Author: News Desk

जमशेदपुर. गोलमुरी और कपाली थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधी मो. साहिल उर्फ राजा (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं उसके पास से देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद किया है. एसपी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. उन्होंने बताया कि साहिल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. छापेमारी के लिए टेल्को और गोलमुरी थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें साहिल गोलमुरी गड्डा स्कूल के पास अपराध करने के लिए आया हुआ था. उसे गोलमुरी से गिरफ्तार किया गया. वहीं उसके निशानदेही पर टेल्को के…

Read More

Ranchi : आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर 2025 को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन की घोषणा की गई है. इस पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. कोर्ट ने साफ कहा है कि आंदोलन के दौरान किसी भी हालत में कानून-व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए और न ही नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होना चाहिए. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि रेल और सड़क अवरोध से चिकित्सा सेवाएं, आपात सुविधाएं, जरूरी सामान की आपूर्ति और आम जनता का जीवन प्रभावित नहीं होना चाहिए. इधर, कुड़मी…

Read More

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित आवासीय कार्यालय में अहम बैठक की. इसमें जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू और झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए. माना जा रहा है कि उपचुनाव के लिए पार्टी सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाएगी. मुख्यमंत्री ने विधायकों और संगठन पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं और उपचुनाव में पूरी ताकत लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्य लोको निरीक्षकों (सीएलआई) को सेवानिवृत्ति लाभ गणना के लिए 55 प्रतिशत वेतन तत्व का लाभ देने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर लगाई गई रोक के संबंध में रेलवे बोर्ड ने अपने सभी मंडलों को परामर्श जारी किया है. बोर्ड ने 16 सितंबर को लिखे एक पत्र में कहा कि यह पहला मामला है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा आदेश पारित किया है. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 18 मार्च, 2025 को अपना फैसला सुनाया था यह मुद्दा लोको पायलट और सहायक लोको पायलट जैसे ‘रनिंग क्रू’ को प्रशिक्षण और निगरानी प्रदान करने वाले…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने अनधिकृत निर्माण, नक्शा विचलन और अतिक्रमण मामले में जमशेदपुर अक्षेस को चार सप्ताह के भीतर एक नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया गया है.मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने यह आदेश दिया. प्रतिवादी-जेएनएसी को निर्देश दिया गया है कि वह अतिक्रमणकारियों और उन भवन स्वामियों के विरुद्ध उठाए गए कदमों के संबंध में आज से चार सप्ताह की अवधि के भीतर एक नया हलफनामा दाखिल करे, जिन्होंने अनधिकृत निर्माण किया है. हलफनामा सारणीबद्ध रूप में दाखिल किया जाए. इसके अतिरिक्त, जेएनएसी उन भवनों का विवरण भी प्रस्तुत करे, जिन्हें…

Read More

Chakulia. चाकुलिया थाना में शुक्रवार को दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन शांति समिति के सदस्य रवींद्र नाथ मिश्रा ने किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने पूजा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए कई अहम निर्देश दिए. उन्होंने चाकुलिया की सभी पूजा कमेटियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा, ताकि प्रशासन और कमेटी दोनों को सहूलियत हो। उन्होंने महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाने का निर्देश दिया और सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए शांति व भाईचारे के साथ पूजा…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित जीटी रोड पर कोनहरा खुर्द में गुरुवार की देर रात ट्रेलर और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई. हादसे में ट्रेलर में फंसे एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई. बरकट्ठा थाना प्रभारी ने बतशुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बरही निवासी पंकज सिंदूरिया के रूप में की गयी है. हादसे के बाद हाइवा सवार ड्राइवर और खलासी भाग निकले. हादसे के बाद यातायात कई घंटों तक बाधित रहा. आग की लपटें इतनी भीषण थी कि लोग उसके नजदीक…

Read More

Gumla. गुमला जिले में स्थित एक बाल सुधार गृह (रिमांड होम) से दो किशोर फरार हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी चादरों की मदद से लगभग 30 फीट ऊंची दीवार फांद कर फरार हो गए. गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हैरिस बिन जमान ने बताया कि दोनों किशोरों को इस सप्ताह की शुरुआत में एक मामूली अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर सुधार गृह लाया गया था. वे बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि के आसपास दीवार फांदकर फरार हो गए. एसपी ने कहा, हमने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और फरार किशोरों की पहचान कर ली गई है. उन्हें जल्द…

Read More

Chakardharpur. रेलवे में आठवां वेतन आयोग का शीघ्र गठन और गजट नोटिफिकेशन जारी करने, मजदूर विरोधी 4 लेबल कोड रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकरदक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की ओर से पूरे देश भर 19 सितंबर को किए गए धरना प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एम के सिंह और एआईआरएफ के जोनल कार्यकारी सदस्य शिवजी शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया. सुबह साढ़े 11 बजे से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन भवन के सामने धरना में मुख्य रूप से ए आईआरएफ के जोनल कार्यकारी सदस्य शिवजी शर्मा मंडल…

Read More

Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में यूरेनियम की बहुतायत है और परमाणु हथियारों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है. यहां आयोजित ‘डिफेन्स ईस्ट टेक’ प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार है. सोरेन ने कहा, झारखंड यूरेनियम से समृद्ध है और परमाणु हथियार निर्माण में योगदान दे सकता है। राज्य सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार है. परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए यूरेनियम…

Read More