Jamshedpur: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना झील में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ. कारपेंटर का काम करने वाले 10 दोस्त झील घूमने पहुंचे थे. इनमें से 6 युवक नहाने के लिए पानी में उतरे. गिरिडीह निवासी 21 वर्षीय कृष्णा राणा सबसे आख़िर में झील में उतरा और कुछ ही देर बाद डूबने लगा. साथियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने से नाकाम रहे. घबराकर सभी बाहर निकले और तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद राहत-बचाव शुरू करने के बजाय केवल औपचारिक पूछताछ में…
Author: News Desk
Ranchi : रांची के सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का राज्यस्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस विशेष मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण को समर्पित था, जिसे पूरे राज्य में व्यापक रूप से मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाला एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि…
Patna : पटना हाईकोर्ट ने बुधवार यानी 17 सितंबर 2025 को बिहार कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए PM मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन के AI जनरेटेड वीडियो को हटाने का आदेश दिया. कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, मेटा, गूगल, एक्स (ट्विटर) और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा और सभी प्लेटफॉर्म से इस तरह की सामग्री हटाने का निर्देश दिया. बिहार कांग्रेस ने 11 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर 36 सेकंड का एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया था. इसमें PM मोदी…
Gumla. गुमला जिले में एक एसयूवी एवं ऑटोरिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में ढाई साल का एक बच्चा भी शामिल है. डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ जब जैरागी बाजार से सवारियों को लेकर लौट रहा एक ऑटोरिक्शा महुआडांड़-जैरागी मुख्य मार्ग पर अनवरटोल गार्डन के पास लातेहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) से टकरा गया. कुमार ने बताया कि टक्कर के कारण ऑटोरिक्शा पलट गया और हुंडरू नागेसिया (65) और बिट्टू…
Jamshedpur. बागबेड़ा में हरहरगुट्टू स्थित एक गैरेज में भीषण आग लग गई. घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है. देखते ही देखते आग ने पूरे गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया. गैरेज मालिक संतोष कुमार आग बुझाने की कोशिश में झुलस गया. उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा पूजा के बाद गैरेज मालिक ने जलते हुए दीए को छोड़कर दुकान बंद की और घर चला गया. बताया जा रहा है कि उसी दीए से आग की चिंगारी उठी और…
Ranchi. झारखंड के बड़े कारोबारी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. यह रंगदारी दुबई में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा मांगी गई है. प्रिंस खान दुबई से अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है. मामले को लेकर व्यवसायी ने रांची के लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. साथ ही सुरक्षा की मांग भी की है. व्यवसायी ने अपने एफआईआर में बताया कि प्रिंस खान ने व्हाट्सएप कॉल, मैसेज और वीडियो के माध्यम से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. भुगतान नहीं करने पर व्यवसायी एवं उनके पुत्र की हत्या करने की धमकी…
Jamshedpur. टाटानगर समेत दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के स्टेशनों पर बुधवार से स्वच्छता कार्यक्रम शुरू हो गया, जो गांधी जयंती तक चलेगा. स्वच्छता अभियान के उद्घाटन अवसर पर स्टेशन निदेशक सुनील कुमार के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ ली. रेलवे बोर्ड के आदेश पर श्रमदान से स्टेशन परिसर की सफाई और पौधारोपण किया जाएगा। इसमें रेलवे हेल्थ, मैकेनिकल और वाणिज्य विभाग के कर्मचारी भाग लेंगे. स्वच्छता अभियान के दौरान यात्रियों को जागरूक करने के लिए स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक का का आयोजन करने के साथ ही साफ सफाई को लेकर घोषणा होगी.
Ranchi.झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर नामक एक छोटे से कस्बे में हुआ था. राज्यपाल ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें. राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए आपकी समर्पित सेवा अनुकरणीय और प्रेरणादायी है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
Jamshedpur. स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर उन्होंने मंदिरों और पूजा पंडालों से पुष्प कचरा संग्रहण हेतु आठ विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे अवसरों पर बड़ी मात्रा में पुष्प कचरा निकलता है, जिसका वैज्ञानिक प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है. वहीं, उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि संग्रहित पुष्प कचरे का उपयोग खाद और पुनर्चक्रण योग्य संसाधनों में किया जाएगा, जिससे शहर…
Chaibasa.चाईबासा के हरिगुटू स्थित आदिवासी हो समाज महासभा कला संस्कृति भवन में मंगलवार को बैठक हुई. कोल्हान आदिवासी एकता मंच के बैनर तले हुई बैठक में कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग का विरोध किया गया. बैठक की अध्यक्षता बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डीएन चांपिया ने की. आदिवासी समाज ने कहा कि कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल नहीं होने देंगे. इसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा. इसका समर्थन करने वाले कोल्हान के जन प्रतिनिधियों को घेराव कर प्रदर्शन करेंगे. चेतावनी के तौर पर आदिवासी समाज 19 सितंबर को कोल्हान में बाइक रैली निकाल कर…
