Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»बिहार : चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, बेरोजगार ग्रेजुएट को हर माह मिलेंगे 1000 रुपये
    Bihar

    बिहार : चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, बेरोजगार ग्रेजुएट को हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna : बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार स्नातक (ग्रेजुएट) युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. अब कला, विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त 20 से 25 वर्ष की उम्र के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह सहायता अधिकतम दो वर्षों तक दी जाएगी. इस संबंध में जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा की.

    सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट में लिखा, “नवंबर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना हमारी प्राथमिकता रही है.” उन्होंने बताया कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं. इसके लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों में नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं और युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.

    मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का दायरा बढ़ाया गया है. पहले यह योजना केवल इंटरमीडिएट (12वीं) पास युवाओं के लिए थी, अब इसे स्नातक (ग्रेजुएट) पास युवाओं के लिए भी लागू किया गया है.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    योजना में इन लोगों को मिलेगा लाभ 

    • जिन्होंने कला, विज्ञान या वाणिज्य में स्नातक किया हो
    • जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो
    • जो कहीं पढ़ाई नहीं कर रहे हों
    • और जो सरकारी, निजी या स्वयं के रोजगार में संलग्न न हों

    सहायता भत्ता का उद्देश्य

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि युवा इस सहायता का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने में करेंगे. इससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी और वे भविष्य में आत्मनिर्भर और दक्ष बन सकेंगे.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का मकसद है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलें और वे राज्य और देश के विकास में योगदान दे सकें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar BIHAR HOT NEWS Bihar news Bihar: Big decision of the government before the elections unemployed graduates will get Rs 1000 every month. बिहार और आसपास की खबरें बिहार की खबर बिहार की राजनीति बिहार न्यूज बिहार समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group