Author: News Desk

Khunti. खूंटी जिले में एक बुजुर्ग महिला की सोते समय कथित तौर पर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को सैको थाना क्षेत्र के गुडबुरू गांव में घटी. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया, ‘इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान लुखी देवी (69) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि विधवा महिला लुखी देवी के साथ उसकी शादीशुदा बेटी अपने पति के साथ रह रही थी. एसडीपीओ ने बताया कि घर से एक कुल्हाड़ी, एक कुदाल और…

Read More

जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को दबोचा है, जो ठगी के साथ फर्जी आईडी पर खरीदे गए सिम कार्ड का भी बड़ा सप्लायर था. यह शातिर फ्लाइट से असम पहुंचता था और वहां से ट्रेन के जरिए सिम कार्ड लेकर जामताड़ा लौटता था. फिर वहां से लाए गए फर्जी आईडी के सिम को 1500 से 2500 रुपये में प्रति सिम के हिसाब से साइबर ठगों को बेचता था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शातिर जामताड़ा समेत गिरिडीह, देवघर और झारखंड से सटे बिहार के कई सीमावर्ती जिलों के…

Read More

रांची. हटिया आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी तथा फ्लाइंग टीम ने रांची स्टेशन पर 15027 (मौर्य एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आते ही उसकी जांच की. जांच के दौरान कोच संख्या बी 1 में दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में सोते पाए गए. पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अभिषेक सिंह, उम्र 31 वर्ष, पुत्र बिरेन्द्र सिंह, निवासी बेलुवार, थाना बक्सर, बिहार और गोविंद कुमार, उम्र 33 वर्ष, पुत्र बिरेन्द्र बिन, निवासी बेलुवार, थाना बक्सर, बिहार बताया. दोनों ने स्वीकार किया कि उनकी ट्रॉली बैग में भूरे प्लास्टिक में लिपटा गांजा रखा है. तुरंत उन्हें ट्रेन से उतार कर प्लेटफार्म पर लाया गया.…

Read More

चक्रधरपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान 21 वर्षीय राज दोंगो के रूप में हुई है, जो चक्रधरपुर के सानगीसाई टोला मुड़ियादल का रहने वाला है. नाबालिग छात्रा से पहले से ही उसकी जान पहचान थी. शनिवार को नाबालिग अपने गांव गोइलकेरा जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे चक्रधरपुर में रोक कर अपने झांसे में ले चक्रधरपुर ले गया. बातचीत करने के बाद उसने भरोसा दिलाया कि वह इसे गोइलकेरा ले जाकर छोड़ देगा. उसके बाद आरोपी नाबालिग…

Read More

JAMMU. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यानी की 22 दिन के बाद मां वैष्णो देवी ने अपने भक्तों को दर्शन दे दिए. जिसको लेकर श्रद्धालुओं की खुशी चेहरे पर साफ देखने को मिल रही थी. इतना ही नहीं यात्रा मार्ग पर जय माता दी के नारे भी गुंज रहे थी. 22 दिनों के लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर सभी सुविधाएं शुरू हो गई, जिनमें घोड़ा, पिट्टू, पालकी के साथ ही बैटरी कार सेवा और रोपवे केवल कार सेवा आदि प्रमुख है. हालांकि, पहले दिन हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही क्योंकि किसी भी श्रद्धालुओं…

Read More

Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ इलाकों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. बुधवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री रहा. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में राज्य के उत्तर-पूर्वी और उत्तरी-मध्य…

Read More

DEHRADUN : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं. देहरादून के बाद अब चमोली जिले में भी बीती देर रात भारी तबाही देखने को मिली. नंदानगर क्षेत्र के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा गांवों में रात करीब 2:30 बजे बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार मलबा आने से करीब 12 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. अकेले कुंतरी लंगाफली वार्ड में 6 मकान मलबे में दब गए. हादसे के बाद 8 लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि 2…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में विश्वविद्यालय के NSS विंग व ABTYP के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 का आयोजन किया गया. माननीय कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन और प्रयास से हुए इस शिविर में लगभग बीस यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. छात्राओं, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस आयोजन को सफल बनाने में NSS कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, NSS ऑफिसर डॉ. डी. पुष्पलता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल और NSS छात्राओं का योगदान महत्वपूर्ण रहा. सभी ने मिलकर समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाया.

Read More

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 कान्दरबेड़ा पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के पास बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आदित्यपुर निवासी विशाल कुमार सिंह (41) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी पवन और सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार विशाल कुमार सिंह, जो पेशे से स्कूल वैन चालक थे और आदित्यपुर 2 रोड नंबर 12 में रहते थे, अपने साथियों पवन और सुमन के साथ स्कूटी से एनएच-33 की ओर जा रहे थे. कान्दरबेड़ा चौक क्रॉस करते समय अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर के एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में टेल्को पुलिस ने मंडल बस्ती डीएमसी के पास हथियार के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग का थैला लेकर संदिग्ध हालत में मंडल बस्ती डीएमसी के पास खड़ा है. गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. आरक्षी सम्श तबरेज खुर्शीद ने पीछा कर उसे दबोच लिया.गिरफ्तार युवक की पहचान कन्हैया लाल (45), निवासी ईस्ट प्लान बस्ती, लाइन नंबर 07, पंजाबी लाइन, थाना बर्मामाईस, जिला पूर्वी सिंहभूम…

Read More