Author: News Desk

Chatra.चतरा जिले में शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद 24 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने पुरुष मित्र की चाकू से हमला करके हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लातेहार जिले के सासंग गांव का रहने वाला मोहम्मद मुंतजिर (34) बृहस्पतिवार शाम को चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव में अपनी महिला दोस्त शब्बू प्रवीन उर्फ नूरजहां से मिलने पहुंचा था. उन्होंने बताया कि उनके बीच शादी को लेकर झगड़ा हो गया और इसी बीच नूरजहां ने मुंतजिर पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि…

Read More

Jamshedpur. अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की मांग पर आदिवासी कुड़मी समाज ने शनिवार (आज) से अनिश्चितकालीन रेल टेका आंदोलन शुरू हो गया है. झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 100 स्टेशनों पर रेल परिचालन ठप कराने की तैयारी की गयी है. आंदोलन को लेकर रेलवे ने भी पूरी तैयारी की है. जो भी लोग रेल परिचालन में बाधा डालने आयेंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा ने रेल सहित सभी जिलों के एसपी को अलर्ट किया है. कोल्हान के तीनों जिलों में स्टेशन और रेल लाइन को चिह्नित किया गया है. यहां पर…

Read More

Jamshedpur. कुड़मी जाति को आदिवासी (एसटी) का दर्जा देने की मांग पर 20 सितंबर शनिवार को रेल रोको आंदोलन का असर कोल्हान के कई रेलवे स्टेशन पर रहेगा. चक्रधरपुर रेल मंडल में नौ स्टेशनों (गम्हरिया, सीनी, कांड्रा, बृजराजपुर, सोनुवा, मनोहरपुर, जराईकेला, भालुलता व बिसरा) पर कुड़मी आंदोलनकारी द्वारा लाइन जाम की जा सकती है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम में टाटानगर से खड़गपुर के बीच चाकुलिया, गालूडीह व कोकपाड़ा स्टेशन पर लाइन जाम की तैयारी है. चांडिल से पुरुलिया रेल मार्ग पर भी लाइन जाम होने की सूचना है. इससे हावड़ा-मुंबई, ओडिशा-दिल्ली, टाटानगर से बिहार व उत्तर प्रदेश मार्ग 40 से ज्यादा…

Read More

Jamshedpur. साकची के भीड़भाड़ वाले बाटा चौक पर शुक्रवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब चिरंजीलाल एंड संस के मालिक विशाल अग्रवाल पर उनके ही पूर्व कर्मचारी ने चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अग्रवाल को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान परसुडीह निवासी सम्राट सुभाजित रॉय के रूप में हुई है. वह पहले इसी दुकान में काम करता था, लेकिन कुछ दिन पहले मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. शुक्रवार को सम्राट अचानक दुकान पर पहुंचा और अपने बकाए…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात को उस वक्त हंगामा हो गया, जब साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से नाबालिग लड़कियों को धर्मांतरण के लिए ले जाते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पकड़ लिया. इन लड़कियों को ले जा रहे तीन लड़कों को भी पकड़ा गया. दो लड़के वहां से भागने में कामयाब रहे. बताया जाता है कि उन लोगों को बचाने के लिए जमशेदपुर के तीन फादर भी टाटानगर जीआरपी थाना पहुंचे और लड़कियों और लड़कों को छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद वे लोग वहां से भाग निकले. हिंदूवादी नेता…

Read More

Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. हुरलंग के पास बने दो फ्लैटों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया, जिससे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सका. जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई का कारण एक शिकायत थी. शैलेश कुमार ने बताया कि उनके पिता ने सेफ्टी टैंक के ऊपर घर बना लिया था, जिसके कारण सेफ्टी टैंक टूट गया था. जब वह इसकी शिकायत लेकर थाना पहुंचे, तो थाना प्रभारी ने उन्हें एसडीओ के पास जाने की सलाह दी. एसडीओ ने मामले की जांच-पड़ताल की…

Read More

Jamshedpur. दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को साकची थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने की, बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए, जिसके बाद दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. यह तय किया गया कि प्रतिमा विसर्जन के दिन सभी शांति समिति के सदस्य साकची बड़ा गोलचक्कर के पास इकट्ठा होंगे और मानगो के स्वर्णरेखा घाट पर मूर्ति विसर्जन तक प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे. बैठक में विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स गेट के साउथ गेट के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब बुलेट में आग लग गयी. घटना में बुलेट सवार युवक कुंदन कुमार जख्मी हो गया। उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में दाखिल कराया है. घटना शुक्रवार देर रात नौ बजे की है. युवक गोविंदपुर थाना क्षेत्र विवेक नगर का रहने वाला है. टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बुलेट सवार गिर गया था. वाहन को उठाने के दौरान वह जख्मी हो गया. इस दौरान वाहन में आग लग गई. सूचना पर टाटा मोटर्स कंपनी के अग्निशमन विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल कर्मी…

Read More

Jamshedpur.रेल मंत्री जी! टाटानगर स्टेशन में ‘रेलवे की प्रतिष्ठा सरेआम तार-तार हो रही है. जिम्मेदार मौन हैं. यहां पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी के आगे यात्री बेबस और दहशत में हैं. एक बार फिर टाटानगर स्टेशन की पार्किंग एक बार फिर विवादों में है. शुक्रवार रात पार्किंग कर्मचारियों ने पटना जाने वाले यात्री को न सिर्फ हॉकी स्टिक से पीटकर घायल कर दिया, बल्कि टाटानगर रेल थाने में उसे जान से मारने की भी धमकी तक दे डाली इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं घायल यात्री की पहचान बिहार निवासी…

Read More

जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में आए नागरिकों की समस्याओं को सुना . इस दौरान पेंशन, कचड़ा निस्तारण, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, भूमि विवाद, पेयजल समस्या, सरना स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने, पारिवारिक विवाद, दुकान आवंटन, चौकीदार के रिक्त पदों पर बहाली, चेंगजोड़ा के विस्थापितों का पुनर्वास, घर खाली कराने सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी शिकायतों/ सुझावों/मांगो को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए . उन्होंने…

Read More