारी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को एक सड़क हादसे में उत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान 20 सितंबर को उनकी मौत हो गई. इस खबर के फैलते ही इलाके के लोग गुस्से में आ गए. करीब 400-500 लोग मृतक का शव लेकर…

Read More

New Delhi : पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में ‘नेक्सट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स’ की शुरुआत की घोषणा की. उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कल से शुरू होने वाले नवरात्रि के पहले दिन से ‘GST बचत महोत्सव’ लागू होगा. पीएम मोदी ने कहा कि इस महोत्सव से हर वर्ग को फायदा होगा. गरीब, मध्यम वर्ग, नई मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार और व्यापारी सभी को इस सुधार से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि GST की नई व्यवस्था से लोगों की बचत बढ़ेगी और वे अपनी पसंद की चीजें आसानी से खरीद…

Read More

जमशेदपुर. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर के पास बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया. चिकन पॉइंट नामक दुकान और बगल की सैलून का ताला तोड़कर चोर करीब 18 हजार रुपये की चोरी कर ले गए. दुकानदारों ने बताया कि चोर इलाके का पहले से रेकी कर चुके थे. चिकन पॉइंट संचालक के अनुसार गल्ले में रखे 8 से 10 हजार रुपये नकद और कुछ सामान गायब है. उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार है जब उनकी दुकान में चोरी हुई है. वहीं सैलून मालिक ने कहा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और…

Read More

जमशेदपुर. शारदीय नवरात्र के पूर्व पूरे देश समेत जमशेदपुर में भी धूमधाम के साथ महाल्या आयोजित की जा रही है. रविवार को महालया के अवसर पर विशेष तौर पर देवी की आराधना की जा रही है. इसी दौरान जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई. जहां महालया गीत से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. सोमवार से जहां शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है. वहीं एक दिन पूर्व पूरे देश में महालया के अवसर पर देवी की आराधना की जा रही है. जहां लोग मां दुर्गा की आराधना कर उनके आगमन पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन करते हैं.…

Read More

जमशेदपुर.  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कॉन्वेंट स्कूल के पास शनिवार कि रात अर्श कुमार तिवारी पर बाइक सवार बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दिया1 कदमा शास्त्री नगर निवासी अर्श जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से आर्चरी अभ्यास कर लौट रहा था. तभी काशीडीह निवासी अनिकेत प्रसाद और निहाल खत्री ने उसे रोका और हाथापाई करने लगे. विवाद के दौरान अनिकेत ने चापड़ से वार कर अर्श को घायल कर दिया और दोनों आरोपी फरार हो गए. घायल किशोर को उसके दोस्तों और एक ऑटो चालक की मदद से तत्काल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने उसकी…

Read More