Ranchi : रांची के पंडरा थाना में भयंकर बवाल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक शख्स का रोड एक्सिडेंट हो गया था. इलाज के दौरान अस्पातल में उसकी मौत हो गयी थी. उसकी मौत की फैली खबर के बाद आसपास के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया. लोग मुआवजे की मांग और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. मौके पर समझाने-बुझाने गयी पुलिस पर भी बरस पड़े. देखते ही देखते भीड़ थाना पहुंच गयी और वहां जमकर बवाल किया. तोड़फोड़ भी की गयी.
Author: News Desk
जमशेदपुर. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय टेक फेस्ट टेकरूट 3.0 का तीसरा और अंतिम दिन आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कार वितरण और प्रेरणादायी संबोधनों के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों ने तकनीक, नवाचार और सांस्कृतिक विविधता का शानदार संगम देखा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व महाप्रबंधक , एचएएल, बेंगलुरु, श्री अशुतोष कुमार सिन्हा और अल कबीर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. वारिस सरवार इमाम का मंच पर हार्दिक स्वागत किया गया. परंपरागत दीप प्रज्वलन के बाद स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष श्री शशि कांत…
जमशेदपुर. डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में भव्य आराधना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दुर्गापूजा का आह्वान हुआ. इस कार्यक्रम से पूरे कॉलेज परिसर में मां दुर्गा की भक्ति और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुवनेश्वर से आए डॉ. प्रशांत कुमार राउत, आर.एम.डी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य थे. उनके साथ विशिष्ट अतिथि श्री दिलीप मंगराज कोऑर्डिनेटर आइ.क्यू.ए.सी गाइड भी उड़ीसा से आए थे. डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट की संरक्षिका भानुमति नीलकंठन, जॉइंट चेयरपर्सन कमला सुब्रमन्यम प्रबंधन समिति की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, गवर्निंग बॉडी के सचिव सतीश सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. वे…
जमशेदपुर. टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक बोनस पर आज प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हो गया.बारा सभागार में बोनस पर हस्ताक्षर प्रबन्धन की ओर एमडी जगजीत सिंह, सी.एच.आर.वो करण लखानी, जीएम अश्वनी कुमार, चीफ एच आर हेड संजय मजूमदार, डिविजनल मैनेजर एच आर प्रियंका, डिविजनल मैनेजर पुण्या श्लोक गुरु, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, महामंत्री त्रिदेव सिंह, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, सह सचिव राजेश कुमार, शशिभूषण मिश्रा, कोषाध्यक्ष रंजन मिश्रा, अमन सिंह, दिनेश कुमार, एस बी राणा, उपेंद्र राय, मनोज कुमार सिंह, अनीश झा, चंद्रभूषण सिंह, कौशलेश कुमार, सतीश मुखी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये. बोनस…
Jamshedpur : जमशेदपुर एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल को झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने वीमेंस यूनिवर्सिटी का सिंडिकेट सदस्य मनोनीत किया है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा ने इसे पूरे शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय बताया. उन्होंने कहा कि डॉ. मौसमी पॉल का लंबा अनुभव, उनकी नेतृत्व क्षमता और अकादमिक योगदान निश्चित रूप से वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. डॉ. झा के साथ-साथ कॉलेज के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस सम्मान के लिए डॉ. मौसमी पॉल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. डॉ. अशोक कुमार झा ने उन्हें सिंडिकेट…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला और उसका पति अपने भाई को छोड़ने रोलडीह गांव गए थे. भाई को छोड़ने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी पड़सा गांव के पास कुछ नाबालिग बदमाश युवकों ने उन्हें रोक लिया. आरोपियों ने पति को मारपीट कर भगा दिया और उसका मोबाइल छीन लिया. इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप किया. घटना की सूचना…
RANCHI : फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है. इसे लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. वहीं लोगों की सेहत को लेकर भी जिला प्रशासन गंभीर है. ऐसे में खाद्य पदार्थों का कारोबार करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. इतना ही नहीं दुकानों के बाहर लाइसेंस की कॉपी डिसप्ले पर लगानी होगी. जिससे कि ग्राहकों को ये आसानी से दिख सके. बता दें कि खाने में मिलावट पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की खाद्य मिलावट,…
Jamshedpur : DC के सख्त निर्देशों के बावजूद एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही कम नहीं हो रही है. शनिवार को उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई डॉक्टर और स्टाफ ड्यूटी से नदारद पाए गए. निरीक्षण के दौरान ईएनटी, आर्थो, शिशु रोग और डेंटल विभाग में डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन मेडिसिन, सर्जरी और गायनी विभाग में सीनियर डॉक्टर नहीं मिले. वहीं मनोरोग विभाग का ओपीडी बंद पाया गया. डॉ. मांझी ने अनुपस्थित डॉक्टरों की सूची अधीक्षक और प्राचार्य को कार्रवाई के लिए भेजने की बात कही और चेतावनी दी कि भविष्य में ड्यूटी से…
धनबाद. कोल इंडिया लिमिटेड को नया चेयरमैन मिल गया है. पब्लिक एंटरप्राइज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) ने 20 सितंबर को इंटरव्यू के बाद बी. साईराम के नाम की सिफारिश की है. वे मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद के रिटायर होने के बाद पदभार संभालेंगे. इस पद के लिए PESB ने बड़ा इंटरव्यू सेशन आयोजित किया. इसमें कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. इनमें कोल इंडिया, एनएमडीसी, नालको, इंडियन ऑयल, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और रेलवे समेत कई बड़ी कंपनियों के टॉप अधिकारी शामिल थे. बी. साईराम फिलहाल नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सीएमडी हैं. उनके लंबे अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता को…
Jamshedpur. टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस लिमिटेड ( पूर्व में जुस्को) के कर्मचारियों का बोनस समझौता शनिवार को हो गया. पिछले कई दिनों से प्रबंधन और यूनियन के बीच चली लगातार वार्ता के बाद सहमति बनी. कर्मचारियों के लिए बोनस और एलटीसी पर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ. कर्मचारियों को 15.64 प्रतिशत बोनस मिलेगा, जो सोमवार को उनके बैंक खातों में डाला जाएगा. ओल्ड ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 321156 रुपए और न्यूनतम 84405 रुपए और न्यू ग्रेड को अधिकतम 92367 रुपए और न्यूनतम 37037 रुपए मिलेगा. एलटीसी में 8200 रूपये की वृद्धि की गई है। अब…
