Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी और टीएसजेडएस वर्कर्स यूनियन के बीचमंगलवार को बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. समझौते के अनुसार, सभी पात्र कर्मचारियों को वर्ष 2024–2025 के लिए परफॉर्मेंस रिवॉर्ड मिलेगा. बोनस के रूप में कर्मचारियों को न्यूनतम ₹12,200 और अधिकतम सीमा: ₹20,250 मिलेंगे. प्रबंधन की ओर से प्रणय सिन्हा, विकास कुमार, डॉ. नईम अख्तर और डॉ. एम. पॉलित ने हस्ताक्षर किए. वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय सहित कई पदाधिकारियों ने इस पर सहमति जताई. कुल मिलाकर ₹4.37 लाख की राशि 21 कर्मचारियों में वितरित की जाएगी, जो आगामी दो से तीन दिनों में उनके खातों…
Author: News Desk
Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो के जाकिरनगर ओवैस करनी मस्जिद के पास कपाली नाला पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से लगभग एक करोड रुपये की लागत से किया जाएगा. लंबे समय से स्थानीय लोग इस पुल की मांग कर रहे थे. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इस पुल के बन जाने के बाद मानगो और कपाली में आवागमन सुगम हो सकेगा. यह पुल पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो और सरायकेला खरसावां जिले के कपाली को जोड़ेगा. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि…
Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र के एनएमएल कॉलोनी गेट के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीन लिया पीड़िता की पहचान टेल्को निवासी रूपाली के रूप में हुई है. रूपाली अपने पति के साथ निजी काम से साकची से लौट रही थीं. इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश बाइक से आए और जबरन उनका बैग छीनकर फरार हो गए. बैग में मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई जरूरी दस्तावेज़ मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके का मुआयना किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ…
Jamshedpur. टेल्को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां मनीफीट टीओपी के पास छापेमारी कर एक अपराधी को हथियार के साथ धर दबोचा. उसके पास से एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की गई. गिरफ्तार अपराधी की पहचान बर्मामाइंस इस्टप्लांट बस्ती निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, उसके पास अवैध हथियार होने की सूचना पहले से मिली थी. इसी आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है.फिलहाल पुलिस कन्हैया लाल के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड…
Ranchi.झारखंड चैंबर चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. शनिवार को चैंबर की 61वीं वार्षिक आमसभा होगी। दूसरे दिन 21 सितंबर को स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल, डंगराटोली में मतदान किया जाएगा. चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा, बिकास सिंह और चुनाव समिति सदस्य ललित केडिया ने पत्रकारो को बताया कि शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा. इसके बाद वोटो की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. पवन शर्मा ने बताया कि चैंबर भवन में आमसभा दिन के दस बजे से शुरू होगी.…
जमशेदपुर: पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में टेल्को रीक्रिएशन क्लब में सोमवार को स्वर्गीय गीता नंदी की पुण्य स्मृति में एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन हुआ. शिविर की शुरुआत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय गीता नंदी पतंजलि योग समिति की कर्मठ कार्यकर्ता थीं. वह महिला पतंजलि योग समिति की पूर्व जिला संगठन मंत्री भी रहीं. गंभीर किडनी रोग से लंबे समय तक संघर्ष करने के बावजूद वे हमेशा मुस्कुराते हुए समाज की सेवा में लगी रहती थीं. उनका निधन 4 सितंबर को कोलकाता में…
जमशेदपुर: यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर ने शहर में पहली बार स्प्रिंट ट्रायथलॉन चैलेंज 2025 का आयोजन कर इतिहास रच दिया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. कठिन प्रारूप के तहत प्रतिभागियों को 4 किमी दौड़ या 750 मीटर तैराकी, 21 किमी साइक्लिंग और 5 किमी दौड़ – यह सब 180 मिनट में पूरा करना था. कुल 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 38 ने चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की. यह सभी के लिए अनुशासन, दृढ़ता और संकल्प का बेहतरीन उदाहरण बना. वाईआई टीम पिछले तीन महीनों से इस…
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिजली विभाग से संबंधित जनहित के समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विधुत महाप्रबंधक से मिला. उनके साथ नौ सूत्रीय समस्याओं के निदान करने के लिए वार्ता की गई. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने महाप्रबंधक को वस्तू स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई. उपरोक्त सभी समस्याओं को महाप्रबंधक महोदय ने ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का आश्वासन कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को दिया. प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय…
जमशेदपुर. पश्चिमी के विधायक सरयू राय बाल मेले का आयोजन कर रहे हैं. यह आयोजन राष्ट्रीय बाल दिवस यानी 14 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस यानी 20 नवंबर तक चलेगा. बाल मेले का आयोजन जमशेदपुर में सबसे पहले 2022 में हुआ था. उसके बाद से यह अनवरत जारी है. यह बाल मेले का चौथा साल होगा. बाल मेला के आयोजन से संबंधित बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर में सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में तय किया गया कि क्विज, डिबेट, खेलकूद के अलावा इस बार बाल मेले में हर संध्या एक स्टेज शो होगा. बाल फिल्मों का…
जमशेदपुर. पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो के जाकिरनगर अवैस करनी मस्जिद के पास कपाली नाला पर पुल निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया. इस पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के मद से 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से होना है. पुल निर्माण की मांग स्थानीय नागरिक लंबे अर्से से कर रहे थे. आज शिलान्यास हो जाने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा. शिलान्यास होने के बाद स्थानीय जनता बेहद प्रसन्न दिखी. इस मौके पर विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, कुलविंदर सिंह…
