Author: News Desk

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कॉन्वेंट स्कूल के पास शनिवार रातअर्श कुमार तिवारी (16) पर बाइक सवार बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, कदमा के शास्त्री नगर निवासी अर्श जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से आर्चरी अभ्यास कर लौट रहा था. इसी दौरान काशीडीह निवासी अनिकेत प्रसाद और निहाल खत्री ने उसे रोककर हाथापाई शुरू कर दी. विवाद के बीच अनिकेत ने चापड़ से वार कर अर्श को घायल कर दिया और दोनों आरोपी फरार हो गए. घायल अर्श को उसके दोस्तों और एक ऑटो चालक की मदद से तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार देर रात रेस्क्यू 17 नाबालिग लड़कियों को टाटानगर जीआरपी ने शनिवार को करनडीह स्थित सेंटर भेज दिया. पुलिस ने बताया कि लड़कियों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और पुष्टि के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा.इन लड़कियों को ले जा रहे लोगों को छोड़ दिया गया है. पूछताछ में पता चला कि बच्चियों के पास कोई पहचान पत्र नहीं था और उनके साथ परिवार का कोई सदस्य भी नहीं था. विहिप का आरोप है कि एक व्यक्ति खुद को फादर बता रहा था, जो एक महिला सिस्टर के साथ इन बच्चों को…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने के बाद बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी. साकची में हावड़ा ब्रिज के पास एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे. इसके अलावा एक टेंपो भी उसकी चपेट में आ गया. टेंपो में सवारी बैठे थे. गनीमत थी कि बारिश होने के कारण मेन रोड पर वाहनों का मूवमेंट कम था. इस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हादसा के बाद स्थानीय लोग जुट गये. लोगों ने पेड़ की…

Read More

Newyork. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत एच1बी वीजा शुल्क को सालाना 100,000 अमेरिकी डॉलर (88 लाख रुपये) तक बढ़ा दिया जाएगा. ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. व्हाइट हाउस के स्टाफ सचिव विल शार्फ ने कहा कि एच1बी गैर-प्रवासी वीजा कार्यक्रम देश की वर्तमान आव्रजन प्रणाली में सबसे अधिक दुरुपयोग की जाने वाली वीजा प्रणालियों में से एक है. उन्होंने कहा कि इससे उन उच्च कुशल कामगारों को अमेरिका में आने की अनुमति दी जाती है जो…

Read More

जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में जमीन और फ्लैट देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने नसीम शेख को गिरफ्तार किया. आरोपी नसीम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कई लोगों से फर्जी वादों के जरिए करीब एक करोड़ रुपये वसूलने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने नसीम को जेल भेज दिया है. इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. मानगो की आयशा परवीन नामक महिला ने अर्बन लेडर बिल्डर के मालिक नसीम शेख और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आयशा परवीन…

Read More

Ranchi : रांची के पत्थर व्यवसायी मोहसिन खान को धमकी भरा फोन आया. फोन उग्रवादी संगठन PLFI के नाम पर आज दिन के दस बजे आया. सामने वाले ने कहा यादव जी बोल रहा हूं. आप व्यवसाय करते हैं, आपको संगठन को सहयोग करना होगा. अगर पैसा नहीं दिया तो आपका कारोबार बंद करवा देंगे और आपको जान से हाथ धोना पड़ेगा. मोहसिन खान रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में रहते हैं. मोहसिन खान ने बताया कि पहला कॉल 7209396436 नंबर से आया, जिसमें लगभग 17 सेकंड बात हुई और फिर कॉल कट गया. इसके बाद 8900209003 नंबर से कॉल…

Read More

Ranchi : हजारीबाग में अपराध जगत में कदम बढ़ा रहे कुख्यात उत्तम यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. हजारीबाग पुलिस की टीम ने चतरा जिले के सिमरिया थाना इलाके में मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया है. इससे पूर्व हजारीबाग पुलिस और कुख्यात उत्तम यादव के बीच मुठभेड़ हुआ था. इस दौरान उत्तम यादव को पुलिस की गोली लगी थी. मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मालूम हो कि कुछ दिन पहले उत्तम यादव ने अपना वीडियो जारी कर हजारीबाग और चतरा के कोयला कारोबारियों और अन्य व्यवसायियों…

Read More

Ranchi : रांची के पंडरा थाना में भयंकर बवाल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक शख्स का रोड एक्सिडेंट हो गया था. इलाज के दौरान अस्पातल में उसकी मौत हो गयी थी. उसकी मौत की फैली खबर के बाद आसपास के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया. लोग मुआवजे की मांग और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. मौके पर समझाने-बुझाने गयी पुलिस पर भी बरस पड़े. देखते ही देखते भीड़ थाना पहुंच गयी और वहां जमकर बवाल किया. तोड़फोड़ भी की गयी.

Read More

जमशेदपुर. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय टेक फेस्ट टेकरूट 3.0 का तीसरा और अंतिम दिन आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कार वितरण और प्रेरणादायी संबोधनों के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों ने तकनीक, नवाचार और सांस्कृतिक विविधता का शानदार संगम देखा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व महाप्रबंधक , एचएएल, बेंगलुरु, श्री अशुतोष कुमार सिन्हा और अल कबीर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. वारिस सरवार इमाम का मंच पर हार्दिक स्वागत किया गया. परंपरागत दीप प्रज्वलन के बाद स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष श्री शशि कांत…

Read More

जमशेदपुर. डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में भव्य आराधना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दुर्गापूजा का आह्वान हुआ. इस कार्यक्रम से पूरे कॉलेज परिसर में मां दुर्गा की भक्ति और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुवनेश्वर से आए डॉ. प्रशांत कुमार राउत, आर.एम.डी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य थे. उनके साथ विशिष्ट अतिथि श्री दिलीप मंगराज कोऑर्डिनेटर आइ.क्यू.ए.सी गाइड भी उड़ीसा से आए थे. डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट की संरक्षिका भानुमति नीलकंठन, जॉइंट चेयरपर्सन कमला सुब्रमन्यम प्रबंधन समिति की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, गवर्निंग बॉडी के सचिव सतीश सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. वे…

Read More