Author: News Desk

जमशेदपुर.  साकची थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से छिनी गई सोने की चैन और काले रंग की बुलेट बाइक बरामद की है. इसकी जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि बीते 15 सितंबर को वादिनी स्वर्णली कुमारी ने आरोप लगाया था कि काले रंग की बुलेट बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसके गले से सोने की चैन झपटकर भाग गए. मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बिरसानगर में पीएम आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन दो टॉवर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा स्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की. इस योजना के तहत निर्माणाधीन दो टॉवरों में लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. उपायुक्त ने संवेदकों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष कार्य पूर्ण किया जाए ताकि लाभुकों को शीघ्र ही आवास उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि यह परियोजना…

Read More

सरायकेला: माकपा जिला कमिटी के वरिष्ठ सदस्य और सीटू राज्य उपाध्यक्ष सह कोल्हान अध्यक्ष कामरेड के.के. त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे संगठन में शोक की लहर फैल गई.कामरेड त्रिपाठी का पूरा जीवन मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा. “कौन बनाता हिंदुस्तान, देश का मजदूर-किसान” उनका प्रमुख नारा था. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी. कानून रद्द होने पर उन्होंने साथियों से खुशी भी साझा की थी.माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य और झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के सीपी क्लब के पास रहने वाले झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-6 के जवान आलोक कुमार (37) की बुधवार देर रात हादसे में मौत हो गई. रात करीब 8.45 बजे आलोक घर में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जोर से गिर पड़े.गिरने से उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे और तुरंत उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.परिजनों के अनुसार आलोक पूरी तरह स्वस्थ थे और सामान्य दिनचर्या…

Read More

Saraikela : सरायकेला खरसावां जिले के आमदा थाना क्षेत्र के कृष्णापुर पंचायत स्थित गोलमायसाई में बुधवार देर रात भीगे कच्चे मकान की दीवार गिरने से तीन वर्षीय मासूम श्रद्धा नापित की मौत हो गई. हादसे के समय बच्ची अपनी मां पूजा नापित के साथ सो रही थी, जबकि पिता आनंद नापित अपने बहन के घर गए हुए थे. रात लगभग एक बजे दीवार अचानक गिर गई और बच्ची उसके नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मां बाल-बाल बच गई. घटना की सूचना मिलते ही आमदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को…

Read More

Palamu : नावाबाजार थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से अवैध वसूली करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद पलामू SP रीष्मा रमेशन ने कड़ा कदम उठाया है. वीडियो की जांच के बाद नावाबाजार थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) राजेश बैठा को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही, थाने में तैनात सभी सशस्त्र बलों को पुलिस लाइन भेजकर उनके स्थान पर नए जवानों की तैनाती का निर्देश दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को एक वायरल वीडियो SP को व्हाट्सएप (Whatsapp) के जरिए मिला, जिसमें नावाबाजार थाना की गश्ती टीम के ASI राजेश बैठा…

Read More

Patna : बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार स्नातक (ग्रेजुएट) युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. अब कला, विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त 20 से 25 वर्ष की उम्र के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह सहायता अधिकतम दो वर्षों तक दी जाएगी. इस संबंध में जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा की. सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट में लिखा, “नवंबर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना हमारी प्राथमिकता रही…

Read More

New Delhi. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने और डॉलर में मजबूती के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने के कारण बृहस्पतिवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत 612 रुपये घटकर 1,09,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 612 रुपये या 0.56 प्रतिशत घटकर 1,09,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई. दिसंबर डिलीवरी के लिए इस कीमती धातु का वायदा भाव 604 रुपये या 0.48 प्रतिशत गिरकर 1,26,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. अगले साल…

Read More

New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय कानून के उल्लंघन के आरोप में बी सी जिंदल समूह की कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद में स्थित समूह के निदेशकों और अधिकारियों के कम से कम 13 परिसरों की तलाशी ली जा रही है. सूत्रों ने बताया कि ईडी कंपनी की शाखाओं जैसे जिंदल इंडिया थर्मल पावर लिमिटेड और जिंदल इंडिया पावरटेक लिमिटेड, द्वारा विदेशी निवेश और अपनी विदेशी संस्थाओं में धन जमा करने के लिए संदिग्ध फेमा उल्लंघनों की जांच…

Read More

Chaibasa. चाईबासा में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. यहां कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलानुशासक पद पर स्थापित डॉ राजेन्द्र भारती ने मुफस्सिल थाना में धोखाधड़ी से 1.75 लाख रूपए ठगी करने का मामला दर्ज कराया है. मामला उषा परिहार और हसीना ओरांग समेत अन्य को आरोपी बनाया है. दर्ज मामले में बताया गया है कि 10 अक्टूबर को उसके पास दिन के लगभग 12 बजे एक फोन आया. फोन करने वाले की आवाज उसके मित्र प्रो, संजीव कुमार शर्मा से मिल रही थी. फोन करने वाले ने उसे कहा कि मैं एक नम्बर भेज रहा हूं, उस में कुछ…

Read More